Pawan Jury BhilwaraRj
यदि मतदाता को यह विकल्प दिया जाता है कि - VVPAT से निकली पर्ची मतदाता अपने हाथ से डिब्बे में डालेगा तो निम्नलिखित गड़बड़ियाँ हो सकती है :
.
जिस आदमी के पास VVPAT का प्रिंटिंग रोल है, वह अतिरिक्त पर्चियाँ छाप कर जेब में ले जाएगा, और बक्से में गिरा देगा। इसे रोकने के लिए अब प्रीसाइडिंग ऑफ़िसर को सभी मतदाताओं की तलाशी लेनी होगी। जो कि मुमकिन नहीं है।
.
तो I.N.D.I.A. द्वारा की गई यह माँग कोई युक्ति युक्त समाधान नहीं है।
.
सही समाधान :
.
(1) काले काँच को पारदर्शी काँच से बदलना
.
(2) वोटिंग की पूरी अवधि के दौरान लाइट चालू रखना
.
(3) मतदाता को EVM के साथ साथ बैलेट पेपर का विकल्प भी देना। ताकि वह मतदान कक्ष में यह चुन सके कि वह किस विकल्प के तहत वोट करना चाहता है।
.
————-