> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2019-01-16

Pawan Jury BhilwaraRj

कपिल सिब्बल का कहना है कि राजद्रोह की धारा 124 A को ख़त्म कर दिया जाना चाहिए। यही कपिल सिब्बल यूपीए-2 के कार्यकाल में 2013 से 2014 तक क़ानून मंत्री रहे थे। तब इन्होने धारा 124A को ख़त्म करने के विरोध किया था !! अब विपक्ष में आ गए तो ख़त्म करने की मांग कर रहे है !!
.
संघ भी विपक्ष में रहते हुए इस धारा को ख़त्म करने की मांग करता आया है। जब 2024 में संघ फिर से विपक्ष में आ जायेगा तब संघ के नेता फिर से इस धारा को ख़त्म करने की मांग करना शुरू करेंगे और तब कोंग्रेस इस धारा के पक्ष में आ जायेगी !! सरकार का विरोध करने वालो की मुश्के कसने के लिए अंग्रेजो ने ये धारा जोड़ी थी, अब ये काले अंग्रेज इस धारा को अपने हाथ से निकलने देना नहीं चाहते।
.
बहरहाल कन्हैया दोषी है या निर्दोष यह साबित होने में 10-20 साल लग जायेंगे. तब तक वह बीजेपी या कोंग्रेस से विधायक के टिकेट से विधानसभा में जा चुका होगा.
.
मेरा प्रस्ताव है कि मुकदमो की सुनवाई जूरी करे . जूरी अपने आप तय कर लेगी कि आरोपी किस धारा में कितना दोषी है और क्या दंड देना चाहिए.
.
<https://www.amarujala.com/amp/india-news/kapil-sibal-says-there-is-no-need-for-a-sedition-law-in-today?__twitter_impression=true&fbclid=IwAR3bLvKUSr8MK5o-_GTEmN4-5ZtJLRD8O6UGgypRdumQxrJ7r7XQgracd80>;
.