Posts for 2024-10

Pawan Jury BhilwaraRj

Sat Oct 05 2024 10:17:36 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)

Aditya Prakash Sharma:

लोकसभा चुनाव 2024 में VVPAT symbol loading की मीटिंग का अनुभव -

लोकसभा चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा इंपॉर्टेंट जो मीटिंग रही, वो रही चुनाव आयोग के सिंबल लोडिंग के समय की मीटिंग । उस मीटिंग में देखा कि वहां पर BEL का एक इंजीनियर आया था । उसके पास में एक appratus था जिसका नाम था सिंबल लोडिंग यूनिट, तो मैंने उस इंजीनियर से पूछा कि इसमें सिंबल जो लोड करते हैं तो वह कहां से करते हैं तो उसने बताया कि उसके उसको चुनाव आयोग के द्वारा एक लैपटॉप मिलता है और उस लैपटॉप में एक सॉफ्टवेयर होता है उस सॉफ्टवेयर में फॉर्म 7 यानी फाइनल उम्मीदवारों की एंट्री करने पर एक फाइल जनरेट होती है जिसे सिंबल लोडिंग फाइल कहते हैं । इस फ़ाइल को सिंबल लोडिंग यूनिट में केबल द्वारा डाउनलोड कर दिया जाता है और फिर वो इंजीनयर चुनाव आयोग के सेंटर पर जहा सभी vvpat रखी होती है, वहां इस सिंबल लोडिंग यूनिट को लाकर के एक-एक वीवीपेट में वह सिंबल लोडिंग करना शुरू करता है । उस इंजीनियर के बताए अनुसार यह लैपटॉप से जो सिंबल लोडिंग फाइल जेनरेशन का काम होता है यह उसके रिटर्निंग अफसर के ऑफिस में होता है, तो उसको मैंने उससे पूछा कि भाई है वो लैपटॉप जो है हमको दिखा सकते हो क्या, तो उसने कहा कि नही, हम यहां सिर्फ ये सिंबल लोडिंग यूनिट ही लाते है । फिर वो इंजीनियर सिंबल लोडिंग यूनिट से एक एक करके vvpat को कनेक्ट करने शुरू करता है और प्रत्येक VVPAT कनेक्ट होते ही हो वह आटोमेटिक खुद को चेक करना शुरू करता था । मैने देखा कि VVPAT सेल्फ एवोल्यूशन के दौरान बहुत सी पर्चियां जेनरेट कर रहा था । तो मैंने उन पर्चियों में देखा की इस VVPAT में कई सेंसर लगे हुए हैं और वो प्रत्येक सेंसर को चेक करता है फिर वह सेंसर को चेक करने के बाद में उसकी स्लिप को जनरेट करता है कि अमुक सेंसर ओके है या नहीं है फिर वह टोटल जितने भी जो सेंसर होते हैं उनके उनके बारे में एक फाइनल जेनरेशन निकाल करके दे देता है, एक पर्ची के रूप में । और यह प्रक्रिया कई बार होता है, यदि कोई सेंसर काम नहीं करता है तो vvpat फिर वापस से रिबूट होता है, उसके बाद आटोमेटिक वो सिंबल ले लेता है । इस दौरान जितनी भी जो पर्चियां निकलती है, तो सीक्रेसी का लेवल ये है कि चुनाव आयोग का, कि, उन पर्चियों को सीधे कचरे के डिब्बे में नहीं डालते, पहले उनको पूरी तरह स्क्रैप करते हैं, बिल्कुल पूरी तरह से बारीक कटाई कर देते है, एक एक पर्ची की, एक मशीन रहती है स्क्रेपर मशीन, उसका उपयोग करते है । तो किस लेवल पर काम कर रहे हैं, की किसी के पास कोई इनफार्मेशन नहीं होना चाहिए की, इस मशीन में कौन कौन से सेंसर है, किसी को पता नहीं लगना चाहिए ।

मैने वहा खुला हुआ VVPAT भी देखा तो उसमें एक जो नीले कलर का जो हुड है उसके ऊपर एक ब्लैक ग्लास वहां पर और फिर अंदर जो प्रिंटर की कवरिंग है उसके ऊपर भी एक ब्लैक ग्लास है तो वह काफी ज्यादा ब्लैक है ।

इंजीनियर से और अधिक पूछने पर उसने कहा कि उसको इससे अधिक नही पता ।

तो ब्लैक ग्लास के वजह से EVM में धांधली होने की संभावना है । इसलिए हमारी मांग है वोटर्स को बैलट पेपर का ऑप्शन भी दिया जाए ।

सभी चुनाव लड़ने वाले साथियो को इस तरह की मीटिंग में जरूर जाना चहिये ।

नोट - ये सभी फोटो उस मीटिंग के दौरान मैंने अपने फोन से लिये है ।

Read full post →



Pawan Jury BhilwaraRj

Thu Oct 10 2024 07:16:37 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)

गोरे जब भारत से गए तो अपने वफ़ादार जवाहर लाल को लाल क़िला और टाटा को झारखंड में अगले 999 वर्षों तक कोयला खोदने के राइट्स फ़्री में देकर चले गये थे !!
.
नागरिकों की इस संपत्ति को टाटा ने लूटा और लूट के इस पैसे के लगभग 20% हिस्से का निम्नवत बँटवारा किया :
.
(1) लूट का एक हिस्सा मीडिया पर खर्च किया ताकि इस लूट के बारे में जनता को पता न लगे।
.
(2) कुछ हिस्सा नेताओ पर खर्च किया ताकि प्रधानमंत्री / मुख्यमंत्री आदि गोरो द्वारा दिये गये मुफ़्त के ये माइनिंग राइट्स ख़त्म न कर दे।
.
(3) एक हिस्सा चैरिटी पर खर्च किया, और जितना चैरिटी पर खर्च किया उसका 4 गुणा इस चैरिटी को प्रचारित करने में खर्च किया। ताकि अपनी छवि चमका कर रखी जा सके।
.
डाकू ज़ालिम सिंह भी जब डाका डालते थे, तो लूट के माल को जायज़ और नैतिक बनाने के लिए कबूतरों के आगे धान और गायों को चारा डाल दिया करते थे।
.
पर ज़ालिम सिंह और टाटा में एक फ़र्क़ है -
.
चूँकि ज़ालिम सिंह उच्च शिक्षित नहीं थे इसीलिए 100 रू लोगो से लूटते थे और 20 रू कबूतरों और गायों के खाते में खर्च कर देते थे। दूसरे शब्दों में उन्होंने पैसा ताकतवर से खींचकर कमजोरो की तरफ़ भेजा। और बदनाम हुए।
.
पर टाटा अलग ही तरह के रॉबिनहुड थे। वे नागरिकों का 100 रू लूटते थे तो उसमें से 80% ख़ुद रख लेते थे, 20% मीडियाकर्मियों, जजो और नेताओ जैसे ताकतवर लोगो को दे देते थे, और सिर्फ़ 5% की चिल्लर चैरिटी के रूप में उन नागरिकों पर खर्च कर देते थे, जिनसे 100 रू लूटा गया है !! और चैरिटी पे खर्च की गई राशि के बराबर टैक्स में छूट भी प्राप्त कर लेते थे। इस तरह दान दिया गया यह पैसा फिर से उनके पास लौट आता था।
.
महान आदमी थे। बिना घुमाव फ़िराव के प्लेन बिज़नेस करते थे। फ़्री में कोयला खोदते थे, और बाज़ार में बेच देते थे। न रॉयल्टी जमा कराने का झंझट न हिसाब किताब का झगड़ा। जिस भी भाव में बिके, पूरा मुनाफ़ा ही है।
.
यदि खनिज रॉयल्टी सीधे नागरिकों के खाते में भेजने का क़ानून पास कर दिया जाता तो प्रत्येक नागरिक को प्रति महीने 3,000 (पाँच सदस्यीय परिवार को 3,000x5= 15,000 महीना) प्राप्त होता है। पर चूँकि टाटा मुफ़्त में कोयला खोद रहे थे, और रॉयल्टी नहीं चुकाना चाहते थे, अत: रतन टाटा ने अंतिम साँस तक “खनिज का पैसा सीधे नागरिकों के खाते में भेजने” के क़ानून का विरोध किया।
.
टाटा ने देश की बेंड बजाने के लिए और क्या क्या कांड किए है, इस बारे फिर कभी और विस्तार से लिखा जाएगा।
.
हमारे यहाँ परंपरा है कि परलोक सिधार चुके व्यक्ति की निंदा नहीं की जाती। पर मेरे विचार में यह बात ठीक नहीं है। व्यक्ति के सत्कर्मों के साथ ही कुकर्मों को भी इंगित किया जाना चाहिए। और ऐसा करना तब और भी अपरिहार्य हो जाता है जब किसी व्यक्ति के कर्म सार्वजनिक हितों (larger public interest) प्रभावित करते हो। वर्तमान में भी और भविष्य में भी।
.
एक प्रश्न यह है कि, टाटा ने जो अच्छे काम किए मुझे उस पर भी तो लिखना चाहिए, मैं सिर्फ़ उनके कुकर्मों पर ही क्यों लिख रहा हूँ, सत्कर्मों पर क्यों नहीं ?
.
जवाब यह है कि उनके सत्कर्मों की चर्चा प्रसारित करने के लिये कई लाख करोड़ का पूरा टाटा ग्रुप+पेड मीडिया मौजूद है, और अपना काम 1946 से ही भलीभाँति कर रहे है। कुकर्मों के बारे में कोई नहीं कर रहा। इसीलिए हम संतुलन लाने का प्रयास कर रहे है।
.
चूँकी अब वे मोह-माया के बंधन से मुक्त होकर परलोक गमन कर चुके है, अत: ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
.
——————

Read full post →


Pawan Jury BhilwaraRj

Fri Oct 18 2024 17:44:58 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)

Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate:

only one candidate on ECI affidavit website 5.50pm 22-oct . Guess which party he belongs to?
.
Sincere thanks and congratulations, Mahesh Kumar Jamshedpur LsCandidate !!!

Read full post →


Pawan Jury BhilwaraRj

Sat Oct 19 2024 08:16:13 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)

Panch Tatva Panchtatva:

मैं सुजीत कुमार वर्णवाल राइट टू रिकॉल पार्टी से राँची विधानसभा से चुनाव लड़ रहा हूँ.....

मैं 28 कानून की माँग के लिए राइट टू रिकॉल पार्टी से चुनाव लड़ रहा हूँ...

जिसमें मुख्यतः

#VoteVapsiPassbook जिसमें हम PM CM और उनके मंत्रियों को इसके अंदर लाकर उन्हें 5 साल से पहले ही जनमत संग्रह द्वारा उनके पद से हटा सकते है....

#JuryCourt जिसमें अदालतों और पुलिस द्वारा नागरिकों के अधिकारों से जो भ्रष्टाचार और न्याय में जो देरी होती है उन्हें इस कानून के मदद से नागरिकों के प्रति व्यवस्था सुधार सकता हूँ.....

#HinduBoard इस कानून की मदद से हिंदुओ के प्रति जो दुर्भाग्यपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है उसे दूर किया जा सकता है....

#khamba खनिज मुनाफा बंटवारा कानून जिसमें खनिजो की लूट को रोका जा सकता है इसमें जितने भी खनिजों की खाने है उनको नागरिकों के हक में ऑनलाइन करवाकर उनको मुनाफे को नागरिकों एकाउंट में सीधा पैसा डलवाना जिससे नागरिकों की आर्थिक व्यवस्था दूर किया जा सके.....

#GauNiti गायों की रक्षा के लिए बनाया गया कानून जिससे उनकी स्थिति सुदृढ की जा सके...

ऐसे और बहुत सारे क़ानूनी ड्राफ्ट है जिसे आप पार्टी के मेनिफेस्टो में देख सकते हैं और हमारा समर्थन कर सकते हैं....

धन्यवाद....
सुजीत कुमार बर्णवाल
राँची विधानसभा

Read full post →


Pawan Jury BhilwaraRj

Sun Oct 20 2024 05:36:15 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)

Tarun Gochar:

राजस्थान और झारखंड के उपचुनाव एवं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में
वोट वापसी पासबुक जूरी कोर्ट, गौनीति कानून, राष्ट्रीय हिंदू बोर्ड कानून, धन वापसी पासबुक, NRCI जैसे अनेकों मुद्दों पर और अच्छे कानून को गजट में छपवाने के लिए चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Read full post →


Pawan Jury BhilwaraRj

Sun Oct 20 2024 07:10:25 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)

Mahesh Kumar Jamshedpur LsCandidate:

मैं महेश कुमार, वोट वापसी पासबुक , धन वापसीपासबुक, जूरी कोर्ट, सज्जनों के पास बंदूक रखने की शक्ति के मांग पर जनमत संग्रह, झारखंड की गरीबी दूर करने के लिए खनिज मुनाफा बटवारा कानून (खंबा कानून ) ,भारतीय न्यायालय में त्वरित न्याय के लिए जज सिस्टम को हटाकर जूरी कोर्ट कानून की मांग , जीएसटी खत्म करके रिक्त भूमि कर लागू करना जिससे जमीन के दामों में कमी आएगी , जैसे मुद्दों के मांग को आगे बढ़ाने के लिए मैंने आज दिनांक 18 अक्टूबर 2024 को राइट टू रिकॉल पार्टी के टिकट पर 49 जमशेदपुर पश्चिम से नामांकन दर्ज किया है

#CancelEvm
#cancelGst
#gunlawrefrendum
#RightToRecall
#JuryCourt
#राष्ट्रीय_हिंदू_बोर्ड
#VoteVapsiPassbook
#bringpaperballotback

Read full post →




Pawan Jury BhilwaraRj

Sun Oct 27 2024 09:30:41 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)

Yaxit Patel:

अंततः आधिकारिक रूप से मैदान में कदम रख रहा हूँ। मैं, यक्षित भूपेन्द्र पटेल, महाराष्ट्र विधानसभा 2024 चुनावों में 148 ठाणे विधानसभा क्षेत्र से व्यवस्था परिवर्तन करनेवाले, नागरिक सशक्तिकरण कानूनों को लाने के लिए जैसे कि वोट वापसी पासबुक, जूरी कोर्ट, जीएसटी को रद्द कर रिक्त भूमि कर लाना, सरकारी जमीन किराया बंटवारा कानून, खनिज मुनाफा बंटवारा (नागरिकों और सेना के लिए खनिज रॉयल्टी), और ऐसे कानून जो हिंदुत्व और अन्य भारतीय धर्मों/परंपराओं/संस्कृति को बचा सकते हैं, जैसे राष्ट्रीय हिंदू बोर्ड, गौ-नीति (गौमाता संरक्षण कानून), deciding marriage code , एन.आर.सी.आई. आर.आर.पी ( NRCI RRP) , 2 बच्चे का कानून और कुल 40 कानून जो राइट टू रिकॉल पार्टी ने प्रस्तावित किए हैं और जो देश/समाज की हर समस्या का समाधान कर सकते हैं, जैसे भ्रष्टाचार, खनिज लूट, गरीबी, खराब शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था, कमजोर नगरपालिका/सरकारी इन्फ्रास्ट्रक्चर, अदालतों से समय पर और निष्पक्ष न्याय न मिलना जिससे महिलाओं के खिलाफ अपराध और सामान्य अपराध बढ़ रहे हैं, महंगाई, आवास समस्या (रियल एस्टेट), झुग्गी पुनर्वास, भारतीय सेना और धर्मों की कमजोरी, पर्यावरणीय गिरावट (ग्लोबल वार्मिंग, जंगलों की कटाई, प्लास्टिक प्रदूषण), पशु अत्याचार, खाद्य मिलावट, सोशल मीडिया में अश्लील उकसाने वाली सामग्री, सांप्रदायिक हिंसा, गौ हत्या, बांग्लादेशी/रोहिंग्या/कुकीज जैसे अवैध विदेशियों का बढ़ता खतरा - जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं, आदि।

इस शक्तिशाली नागरिक सशक्तिकरण प्रस्तावित कानूनों के बारे में ओर अधिक जानें @ RRPIndia.in

राइट टू रिकॉल पार्टी का घोषणा पत्र/वोट वापसी पासबुक जूरी खंभा आंदोलन (1923 से) - tinyurl.com/SolutionRTR (हिंदी)

rahulmehta.com/301.htm (अंग्रेज़ी)

_____________________________________

At last officially entering into the arena. Myself Yaxit Bhupendra Patel contesting #MaharashtraAssemblyElections2024 from 148 #thane constituency to bring #Citizen_Empowering_Laws which can bring system change (व्यवस्था परिवर्तन) such as #VoteVapsiPassbook , #JuryCourt , #CancelGST & bring #Empty_Land_Tax , #Sarkari_Zameen_Kiraya_Batwara , Khanij Munafa Batwara ( #Mineral Royalty for Citizens and Military ), bringing #BallotPaper & #BanEVM laws which can save Hinduism , other Bhartiya religions / traditions / culture such as Rashtriya #HinduBoard , #GauNiti ( cow protection law ), Deciding Marriage Court, #NRCI_RRP, #2Child_Law & total 40 laws proposed by #Right_To_Recall_Party which can literally solve each and every problem of the country / society as a whole such as Corruption, Mineral loot, #poverty , poor #education & #medical system , poor Municipal / government infrastructure, no timely & fair #justice from #judiciary thereby increasing crimes against #women & general #crimes , #inflation , #housingProblem ( ) , #Slum rehabilitation, weakening of #indianmilitary & religions, #environmental degradation ( #globalwarming , #deforestation , #plasticpollution ) , #AnimalAbuse , #foodAdulteration, #vulgarProvocative contents in #socialmedia , #communalviolance , #Gauhatya , increasing illegal foreigners like #Bangladeshi / #Rohingyas / #Kukis - a threat to #NationalSecurity ,etc etc.

Know more about this Powerful Citizen Empowering proposed laws @
RRPIndia.in

Manifesto of Right To Recall Party / VoteVapsi Passbook Jury KhaMBa Movement (since 1923 ) - tinyurl.com/SolutionRTR ( Hindi )

rahulmehta.com/301.htm ( English )

Read full post →


Pawan Jury BhilwaraRj

Thu Oct 31 2024 07:56:02 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)

आतिशबाजी युक्त दीपावली की शुभकामनाएँ
.
पेड मीडिया और पेड़ मीडिया के नेरेटिव की चपेट में आकर आतिशबाजी न करने की सलाहें देने वाले सयानों की बातों में न आए और दीपावली पर ख़ुद भी आतिशबाजी करे और अन्य को आतिशबाजी करने के लिए प्रोत्साहित करे।
.
और आतिशबाजी के फ़ोटो/वीडियो आदि को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करे।
.
और अपने आस पास के उन लोगो को भी चिन्हित करें जो आतिशबाजी से परहेज़ करने के जेस्चर दे रहे है। यही वो लोग है जिनके गले में आप कुछ ही वर्षों में क्रॉस लटका हुआ देखेंगे।

Read full post →


Pawan Jury BhilwaraRj

Thu Oct 31 2024 16:17:02 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)

पटाखे जलाना हमारी संस्कृति से जुड़ा है किन्तु पर्यावरण की खातिर क्या आप इनका बहिष्कार करेंगे? के लिए Pawan Kumar Sharma का जवाब

Read full post →