> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2018-12-04

Pawan Jury BhilwaraRj

राईट टू रिकॉल = वोट वापस लेने का अधिकार
.
मैं भीलवाड़ा विधानसभा से प्रत्याशी हूँ , और पिछले हफ्ते भर में 2-3 बार मुझसे यह सवाल पूछा गया कि -- आप जीतने वाले तो नहीं है , फिर क्यों चुनाव लड़ रहे है , और एक हारने वाले उम्मीदवार को वोट करने से क्या लाभ होगा ?
.
मेरा जवाब -- मैं भीलवाड़ा विधानसभा में 16 प्रत्याशियों के बीच एक मात्र उम्मीदवार हूँ जो राईट टू रिकॉल के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहा हूँ। शेष सभी 15 उम्मीदवारों का मानना है कि भारत के मतदाताओं को सिर्फ वोट देने का अधिकार होना चाहिए किन्तु वोट वापिस लेने का अधिकार कतई नहीं होना चाहिए। जबकि मेरा मानना है कि चुना गया नेता यदि भ्रष्ट हो जाता है तो नागरिको को यह अधिकार होना चाहिए कि वे 5 साल इन्तजार किये बिना अपना वोट वापस लेकर किसी अन्य उम्मीदवार को दे सके। इस तरह मेरा एजेंडा शेष सभी उम्मीदवारों से अलग है। तो जो मतदाता यह मानते है कि उन्हें अपना वोट वापिस लेने का अधिकार भी मिलना चाहिए वे मेरा समर्थन करें , और जैसे जैसे ज्यादा मतदाता मेरा समर्थन करना शुरू करेंगे वैसे वैसे शेष पार्टियों के उम्मीदवारों पर यह दबाव बनने लगेगा कि वे राईट टू रिकॉल के मुद्दों को अपने एजेंडे में शामिल करें। इस तरह मुझे समर्थन देने से राईट टू रिकॉल की मांग आगे बढ़ेगी , किन्तु जिताऊ उम्मीदवार को वोट करने से वो जीत तो जाएगा , किन्तु राईट टू रिकॉल कानूनों की मांग पिछड़ जाएगी , एवं आपको राईट टू रिकॉल के अधिकार से वंचित ही रह जाना पड़ेगा।
.
पवन कुमार शर्मा - भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से राइट टू रिकॉल के उम्मीदवार
चुनाव चिन्ह - प्रेशर कुकर
evm पर क्रमांक - 15

==========