Posts for 2023-07

Pawan Jury BhilwaraRj

Fri Jul 07 2023 19:58:02 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)

प्रस्तावित इंस्टेंट रन ऑफ़ वोटिंग सिस्टम
.
भारत की मौजूदा मतदान प्रणाली (Flat Voting System) जिसमें मतदाता सिर्फ एक ही उम्मीदवार को वोट कर सकता है, में एक दोष है। यह दोष 1200 ईस्वी में ही सामने आ चुका था और 1200 ईस्वी में ही इसका समाधान भी खोज लिया गया था। समाधान है – वरीय मतदान प्रणाली (Instant Run off Voting System)
.
दोष यह है कि, मतदाता ऐसे उम्मीदवार को वोट नहीं कर पाता जिसे वह अपेक्षाकृत सबसे ईमानदार मानता है, बल्कि वह उस जिताऊ (Winnable) लेकिन कम बेईमान उम्मीदवार को वोट देने के लिए बाध्य होता है, जो कि अन्य जिताऊ लेकिन अधिक बेईमान उम्मीदवार को हरा सके। जिताऊ उम्मीदवार यानी विशाल संसाधनों वाले ब्रांडेड उम्मीदवार या बड़ी पार्टियों के उम्मीदवार, जिनके जीतने की सम्भावना सबसे ज्यादा होती है।
.
इस दोष को एक उदाहरण से समझते है कि, किस तरह भारत की मौजूदा मतदान प्रणाली (Flat Voting System) अपेक्षाकृत ईमानदार उम्मीदारो के मैदान में होने के बावजूद मतदाताओ को बड़े लेकिन घटिया उम्मीदवारों को वोट करने के लिए बाध्य करती है।
.
किसी मतदाता X पर विचार कीजिए जो यह “मानता” है कि A, B, C तीनो बड़ी पार्टियों के उम्मीदवार घटिया है, जबकि उम्मीदवार D जो कि एक छोटा उम्मीदवार है, पर इन तीनो की अपेक्षा में बेहतर है। मान लीजिये कि मतदाता X उम्मीदवार A को बेहद घटिया मानता है, और किसी भी सूरत में A को फिर से सत्ता में नहीं देखना चाहता।
.
तो वह A को रोकने के लिए B को वोट कर देगा। वह D को वोट नहीं करेगा, जबकि वह जानता है कि D एक अच्छा उम्मीदवार है !! क्योंकि उसे यह भय है कि D को वोट देने से फिर से A सत्ता में आ जाएगा !!
.
यह एक नकारात्मक मतदान है। क्योंकि यहाँ X ने B को सिर्फ इसीलिए वोट दिया है, ताकि वह A को सत्ता से बाहर रख सके। और इस तरह के करोड़ो X नकारात्मक मतदान के लिए बाध्य होते है।
.
यह उदाहरण इस प्रश्न का भी जवाब देता है कि जब कोई साफ़ सुथरी छवि का कार्यकुशल व्यक्ति किसी छोटी पार्टी या निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ता है तो उसे वोट क्यों नहीं मिलते !! पेड मीडिया द्वारा इसकी यह गलत वजह बताई जाती है कि चूंकि भारत की जनता जागरूक नहीं है, अत: यदि ईमानदार प्रत्याशी चुनावों में आता है तब भी लोग उसे वोट नहीं करते और भ्रष्ट उम्मीदवारों को ही वोट करते है। जबकि इसकी असली वजह हमारे दोषपूर्ण वोटिंग सिस्टम में मौजूद है।
.
तो इस तरह फ्लेट वोटिंग सिस्टम यह सुनिश्चित करता है, कि छोटे उम्मीदवार उभर नहीं पाये और बड़ी पार्टियों का दबदबा बना रहे।
.
इस समस्या के समाधान के लिए हमने वरीय मतदान प्रणाली (IRV : Instant Run off Voting) लागू करने का प्रस्ताव किया है। वरीय मतदान प्रणाली में मतदाता अपनी पसंद या वरीयता के आधार पर 1 से अधिक प्रत्याशियों को वोट दे सकता है।
.
जिस प्रत्याशी को वह सबसे ज्यादा पसंद करता है, उसे वह अपना पहला वोट देगा, और जिसे वह दुसरे नंबर पर सबसे ईमानदार मानता है, उसे वह अपना दूसरा वोट दे सकेगा। किन्तु मतदाता अधिकतम 3 प्रत्याशियों को ही वोट दे सकता है, 3 से अधिक नहीं।
.
--------

Read full post →


Pawan Jury BhilwaraRj

Sat Jul 08 2023 09:31:34 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)

लेंड माइंस -1
.
छोटे उम्मीदवारों को उड़ाने के लिए पेड मीडिया के प्रायोजको द्वारा बिछायी गयी लेंड माइंस – नाम वापसी की व्यवस्था।
.
उन्होंने बड़ी पार्टियों को फायदा पहुँचाने एवं छोटे उम्मीदवारों को उड़ाने के लिए यह क़ानून बनाया हुआ है कि, फॉर्म भरने की अंतिम तिथि निकलने के बाद अगले 3 दिनों तक प्रत्याशी चाहे तो अपना नामांकन वापिस ले सकता है।
.
तो होता यह है कि, जिन छोटी पार्टियों एवं निर्दलीय उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने से बड़ी पार्टियों के उम्मीदवार को वोटो का नुकसान हो रहा होता है, वे धन-बल का इस्तेमाल करके उन्हें नामांकन वापसी के लिए राजी कर लेते है।
.
मान लीजिये कि A एक बड़ी पार्टी का उम्मीदवार है और X भी उसी पार्टी का पुराना वर्कर है जिस पार्टी से A चुनाव लड़ रहा है। अब मान लीजिये कि X ने भी चुनाव का पर्चा भर दिया है। A देखेगा कि यदि X चुनाव में खड़ा रहेगा तो मेरे 5000 वोट कट जायेंगे। अत: A उसे पैसा देकर या धमका कर उससे नाम वापसी करवा देगा।
.
इसी तरह यदि किसी Y ने फॉर्म भर दिया है, और Y उसी जाति का उम्मीदवार है जिस का A है तो A कैसे न कैसे Y को बैठ जाने पर राजी कर लेगा !!
.
छोटे उम्मीदवार के वोट लाने की सम्भावना जितनी ज्यादा है, उसे बिठा देने का दबाव भी उसी अनुपात में बढ़ता जाता है। कई उम्मीदवार नामांकन दाखिल करते है किन्तु उनमें से काफी उम्मीदवार इस एसिड टेस्ट में फेल हो जाते है।
.
किन्तु यदि उम्मीदवार बेहद छोटा है, और चुनाव के परिणाम को बिलकुल भी प्रभावित नहीं करता तो उसे नाम वापसी के दबाव का सामना नहीं करना पड़ेगा।
.
इसमें ध्यान देने योग्य बात यह है कि, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि निकल जाने के बाद भी नाम वापसी चालू रहती है। मतलब, यदि एक बार किसी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापिस कर लिया तो वह फिर से नामांकन नहीं भर पायेगा, और न ही क्षतिपूर्ति के लिए कोई और उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेगा।
.
उदारहण के लिए मान लीजिये कि, S एक छोटी पार्टी है जिसने Y को टिकेट दिया है। मान लीजिये कि नामांकन भरने की अंतिम तिथि 10 जून और नाम वापसी की अंतिम तारीख 13 जून है। मान लीजिये कि एक बड़ी पार्टी के उम्मीदवार के दबाव में 11 जून को Y अपना फॉर्म उठा लाता है तो अब अमुक चुनाव क्षेत्र में S का कोई उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ पायेगा। क्योंकि नामांकन दाखिल करने की तारीख निकल चुकी है !!
.
समाधान : इस तरह का प्रावधान जोड़ा जाना चाहिए कि यदि प्रत्याशी ने एक बार नामांकन जमा कर दिया है तो वह अपना नामांकन वापस (Withdrawal) नहीं ले सकेगा।
.
#PrefVotingSys
.
#VoteVapsiPassbook
.
------------

Read full post →


Pawan Jury BhilwaraRj

Sat Jul 08 2023 19:22:55 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)

लेंड माइंस -2
.
छोटे उम्मीदवारों को उड़ाने के लिए पेड मीडिया के प्रायोजको द्वारा बिछायी गयी लेंड माइंस – 10 आदमियों को साथ लाने की शर्त !!
.
मौजूदा व्यवस्था यह है कि मान्यताप्राप्त पार्टियों को अपने नामांकन में सिर्फ 1 प्रस्तावक की ही डिटेल भरनी होती है और 1 आदमी को ही अपने साथ लाना होता है। जबकि छोटी पार्टी एवं निर्दलीय प्रत्याशियों को 10 प्रस्तावकों की डिटेल भरनी होती है और 10 आदमियों को अपने साथ कचहरी में लेकर जाना पड़ता है।
.
यदि नामांकन पत्र में प्रस्तावको की डिटेल भरने में कोई त्रुटी हुई है तो फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाता है। और यदि कलेक्टर आदेश दे तो उम्मीदवार को सभी 10 प्रस्तावको को कलेक्टर के सामने हाजिर करना पड़ता है।
.
आपको यह जितना आसान लग रहा है यह उतना आसान नहीं है। क्योंकि अव्वल तो कोई व्यक्ति प्रस्तावक बनने के लिए तैयार नहीं होता, और यदि हो भी जाता है तो एन टाइम पर कलेक्टर के सामने हाजिर होने से मना कर देता है, और उम्मीदवार का नामांकन ख़ारिज हो जाता है। हर चुनाव में कई छोटे प्रत्याशियों के नामांकन सिर्फ प्रस्तावको की डिटेल में त्रुटी होने या उनके हाजिर न हो पाने के कारण ख़ारिज हो जाते है।

समाधान - नियम इस तरह का बनाया जाना चाहिए कि, अमान्यता प्राप्त रजिस्टर्ड पार्टी के प्रत्याशीयों को एवं निर्दलीय प्रत्याशियों को भी नामांकन पत्र में सिर्फ 1 प्रस्तावक का विवरण जोड़ना होगा 10 प्रस्तावको का नहीं।
.
.
#PrefVotingSys
.
#VoteVapsiPassbook
.
-------------

Read full post →


Pawan Jury BhilwaraRj

Mon Jul 10 2023 15:48:21 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)

लेंड माइंस -3
.
छोटे उम्मीदवारों को उड़ाने के लिए पेड मीडिया के प्रायोजको द्वारा बिछायी गयी लेंड माइंस – छोटी पार्टियों को स्थायी चुनाव चिन्ह न देने का क़ानून।
.
(1) उन्होंने क़ानून बनाया कि, पार्टियाँ दो तरह की होंगी
.
(a) मान्यता प्राप्त पार्टियाँ एवं
(b) अमान्यता प्राप्त पार्टियाँ
.
(2) फिर उन्होंने दूसरा क़ानून छापा कि, जिस पार्टी का कोई सांसद या विधायक जीत जाएगा उसे ही मान्यता प्राप्त पार्टी का टेग मिलेगा।
.
(3) फिर उन्होंने छापा कि हम सिर्फ मान्यता प्राप्त पार्टी को ही स्थायी चुनाव चिन्ह देंगे, और छोटी पार्टियों को हर चुनाव में अस्थायी चिन्ह के लिए एप्लाई करना होगा। (मतलब उनका चिन्ह बदलता रहेगा)
.
(4) फिर उन्होंने छापा कि -- मतपत्र / ईवीएम पर पार्टियों के नाम नहीं लिखे जायेंगे। मतपत्र पर सिर्फ उम्मीदवार का नाम एवं पार्टी का चुनाव चिन्ह आएगा !!
.
नतीजा : बड़ी पार्टियाँ पूरे साल अपने सिम्बल का प्रचार करती रहती है। पोस्टर में, बेनर में, होर्डिंग में, लेटर पेड पर, झंडो पर, विज्ञापनों में, सब जगह वे अपने चिन्ह को छापते रहते है। मतलब प्रत्येक मतदाता को यह पहले से ही पता रहता है कि बीजेपी का चिन्ह फूल, बसपा का हाथी और कोंग्रेस का निशान हाथ है।
.
किन्तु छोटी पार्टी को एवं उनके प्रत्याशी को पता नहीं है कि उसे कौनसा चिन्ह मिलने वाला है। अत: वह अपने चिन्ह का प्रचार नहीं कर सकते। उन्हें चिन्ह मतदान के 10 दिन पहले दिया जाता है। चिन्ह मिलने के बाद प्रचार सामग्री आदि छपवाने में 2-3 दिन बर्बाद हो जाते है, और 7 दिन बचते है। और मतदान के 1 दिन पहले चुनाव प्रचार रोक दिया जाता है।
.
मतलब हफ्ते से ज्यादा समय नहीं मिल पाता। और चूंकि आपको चिन्ह अभी मिला है अत: इसी हफ्ते में आपको पूरे लोकसभा क्षेत्र (मतदाता संख्या 25 लाख) में चिन्ह पहुँचाना है !!! प्रत्याशी काफी कम लोगो तक पहुँच पाता है, और उसे कम वोट मिलते है।
.
समाधान – छोटी पार्टियों को भी स्थायी सिम्बल जारी किये जाने चाहिए।
.
#PrefVotingSys
.
#VoteVapsiPassbook
.
--------------

Read full post →


Pawan Jury BhilwaraRj

Mon Jul 10 2023 22:17:55 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)

#Vvp34 - वरीय मतदान प्रणाली के लिए कानूनी ड्राफ्ट :
.
Proposed draft for Preferential Voting System
.
यदि आप इस क़ानून का समर्थन करते है तो प्रधानमंत्री को एक खुला आदेश पत्र भेजे। आदेश पत्र में यह लिखे :
.
प्रधानमंत्री जी, वरीय मतदान प्रणाली क़ानून गेजेट में छापें - #PrefVotingSys
.
------------
.
(PDF का लिंक कमेन्ट बॉक्स में देखें)
.
भारत की मौजूदा मतदान प्रणाली (Flat Voting System) जिसमें मतदाता सिर्फ एक ही उम्मीदवार को वोट कर सकता है, में एक दोष है। यह दोष 1200 ईस्वी में ही सामने आ चुका था और 1200 ईस्वी में ही इसका समाधान भी खोज लिया गया था। समाधान है – वरीय मतदान प्रणाली (Preferential Voting System)
.
दोष यह है कि, मतदाता ऐसे उम्मीदवार को वोट नहीं कर पाता जिसे वह अपेक्षाकृत सबसे ईमानदार मानता है, बल्कि वह उस जिताऊ (Winnable) लेकिन कम बेईमान उम्मीदवार को वोट देने के लिए बाध्य होता है, जो कि अन्य जिताऊ लेकिन अधिक बेईमान उम्मीदवार को हरा सके। जिताऊ उम्मीदवार यानी विशाल संसाधनों वाले ब्रांडेड उम्मीदवार या बड़ी पार्टियों के उम्मीदवार, जिनके जीतने की सम्भावना सबसे ज्यादा होती है।
.
इस दोष को एक उदाहरण से समझते है कि, किस तरह भारत की मौजूदा मतदान प्रणाली (Flat Voting System) अपेक्षाकृत ईमानदार उम्मीदारो के मैदान में होने के बावजूद मतदाताओ को बड़े लेकिन घटिया उम्मीदवारों को वोट करने के लिए बाध्य करती है।
.
किसी मतदाता X पर विचार कीजिए जो यह मानता है कि A, B, C तीनो बड़ी पार्टियों के उम्मीदवार घटिया है, जबकि उम्मीदवार D जो कि एक छोटा उम्मीदवार है, पर इन तीनो की अपेक्षा में बेहतर है। मान लीजिये कि मतदाता X उम्मीदवार A को बेहद घटिया मानता है, और किसी भी सूरत में A को फिर से सत्ता में नहीं देखना चाहता।
.
तो वह A को रोकने के लिए B को वोट कर देगा। वह D को वोट नहीं करेगा, जबकि वह जानता है कि D एक अच्छा उम्मीदवार है !! क्योंकि उसे यह भय है कि D को वोट देने से फिर से A सत्ता में आ जाएगा !!
.
यह एक नकारात्मक मतदान है। क्योंकि यहाँ X ने B को सिर्फ इसीलिए वोट दिया है, ताकि वह A को सत्ता से बाहर रख सके। और इस तरह के करोड़ो X नकारात्मक मतदान के लिए बाध्य होते है।
.
इस समस्या के समाधान के लिए हमने वरीय मतदान प्रणाली (Preferential Voting) लागू करने का प्रस्ताव किया है। वरीय मतदान प्रणाली में मतदाता अपनी पसंद या वरीयता के आधार पर 1 से अधिक प्रत्याशियों को वोट दे सकता है।
.
जिस प्रत्याशी को वह सबसे ज्यादा पसंद करता है, उसे वह अपना पहला वोट देगा, और जिसे वह दुसरे नंबर पर सबसे ईमानदार मानता है, उसे वह अपना दूसरा वोट दे सकेगा। किन्तु मतदाता अधिकतम 3 प्रत्याशियों को ही वोट दे सकता है, 3 से अधिक नहीं।
.
क्या वरीय मतदान प्रणाली का इस्तेमाल किसी देश में किया जाता है ?
.
हाँ। आयरलेंड में राष्ट्रपति को चुनने के लिए वरीय मतदान प्रणाली का इस्तेमाल पिछले 70 वर्षो से किया जा रहा है। वहां के मतदान क्षेत्र का आकार 30 लाख है, जो कि भारत के संसदीय क्षेत्र के आकार से लगभग डेढ़ गुने से ज्यादा है। आयरलेंड के अलावा आस्ट्रेलिया, जर्मनी एवं कई अन्य देश भी वरीय मतदान (Preferential Voting System) का इस्तेमाल कई दशको से कर रहे है।
.
---- क़ानून ड्राफ्ट का प्रारंभ----
.
टिप्पणियाँ एवं स्पष्टीकरण क़ानून का हिस्सा नहीं है। नागरिक एवं अधिकारी इनका इस्तेमाल दिशा निर्देशों के लिए कर सकते है।
.
इस क़ानून में 4 भाग है :
.
(A) बेलेट पेपर की सरंचना
.
(B) प्रथम चरण के चुनाव की प्रक्रिया
.
(C) द्वितीय चरण के चुनाव में मतों की गिनती का तरीका
.
(D) चुनाव प्रक्रिया को न्यायपूर्ण बनाने के लिए अन्य प्रावधान
.
--------
.
(A) मतपत्र (Ballot Paper) की सरंचना :
.
(1) मतपत्र में अधिकतम 8 प्रत्याशी होंगे। आठ के अतिरिक्त नवां प्रत्याशी नोटा (Nota) होगा। इन 8 प्रत्याशियों में से 4 प्रत्याशी वे होंगे जिन्होंने पिछले चुनाव में सबसे अधिक वोट प्राप्त किये है, या जो पहले, दुसरे, तीसरे एवं चौथे स्थान पर रहे है। शेष 4 प्रत्याशियों का चयन करने के लिए प्रथम चरण का चुनाव आयोजित किया जायेगा।
.
(2) यदि प्रत्याशियों की संख्या 8 से कम नहीं है तो मतपत्र में 7 खाने खड़े (Column) एवं 9 खाने आड़े (Row) होंगे। प्रत्याशियों की संख्या कम होने पर आडे खानों की संख्या भी घट जायेगी। उदाहरण के लिए यदि प्रत्याशियों की संख्या 6 है तो 2 आडे खाने (Row) कम कर दिए जायेंगे, किन्तु कॉलम यानि खड़े खानों की संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा।
.
(3) पहले आडे खाने (1st Row) में प्रत्याशी की क्रम संख्या, दुसरे खाने में प्रत्याशी का नाम, तीसरे खाने में पार्टी का नाम एवं चौथे खाने में प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह का चित्र होगा। पांचवा, छठा एवं सातवाँ खाना खाली रहेगा, जिसमें मतदाता अपनी प्राथमिकता के आधार पर एक से अधिक प्रत्याशियों (अधिकतम 3 प्रत्याशियों को) को वोट कर सकेगा। मतपत्र में पार्टी का नाम लिखने के दिशा निर्देश के लिए भाग D की धारा 5 देखें।
.
(4) जिस प्रत्याशी को मतदाता सबसे ईमानदार मानता है, उसे वह पाचवें खाने में वोट करेगा, और जिसे वह दुसरे नंबर पर सबसे ईमानदार मानता है, उसे छठें खाने में, और इसी तरह मतदाता चाहे तो तीसरे सबसे ईमानदार प्रत्याशी को भी सातवें खाने में वोट कर सकता है।
.
(5) यदि मतदाता सिर्फ एक ही प्रत्याशी को वोट करना चाहता है, तो वह मौजूदा व्यवस्था की तरह सिर्फ एक प्रत्याशी को भी वोट कर सकता है, और उसे अन्य प्रत्याशियों को वोट करने की जरुरत नहीं है।
.
(6) यदि प्रत्याशियों की संख्या 8 है तो मतपत्र कम से कम 12 इंच ऊँचा तथा 10 इंच चौड़ा होगा। जिन ख़ानो में मतदाता द्वारा छाप (मुहर) लगाई जाती है, उन ख़ानो को विभाजित करने वाली रेखा (Separating Border) की मोटाई कम से कम 0.55 इंच होगी तथा वोट देने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली छाप की चौड़ाई / गोलाई 0.50 इंच से अधिक नहीं होगी। ताकि मतदाता जब किसी खाने में छाप लगाए तो छाप किसी भी स्थिति में दो ख़ानो में न छप सके। इससे वोट रद्द होने की सम्भावना शून्य हो जायेगी।
.
(B) प्रथम चरण के चुनाव की प्रक्रिया
.
(7) जिस दिनांक पर द्वितीय चरण के चुनाव का मतदान होना है, उस दिनांक के 30 दिवस पूर्व नामांकन भरना शुरू होंगे। यदि सिर्फ 8 या उससे कम प्रत्याशियों ने ही नामांकन भरा है, तो प्रथम चरण का चुनाव नहीं होगा और ये 8 प्रत्याशी सीधे द्वितीय चरण के चुनाव के लिए चुन लिए जायेंगे। किन्तु यदि 8 से अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है तो प्रथम चरण का चुनाव होगा।
.
(8) प्रथम चरण के चुनाव के मतपत्र में उन प्रत्याशियों के नाम नहीं होंगे जो पिछले चुनाव में पहले से चौथे स्थान पर रहे है। यदि किसी प्रत्याशी ने पार्टी के टिकेट पर चुनाव लड़ा है और 1 से 4 बीच स्थान प्राप्त किया है तो इसे पार्टी द्वारा अर्जित स्थान माना जाएगा, प्रत्याशी द्वारा अर्जित नहीं। उदारहण के लिए मान लीजिये कि मिस्टर X ने पिछला चुनाव किसी पार्टी के चिन्ह पर लड़ा था, और इस बार पार्टी ने अमुक क्षेत्र से Y को टिकेट दिया है, तो X को द्वितीय चरण में आने के लिए प्रथम चरण का चुनाव लड़ना होगा, जबकि Y का नाम सीधे द्वितीय चरण के चुनाव में जाएगा।
.
(9) मान लीजिये कि 1 जुलाई को द्वितीय चरण के चुनाव होने है तो प्रथम चरण से द्वितीय चरण के चुनाव की दिवस योजना इस तरह रहेगी :
.
(9.1) नामांकन भरने की प्रारम्भिक तिथि : 1 जून (द्वितीय चरण के मतदान दिवस से 30 दिवस पूर्व।)
.
(9.2) नामांकन भरने की अंतिम तिथि : 8 जून (नामांकन भरने के लिए प्रत्याशियों को 8 कार्य दिवस मिलेंगे।)
.
(9.3) स्क्रूटिनी एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन : 9 जून
.
(9.4) प्रथम चरण का मतदान : 16 जून ( प्रचार के लिए कम से कम 7 दिवस दिए जायेंगे)
.
(9.5) प्रथम चरण के मतदान की गणना : 19 जून
.
(9.6) द्वितीय चरण का मतदान : 1 जुलाई
.
(10) प्रथम चरण के चुनाव में मतदान उसी तरीके से होगा, जिस तरीके से मौजूदा व्यवस्था में होता है। मतलब मतदाता किसी एक प्रत्याशी को ही वोट दे सकेगा, और सबसे अधिक वोट प्राप्त करने वाले प्रथम 4 प्रत्याशियों के नाम द्वितीय चरण के चुनावी मतपत्र के लिए चुन लिए जायेंगे।
.
(C) द्वितीय चरण के चुनाव में मतों की गिनती का तरीका :
.
(11) मतगणना में 8 राउंड होंगे। यदि आठवें राउंड तक किसी भी प्रत्याशी को 50% से अधिक मत नहीं मिलते है तो आठवें राउंड में सबसे अधिक मत प्राप्त करने वाला प्रत्याशी जीता हुआ माना जायेगा।
.
(12) पहला राउंड : पहले राउंड में 8 प्रत्याशियों के लिए 8 टोकरियाँ होगी। इस राउंड में मतपत्र में सिर्फ पांचवे खाने (5th Column & 1st Preference) यानि सबसे ईमानदार वाले खाने में छाप देखी जायेगी। जिस प्रत्याशी को पांचवें खाने में छाप मिली है, मतपत्र अमुक प्रत्याशी की टोकरी में डाल दिया जाएगा। रद्द हुए मतपत्रो के लिए एक अलग से टोकरी होगी।
.
(13) दुसरा राउंड : अब वोटो को गिना जाएगा, और जिस प्रत्याशी को सबसे कम वोट मिले है, उस प्रत्याशी के सभी मतपत्रो को शेष 7 प्रत्याशियों में इस तरह बाँटा जाएगा – सबसे कम वोट पाने वाले प्रत्याशी के मतपत्रो में छठे खाने (6th Column & 2nd Preference) यानि दुसरे सबसे ईमानदार वाले खाने में छाप देखी जायेगी, और यह मतपत्र अमुक प्रत्याशी की टोकरी में डाल दिया जाएगा। इस तरह एक प्रत्याशी बाहर हो जाएगा।
.
(14) तीसरा राउंड : अब वोटो को फिर से गिना जाएगा, और जिस प्रत्याशी की टोकरी में सबसे कम वोट है, उस प्रत्याशी के सभी मतपत्रो को शेष बचे 6 प्रत्याशियों में इस तरह बाँटा जाएगा – सबसे कम वोट पाने वाले प्रत्याशी के मतपत्रो में सांतवें खाने (6th Column & 2nd Preference) यानि दुसरे सबसे ईमानदार वाले खाने में छाप देखी जायेगी, और यह मतपत्र अमुक प्रत्याशी की टोकरी में डाल दिया जाएगा। यहाँ एक प्रत्याशी फिर से बाहर हो जाएगा।
.
(15) यदि किसी मतपत्र के छठे खाने (2nd Preference) में उस प्रत्याशी को वोट किया गया है, जो पहले राउंड में ही बाहर हो चुका है, तो मतपत्र के सातवें खाने (3rd Preference) में छाप देखी जायेगी और मतपत्र को अमुक प्रत्याशी की टोकरी में डाल दिया जाएगा।
.
(16) इसी तरह मतगणना 8 राउंड तक चलती रहेगी, और प्रत्येक राउंड में एक प्रत्याशी बाहर हो जाएगा। 8 वें राउंड में सिर्फ 2 प्रत्याशी ही बचेंगे इस राउंड की गिनती के बाद जिसके पास सबसे अधिक वोट रहेंगे उसे विजयी माना जाएगा।
.
[टिप्पणी 1 : वरीय मतदान प्रणाली के लाभ
.
यह प्रणाली आने से मतदाता उन छोटे किन्तु ईमानदार उम्मीदवारों को भी वोट कर पायेगा जिन्होंने अच्छा एजेंडा प्रस्तुत किया है, किन्तु पेड मीडिया का समर्थन नहीं मिलने के कारण वे जिताऊ उम्मीदवारों की श्रेणी में नहीं आ पाते। अत: यह व्यवस्था आने से पेड मीडिया के प्रायोजको द्वारा चुनाव के नतीजो को प्रभावित करने की उनकी क्षमता में कमी आयेगी।
.
यदि छोटी पार्टियों के अच्छे उम्मीदवारों को ज्यादा वोट मिलेंगे तो यह संख्या अन्य मतदाताओ को भी प्रभावित करेगी और अगले चुनावों में उन्हें और भी ज्यादा वोट मिलेंगे। अधिक वोट मिलने से उनकी लोकप्रियता बढ़ेगी और बड़ी पार्टियों पर अच्छे उम्मीदवारों को टिकेट देने या अपने घोषणापत्र में जनहित के बिन्दुओ को शामिल करने का दबाव बनेगा।]
.
(D) चुनाव प्रक्रिया को न्यायपूर्ण बनाने के लिए अन्य प्रावधान
.
(17) प्रत्याशी ने जिस दिन नामांकन दाखिल किया है उसके अगले दिन दोपहर 12 बजे से पूर्व रिटर्निंग ऑफिसर को यह घोषित करना होगा कि प्रत्याशी का नामांकन ख़ारिज किया गया है या स्वीकृत। यदि नामांकन स्वीकृत हो गया है तो उसी समय प्रत्याशी का नाम अंतिम प्रत्याशियों की सूची में आ जाएगा।
.
(18) अमान्यता प्राप्त रजिस्टर्ड पार्टी के प्रत्याशीयों को एवं निर्दलीय प्रत्याशियों को नामांकन पत्र में सिर्फ 1 प्रस्तावक का विवरण ही जोड़ना होगा 10 प्रस्तावको का नहीं।
.
[ टिप्पणी 2 : मौजूदा व्यवस्था में मान्यताप्राप्त पार्टियों को सिर्फ एक प्रस्तावक को ही अपने साथ लाना होता है जबकि छोटी पार्टी एवं निर्दलीय प्रत्याशियों को अपने साथ 10 प्रस्तावकों को कचहरी में लेकर जाना पड़ता है।
.
बहुधा छोटे उम्मीदवारों के प्रस्तावक एन टाइम पर कलेक्टर के सामने हाजिर होने से मना कर देते है, और उम्मीदवार का नामांकन ख़ारिज हो जाता है। हर चुनाव में कई छोटे प्रत्याशियों के नामांकन सिर्फ प्रस्तावको की डिटेल में त्रुटी होने या उनके हाजिर न हो पाने के कारण ख़ारिज होते है।]
.
(19) यदि प्रत्याशी ने शपथपत्र में कोई कॉलम खाली छोड़ दिया है तो रिटर्निंग ऑफिसर उसे यह अनुमति देगा कि प्रत्याशी रिटर्निंग ऑफिसर के सामने इसे भर सके।
.
[ टिप्पणी 3 : शपथपत्र का यह नियम है कि यदि कोई कॉलम खाली रखा गया है तो नामांकन ख़ारिज हो जाता है। किन्तु मौजूदा व्यवस्था में यह विवेकाधिकार रिटर्निंग ऑफिसर को दिया गया है कि वह शपथपत्र में खाली छूट गए कॉलम को भरने की अनुमति दे या नामांकन ख़ारिज करें। ज्यादातर मामलो में रिटर्निंग ऑफिसर बड़ी पार्टियों के उम्मीदवारों को यह अनुमति दे देता है, और छोटी पार्टियों एवं निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर देता है। ]
.
(20) यदि प्रत्याशी ने एक बार नामांकन जमा कर दिया है तो वह अपना नामांकन वापस (Withdrawal) नहीं ले सकेगा।
.
[ टिप्पणी 4 : मौजूदा व्यवस्था यह है कि, फॉर्म भरने की अंतिम तिथि निकलने के बाद अगले 2 दिनों तक प्रत्याशी चाहे तो अपना नामांकन वापिस ले सकता है। तो जिन छोटी पार्टियों एवं निर्दलीय उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने से बड़ी पार्टियों के उम्मीदवार को वोटो का नुकसान हो रहा होता है, वे धन-बल का इस्तेमाल करके उन्हें नामांकन वापसी के लिए राजी कर लेते है।
.
छोटे उम्मीदवार के वोट लाने की सम्भावना जितनी ज्यादा है, उसे बिठा देने का दबाव भी उसी अनुपात में बढ़ता जाता है। हालाँकि यदि उम्मीदवार चुनाव के परिणाम को बिलकुल भी प्रभावित नहीं करता तो उसे नाम वापसी के दबाव का सामना नहीं करना पड़ेगा।
.
उल्लेखनीय है कि, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि निकल जाने के बाद भी नाम वापसी चालू रहती है। मतलब, यदि एक बार किसी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापिस कर लिया तो वह फिर से नामांकन नहीं भर पायेगा, और न ही क्षतिपूर्ति के लिए कोई और उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेगा।
.
उदारहण के लिए मान लीजिये कि, S एक छोटी पार्टी है जिसने Y को टिकेट दिया है। मान लीजिये कि नामांकन भरने की अंतिम तिथि 10 जून और नाम वापसी की अंतिम तारीख 13 जून है। मान लीजिये कि एक बड़ी पार्टी के उम्मीदवार के दबाव में 11 जून को Y अपना फॉर्म उठा लाता है तो अब अमुक चुनाव क्षेत्र में S का कोई उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ पायेगा। क्योंकि नामांकन दाखिल करने की तारीख निकल चुकी है !! ]

(21) मान्यता प्राप्त पार्टियों की तरह ही अमान्यता प्राप्त रजिस्टर्ड पार्टियों को भी स्थायी चुनाव चिन्ह जारी किये जायेंगे।
.
[ टिप्पणी 5 : मान्यता प्राप्त पार्टियों के पास स्थायी चुनाव चिन्ह होने के कारण में अपने चिन्ह का प्रचार निरंतर कर पाते है, जबकि अमान्यता प्राप्त पार्टियों पार्टियों को स्थायी चुनाव चिन्ह नहीं दिया जाता। इन्हें चुनाव चिन्ह उम्मीद मतदान के 10 दिन पहले दिया जाता है। चुनाव चिन्ह न होने के कारण छोटी पार्टियों के उम्मीदवार अपने चिन्ह का प्रचार सिर्फ 10 दिन पहले ही शुरू कर पाते है, और उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ता है।]
.
(22) पार्टी का नाम मतपत्र पर लिखने के लिए दिशा निर्देश।
.
[ टिपण्णी 6 : मौजूदा क़ानून के अनुसार मतपत्र / ईवीएम पर पार्टियों के नाम नहीं लिखे जाते है। मतपत्र पर सिर्फ उम्मीदवार का नाम एवं पार्टी का चुनाव चिन्ह होता है। इससे बड़ी पार्टियों को फायदा और छोटी पार्टियों को नुकसान होता है।
.
दरअसल, बड़ी पार्टियों (मान्यता प्राप्त पार्टियाँ) के चुनाव चिन्ह स्थायी होने के कारण सभी मतदाता इससे परिचित हो जाते है। किन्तु चूंकि छोटी पार्टियों (पंजीकृत किन्तु अमान्यता प्राप्त) के पास स्थायी चुनाव चिन्ह नहीं होता और उनका चिन्ह प्रत्येक चुनाव के बाद बदल जाता है, अत: बहुत कम मतदाताओं तक यह पहुँच पाता है।
.
हम बेलेट पेपर में पार्टियों का नाम जोड़ने का प्रस्ताव कर रहे है। निचे वह प्रक्रिया दी है जिसके तहत पार्टियों के लम्बे नाम नामक समस्या का समाधान करके बेलेट में पेपर में पार्टियों के नाम जोड़े जा सकेंगे।]
.
(22.1) मतपत्र में पार्टी का नाम लिखने वाले कॉलम में 10 अक्षर लिखने का स्थान रहेगा। यदि पार्टी के नाम में 10 अक्षर (letters) से अधिक नहीं है तो पार्टी का पूरा नाम लिखा जाएगा।
.
(22.2) यदि पार्टी के नाम में 10 से अधिक अक्षर है तो पार्टी वाले कॉलम में पार्टी का संक्षेपाक्षर जैसे भाजपा, बसपा (Abbreviation) तथा पार्टी का कोड लिखा जाएगा।
.
(22.3) चुनाव आयोग सभी पार्टियों को स्थायी संक्षेपाक्षर (Abbreviation) जारी करेगा।
.
(23.4) पार्टियों को कोड जारी करने का तरीका : चुनाव आयोग सभी पार्टियों को निम्नलिखित वर्गों में विभाजित करके इनकी रजिस्टर्ड होने की तिथि के आधार पर प्रत्येक वर्ग की अलग अलग वरीयता सूची बनाएगा, और उन्हें क्रमिक रूप से एक स्थायी नंबर जारी करेगा
.
(a) राष्ट्रिय स्तर पर मान्यता प्राप्त पार्टियाँ (कोड़ N-000)
(b) राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त पार्टियाँ (कोड S-000)
(c) पंजीकृत एवं अमान्यता प्राप्त पार्टियाँ (कोड U-0000)
.
उदाहरण : मान लीजिये कि मान्यता प्राप्त पार्टियों की सूची में 40 पार्टियाँ है, जिसमें भाजपा एवं कोंग्रेस का भी नाम है। अब मान लीजिये कि सूची में सबसे पुरानी पार्टी कोंग्रेस है तो चुनाव आयोग इसे N-001 कोड दे देगा।
.
इसी तरह मान लीजिये कि बीजेपी 16 वीं सबसे पुरानी पार्टी है तो चुनाव आयोग बीजेपी को N-016 कोड जारी कर देगा। और इसी तरह से राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त पार्टियों को S एवं अमान्यता प्राप्त पार्टियों को U से प्रारंभ होने वाले कोड जारी किये जायेंगे। एक बार जारी होने के बाद ये कोड बदले नहीं जायेंगे।
.
(23) जनता की आवाज
.
(23.1) यदि कोई मतदाता इस कानून में कोई परिवर्तन चाहता है तो वह धारा 23.1 के तहत कलेक्टर कार्यालय में एक एफिडेविट जमा करवा सकेगा। जिला कलेक्टर 20 रूपए प्रति पृष्ठ की दर से शुल्क लेकर एफिडेविट को मतदाता के वोटर आई.डी नंबर के साथ मुख्यमंत्री की वेबसाइट पर स्कैन करके रखेगा।
.
(23.2) यदि कोई मतदाता धारा 23.1 के तहत प्रस्तुत किसी एफिडेविट पर अपना समर्थन दर्ज कराना चाहे तो वह पटवारी कार्यालय में 3 रूपए का शुल्क देकर अपनी हां / ना दर्ज करवा सकता है। पटवारी इसे दर्ज करेगा और हाँ / ना को मतदाता के वोटर आई.डी. नम्बर के साथ मुख्यमंत्री की वेबसाईट पर सार्वजनिक करेगा।
.
------ड्राफ्ट का समापन-----

Read full post →


Pawan Jury BhilwaraRj

Tue Jul 11 2023 09:10:36 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)

लेंड माइंस - 4
.
छोटे उम्मीदवारों को उड़ाने के लिए पेड मीडिया के प्रायोजको द्वारा बिछायी गयी लेंड माइंस – नामांकन भरने की अंतिम तिथि निकलने के बाद नामांकन रद्द कर देने का क़ानून, ताकि [प्रत्याशी दूसरा नामांकन दाखिल न कर सके।
.
उन्होंने क़ानून छापा है कि - नामांकन भरने की अंतिम तिथि निकलने से पहले रिटर्निंग ऑफिसर किसी भी प्रत्याशी को यह नहीं बतायेगा कि उसके नामांकन में त्रुटी होने के कारण उसका नामांकन ख़ारिज किया है। रिटर्निंग ऑफिसर सभी नामांकन इकट्ठे कर लेगा और अंतिम तिथि निकलने के दो दिन बाद स्क्रूटिनी के दिन यह बतायेगा कि नामांकन के त्रुटी के कारण किसका नामांकन ख़ारिज किया गया है।
.
इस कानून के कारण जब उम्मीदवार का नामांकन रद्द होता है तो वह नया नामांकन नहीं भर पाता। क्योंकि नामांकन भरने की अंतिम तिथि निकल चुकी होती है। यदि रिटर्निंग ऑफिसर उसे अंतिम तिथि निकलने से पहले ही यह बता देता तो प्रत्याशी नया नामांकन प्रस्तुत करके उम्मीदवार बन सकता था।
.
बड़ी पार्टियों को इस क़ानून से कोई समस्या नहीं आती। क्योंकि अव्वल तो उनका नामांकन वकील द्वारा भरा जाता है और उनके पास वकील को चुकाने के लिए पैसा (5 से 25 हजार तक) होता है, और यदि उनके नामांकन में कोई त्रुटी है तो रिटर्निंग ऑफिसर उन्हें पहले ही बता देता है, और वे इसे सुधर देते है।

समाधान – यह प्रावधान जोड़ा जाना चाहिए कि, प्रत्याशी ने जिस दिन नामांकन दाखिल किया है उसके अगले दिन दोपहर 12 बजे से पूर्व रिटर्निंग ऑफिसर को यह घोषित करना होगा कि प्रत्याशी का नामांकन ख़ारिज किया गया है या स्वीकृत।
.
#PrefVotingSys
.
#VoteVapsiPassbook
.
--------------

Read full post →


Pawan Jury BhilwaraRj

Wed Jul 19 2023 10:01:12 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)

19 वीं शताब्दी में एक राजनैतिक "विचारक" हुआ था जिसने वर्ग संघर्ष, पूंजीवाद, समाजवाद आदि की व्याख्या करते है हुए कई सिद्धांतो का प्रतिपादन किया, और समाज में व्याप्त भुखमरी, गरीबी, शोषण, उत्पीड़न आदि सभी समस्याओ का समाधान "समाज के सभी संसाधनों का सभी में बराबर विभाजन करना" बताया।
.
इस आदमी की रुचि अपने देश में कम एवं वैश्विक क्रांति में ज्यादा थी। इसके विचारो को दुनिया के सभी देशो में प्रकाशित किया गया और उन्हें पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया। दुनिया में आपको एक भी ऐसा ग्रेजुएट नहीं मिलेगा, जिसने इस आदमी के विचारो को नहीं पढ़ा हो !! और पूरी दुनिया में ऐसा आपको कोई मुल्क नहीं मिलेगा जहाँ पर इस आदमी के विचारों को लेकर राजनैतिक दल नहीं बनाए गए हो।
.
मतलब इस आदमी के विचार दुनिया के हर राजनैतिक-सामाजिक प्राणी तक पहुंचे और इसके विचारो को लेकर भर भर जागरूकता आई। इसके विचारों से प्रभावित समूहों ने धरने लगाए, जुलुस निकाले, आगजनी की, सशस्त्र संघर्ष किया, सेनाएं खड़ी की, सफल क्रांतियाँ और आन्दोलन किये, राजनैतिक पार्टियों का गठन किया और उन पार्टियों /समूहों ने दुनिया के कई देशों की सत्ताओ पर कब्ज़ा भी किया !!
.
लेकिन इस आदमी का विचार (समाज के सभी संसाधनों का सभी में बराबर विभाजन करना) दुनिया में कहीं भी लागू नहीं हो सका !! किसी भी देश में नहीं, किसी भी राज्य में नहीं, किसी छोटे से जिले में भी नहीं, और किसी छोटे से गाँव तक में नहीं !!!
.
पिछले 150 वर्षो से राजनैतिक-सामजिक क्षेत्र का यह सबसे अधिक डिस्कस किये जाने वाला विचार है। दुनिया की ऐसी कोई लाइब्रेरी नहीं है, जहाँ के राजनैतिक शेल्फ में इस आदमी के विचारो की व्याख्या करने वाली पुस्तक न हो। तो इस आदमी के "राजनैतिक विचार" कभी भी लागू क्यों नहीं हो सके ?
.
मार्क्स पहले दिन से जानता था कि उसके राजनैतिक "विचार" लागू नहीं किये जा सकते है। यह व्यवहारिक रूप से संभव नहीं था। किन्तु वह और इसके प्रायोजक यह भी जानते थे, कि पूरी दुनिया के राजनैतिक कार्यकर्ता यह समझने में नाकाम रहेंगे कि -- इन्हें लागू ही नहीं किया जा सकता।
.
इस तरह मार्क्स एवं इसके प्रायोजको ने पूरी दुनिया के राजनैतिक कार्यकर्ताओ की 6 पीढ़ियों का जीवन एवं समय एक न हासिल किये जा सकने वाले लक्ष्य का पीछा करने करने में बर्बाद कर दिया।
.
और आज भी पेड मीडिया के प्रायोजक इस तरीके का इस्तेमाल कार्यकर्ताओ को भोट करने में करते है। वे राजनैतिक समस्याओं के समाधान के लिए नए नए "विचारों" का बढ़ावा करते रहते है, और आज भी असूचित कार्यकर्ता उनके इस जाल में फंसते है, क्योंकि उन्हें इसका अंतर करना नहीं आता कि, अमुक "विचार" को लागू किया जा सकता है या नहीं !!!
.
क्या आप इस बारे में जानते है कि, इसका पता कैसे लगाया जाता है कि अमुक "विचार" लागू किया जा सकता है या नहीं ? यदि आपको इस तरीके के बारे में नहीं पता तो ज्यादातर से भी ज्यादातर संभावना है कि इसी तरह का कोई "न लागू किया जा सकने वाला विचार" आपके दिमाग़ पर क़ब्ज़ा कर लेगा।
.
-------------
.
देखा करीब से तो वो मौजे सराब थी,
जिस आब जू का चर्चा बशर दूर दूर था।
.
सराब - नखलिस्तान, मरीचिका, रेगिस्तान में पूर्ण आंतरिक परावर्तन की घटना के कारण झील दिखने का भ्रम होना। आब जू - पानी का दरिया।
.
---------------

Read full post →


Pawan Jury BhilwaraRj

Thu Jul 20 2023 21:44:01 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)

सूचना : वोट वापसी पासबुक क़ानून ड्राफ्ट #Vvp33 को अपडेट किया गया है :
.
(1) टी सी पी की विस्तृत धाराएं जोड़ी गयी है, ताकि पासबुक का इस्तेमाल करके नागरिक अपने जिले एवं राज्य में लागू किये गए गलत कानूनों को ख़ारिज करने के लिए बहुमत का प्रदर्शन कर सके।
.
(2) पहले इस ड्राफ्ट में दो पद - पुलिस प्रमुख और चिकित्सा अधिकारी थे। चिकित्सा अधिकारी के पद को निकाल दिया गया है और तीन निम्न नए पद जोड़े गए है। अब पासबुक के दायरे में निम्नलिखित पद आयेंगे :
.
(a) मुख्यमंत्री
(b) जिला पुलिस प्रमुख
(c) स्वास्थ्य मंत्री
(d) शिक्षा मंत्री
.
अद्यतन पीडीऍफ़ का लिंक कमेन्ट बॉक्स में देखें।
.

Read full post →


Pawan Jury BhilwaraRj

Sat Jul 22 2023 17:54:42 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)

प्रधानमंत्री को ट्वीट भेजें कि ओपेनहाइमर फ़िल्म को बैन करे।
.
कृपया गूगल करें कि कैसे ओपेनहाइमर फ़िल्म मदभागवत गीता का अपमान करती है।
.
@PmoIndia #बैन_ओपेनहाइमर_मूवी फिल्म भगवद गीता का अपमान करती है. इसलिए मैं आपको आज ही फिल्म पर प्रतिबंध लगाने का आदेश देता हूं. यह काफी शर्मनाक है कि आपने सेंसर बोर्ड को ऐसी फिल्म की अनुमति दे दी.
.
@PmoIndia #Ban_Oppenheimer_Movie . the movie insults Bhagwat Gita. So i order you to ban the movie TODAY. Its quite shameful that you allowed censor board to allow such movie.
.
———

Read full post →


Pawan Jury BhilwaraRj

Wed Jul 26 2023 14:56:26 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)

विधानसभा चुनावों में राईट टू रिकॉल पार्टी की और से नामांकन भरने वाले प्रत्याशी कृपया दिए गए लिंक से पीडीऍफ़ डाउनलोड करें। यह पीडीऍफ़ नामांकन करने की आवश्यक सूचनाएं देता है। इस फाइल में 29 पृष्ठ है। निचे सभी का विवरण दिया गया है। पीडीऍफ़ का लिंक कमेन्ट बॉक्स में देखें।
.
(1) विवरण तालिका : इस पहले पृष्ठ में शेष 28 पृष्ठों का विवरण है : पहला पृष्ठ (1 page)
.
(2) नामांकन भरने के सामान्य निर्देश : 4 पृष्ठों की इस फाइल के शुरूआती 2 पृष्ठों में नामांकन भरने के लिए ध्यान रखने वाले सामान्य नियमों की जानकारी है। पृष्ठ 3 में 5 अतिरिक्त प्रस्तावको के विवरण भरने का परिशिष्ट है, तथा पृष्ठ 4 में वोटर सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए दिये जाने जाने वाले प्रार्थना पत्र का फोर्मेट है। कृपया नामांकन भरने से पहले शुरूआती दो पृष्ठों को ध्यान से पढ़ें। 4 पृष्ठ (2 to 5 pages)
.
(3) प्ररूप 2 ख (Form 2B) : 4 पृष्ठों की यह फाइल चुनाव आयोग द्वारा जारी किया गया नाम निर्देशन पत्र है, जिसे भरकर आपको देना होता है। इन 4 पृष्ठों का प्रिंट आउट आपको लीगल साइज़ के पेज पर ही लेना है, A4 पर नहीं। शेष सभी पृष्ठों का प्रिंट आउट आप A4 पर ले सकते है। इन चार पृष्ठों का प्रिंट आउट आगे पीछे ले। इससे 2 पेज में चार पृष्ट प्रिंट हो जायेंगे। 4 पृष्ठ ( 6 to 9 pages)
.
(4) प्ररूप 26 (Form 26) : 12 पृष्ठों की यह फाइल चुनाव आयोग द्वारा जारी किया गया शपथपत्र है। इस शपथपत्र के मुख पृष्ठ पर आपको 50 रू का स्टाम्प जोड़ना होगा और शपथपत्र को नोटरी पब्लिक द्वारा नोटराइज करवाना होगा। 12 पृष्ठ ( 10 to 21 pages)
.
(5) प्ररूप 26 के परिशिष्ट (Annexure of 26) : 8 पृष्ठों की इस फाइल के पहले पृष्ट पर परिशिष्ट भरने के निर्देश लिखें है, तथा शेष 7 पृष्ठ विभिन्न परिशिष्टो के है। आपको इनमें से वे परिशिष्ट शपथपत्र के साथ नत्थी करने है, जो आप पर लागू होते हो। 8 पृष्ठ ( 22 to 29 pages)
.
----------------

Read full post →


Pawan Jury BhilwaraRj

Sat Jul 29 2023 06:02:04 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)

हिंदू-मुस्लिम तनाव को बढ़ाने के लिए मोदी साहेब ने मुहर्रम की छुट्टी रद्द करने के आदेश दिये है।
.
प्रधानमंत्री को ट्वीट करें कि अपना आदेश वापिस लें - @PmoIndia , @CmoGuj , #iOrder #DoNot_Cancel_Muharram_Holiday
.
यदि आप यूपी या गुजरात से है तो मुख्यमंत्री को भी ट्वीट करें।
.
पेड मीडिया के प्रायोजक भारतीय नेताओं का इस्तेमाल हिंदू-मुस्लिम तनाव बढ़ाने ठीक उसी तरह कर रहे है जैसा उन्होंने 1860 में किया था। ताकि मिशनरीज़ के भारत में बढ़ते विस्तार से ध्यान हटाया जा सके।
.
————-

Read full post →


Pawan Jury BhilwaraRj

Sat Jul 29 2023 10:04:43 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)

फ़ेसबुक इनपुट ; फ़ेसबुक ने आने वाले चुनावों के मद्देनज़र उन राजनैतिक प्रोफाइल / ग्रुप / पेज की छटनीं शुरू कर दी है, जो पेड मीडिया के प्रायोजकों की पार्टियों (बीजेपी, कांग्रेस, आपा आदि) के वोट कम करके अन्य नॉन पेड मीडिया पार्टियों के वोट बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे है।
.
इन प्रोफाइल / ग्रुप / पेजेज़ की परास कम करने के लिए इन पर फ़िल्टर लगाए जाएँगे। और चुनाव ख़त्म होने के बाद इन्हें फिर से यथावत कर दिया जाएगा !!
.
————

Read full post →