Posts for 2023-12


Pawan Jury BhilwaraRj

Sun Dec 03 2023 19:09:03 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)

भीलवाड़ा विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी अशोक जी कोठारी को विजयी होने पर बधाई। हम आशा करते है कि विधायक महोदय जन हित के क़ानूनों को विधानसभा में प्रस्तुत करेंगे।
.
भीलवाड़ा विधानसभा के अन्य सभी प्रत्याशियों को भी आगे के लिए शुभकामनाएँ।
.
————-
.
मुझे विधानसभा चुनाव में 195 मत प्राप्त हुए। वोट वापसी पासबुक एवं जूरी कोर्ट क़ानून का समर्थन करने के लिए इन 193 मतदाताओं का मैं आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अपना वोट देकर इन क़ानूनों की माँग को आगे बढ़ाने में सहयोग किया।
.
————
.
भीलवाड़ा विधानसभा में राईट टू रिकॉल पार्टी ने सभी 7 विधानसभाओं में प्रत्याशी उतारे थे। इन सभी 7 विधानसभाओं में हमे कुल 5,515 मत प्राप्त हुए। भीलवाड़ा ज़िले के इन सभी मतदाताओं का आभार जिन्होंने अपना वोट देकर इन क़ानूनों को आगे बढ़ाने में योगदान किया।
.
भीलवाड़ा ज़िले की अन्य विधानसभाओं के प्रत्याशियों को मिले मतों का विवरण :
.
(1) भेरु लाल जी कुमावत (सहाड़ा) - 1160
.
(2) महावीर जी कुमावत (जहाज़पुर) 450
.
(3) रामेश्वर जी जाट (माण्डलगढ़) 685
.
(4) महावीर जी तगाया (शाहपुरा) 2015
.
(5) शिवराज जी जाट (आसींद) 365
.
(6) अनुराग जी टाक (माण्डल) 635
.
————-

Read full post →


Pawan Jury BhilwaraRj

Fri Dec 08 2023 20:38:57 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)

राजस्थान में चुनावी नतीजे आ चुके है, और मुख्यमंत्री कौन होगा इस बारे में कसरत चल रही है। आलाकमान और जीते हुए विधायक (दोनों मिलकर) जिस व्यक्ति के नाम पर सहमत हो जाएँगे वह मुख्यमंत्री बनेगा।
.
विधायकों का सहमत होना या न होना आम तौर पर 35 से 40 करोड़ की राशि प्रति विधायक, मंत्री पद आदि पर निर्भर करता है। यानी अब विधायक मतदाताओ से इकट्ठे किए हुए वोटो को ऊँचे दाम पर बेचेंगे।
.
यदि राजस्थान में मुख्यमंत्री वोट वापसी पासबुक के दायरे में होता तो राजस्थान के मतदाता यह स्वीकृति दर्ज करवा सकते थे कि वे किस विधायक को मुख्यमंत्री बनाना चाहते है। इस स्थिति में विधायको, आलाकमान और उनके प्रायोजको को भारी नुकसान होगा।
.
विधायक के पास गेजेट छापने की शक्ति नहीं होती। गेजेट छापने की शक्ति मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के पास होती है। और वे चाहते है कि क़ानून छापने की ताकत रखने वाला व्यक्ति उनकी पसंद का हो। वे इसमें नागरिको का कोई दखल नहीं चाहते। अत: कोंग्रेस, बीजेपी, आम आदमी पार्टी के नेता और उनके अंधभगत मुख्यमंत्री को वोट वापसी पासबुक के दायरे में लाने के खिलाफ है !!
.
#VoteVapsiPassbook

Read full post →





Pawan Jury BhilwaraRj

Wed Dec 13 2023 22:08:21 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)

Democracy Vs Democracy (1)
.
अमेरिका में लोकसभा के लिए मतदान तारीख़ = नवंबर-2024
.
फॉर्म भरने की पहली तारीख = मार्च-2024 = लगभग 8 महीने पहले
.
फॉर्म भरने की अंतिम तारीख़ = अगस्त-2024 = लगभग 3 महीने पहले
.
तो अमेरिका के लोकसभा उम्मीदवार के पास चुनाव प्रचार के लिए 8 महीने से 4 महीने का समय होता है।
.
भारत में लोकसभा उम्मीदवार के पास प्रचार के लिए कितने दिन तक होते है ? (और क्यों ?)
.
—————-

Read full post →


Pawan Jury BhilwaraRj

Wed Dec 13 2023 22:19:48 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)

Democracy Vs Democracy (2)
.
अमेरिका में लोकसभा उम्मीदवारी के लिए भरा जाने वाला नामांकन फॉर्म सिर्फ़ 1 पेज का है !!
.
भारत में उम्मीदवार को 7 पेज का फॉर्म और 12 पेज का एफ़िडेविट भरना पड़ता है।

Read full post →


Pawan Jury BhilwaraRj

Sat Dec 23 2023 05:19:21 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)

यदि मतदाता को यह विकल्प दिया जाता है कि - VVPAT से निकली पर्ची मतदाता अपने हाथ से डिब्बे में डालेगा तो निम्नलिखित गड़बड़ियाँ हो सकती है :
.
जिस आदमी के पास VVPAT का प्रिंटिंग रोल है, वह अतिरिक्त पर्चियाँ छाप कर जेब में ले जाएगा, और बक्से में गिरा देगा। इसे रोकने के लिए अब प्रीसाइडिंग ऑफ़िसर को सभी मतदाताओं की तलाशी लेनी होगी। जो कि मुमकिन नहीं है।
.
तो I.N.D.I.A. द्वारा की गई यह माँग कोई युक्ति युक्त समाधान नहीं है।
.
सही समाधान :
.
(1) काले काँच को पारदर्शी काँच से बदलना
.
(2) वोटिंग की पूरी अवधि के दौरान लाइट चालू रखना
.
(3) मतदाता को EVM के साथ साथ बैलेट पेपर का विकल्प भी देना। ताकि वह मतदान कक्ष में यह चुन सके कि वह किस विकल्प के तहत वोट करना चाहता है।
.
————-

Read full post →