> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2023-07-08

Pawan Jury BhilwaraRj

लेंड माइंस -1
.
छोटे उम्मीदवारों को उड़ाने के लिए पेड मीडिया के प्रायोजको द्वारा बिछायी गयी लेंड माइंस – नाम वापसी की व्यवस्था।
.
उन्होंने बड़ी पार्टियों को फायदा पहुँचाने एवं छोटे उम्मीदवारों को उड़ाने के लिए यह क़ानून बनाया हुआ है कि, फॉर्म भरने की अंतिम तिथि निकलने के बाद अगले 3 दिनों तक प्रत्याशी चाहे तो अपना नामांकन वापिस ले सकता है।
.
तो होता यह है कि, जिन छोटी पार्टियों एवं निर्दलीय उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने से बड़ी पार्टियों के उम्मीदवार को वोटो का नुकसान हो रहा होता है, वे धन-बल का इस्तेमाल करके उन्हें नामांकन वापसी के लिए राजी कर लेते है।
.
मान लीजिये कि A एक बड़ी पार्टी का उम्मीदवार है और X भी उसी पार्टी का पुराना वर्कर है जिस पार्टी से A चुनाव लड़ रहा है। अब मान लीजिये कि X ने भी चुनाव का पर्चा भर दिया है। A देखेगा कि यदि X चुनाव में खड़ा रहेगा तो मेरे 5000 वोट कट जायेंगे। अत: A उसे पैसा देकर या धमका कर उससे नाम वापसी करवा देगा।
.
इसी तरह यदि किसी Y ने फॉर्म भर दिया है, और Y उसी जाति का उम्मीदवार है जिस का A है तो A कैसे न कैसे Y को बैठ जाने पर राजी कर लेगा !!
.
छोटे उम्मीदवार के वोट लाने की सम्भावना जितनी ज्यादा है, उसे बिठा देने का दबाव भी उसी अनुपात में बढ़ता जाता है। कई उम्मीदवार नामांकन दाखिल करते है किन्तु उनमें से काफी उम्मीदवार इस एसिड टेस्ट में फेल हो जाते है।
.
किन्तु यदि उम्मीदवार बेहद छोटा है, और चुनाव के परिणाम को बिलकुल भी प्रभावित नहीं करता तो उसे नाम वापसी के दबाव का सामना नहीं करना पड़ेगा।
.
इसमें ध्यान देने योग्य बात यह है कि, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि निकल जाने के बाद भी नाम वापसी चालू रहती है। मतलब, यदि एक बार किसी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापिस कर लिया तो वह फिर से नामांकन नहीं भर पायेगा, और न ही क्षतिपूर्ति के लिए कोई और उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेगा।
.
उदारहण के लिए मान लीजिये कि, S एक छोटी पार्टी है जिसने Y को टिकेट दिया है। मान लीजिये कि नामांकन भरने की अंतिम तिथि 10 जून और नाम वापसी की अंतिम तारीख 13 जून है। मान लीजिये कि एक बड़ी पार्टी के उम्मीदवार के दबाव में 11 जून को Y अपना फॉर्म उठा लाता है तो अब अमुक चुनाव क्षेत्र में S का कोई उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ पायेगा। क्योंकि नामांकन दाखिल करने की तारीख निकल चुकी है !!
.
समाधान : इस तरह का प्रावधान जोड़ा जाना चाहिए कि यदि प्रत्याशी ने एक बार नामांकन जमा कर दिया है तो वह अपना नामांकन वापस (Withdrawal) नहीं ले सकेगा।
.
#PrefVotingSys
.
#VoteVapsiPassbook
.
------------