> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2018-12-04

Pawan Jury BhilwaraRj

राईट टू रिकॉल = वोट वापस लेने का अधिकार
.
आपके क्षेत्र के उम्मीदवार आपसे वोट देने को तो कहते है , लेकिन वे आपको वोट वापस लौटा लेने का अधिकार क्यों नहीं देना चाहते ?
.
मेरे विचार में यह एक पुख्ता वजह है जिससे उनकी नीयत का पता चलता है। आपके क्षेत्र में जितने भी उम्मीदवार मैदान में है उनसे पूछना शुरू कीजिये कि उन्होंने अपने एजेंडे में राईट टू रिकॉल कानूनों को शामिल क्यों नहीं किया है ?
.
मैं राईट टू रिकॉल कानूनों का समर्थक हूँ , और मेरा मानना है कि जिस तरह अमेरिकियों के पास वोट देने के साथ अपना वोट वापिस लेने का भी अधिकार है उसी तरह से हम भारतीयों को भी यह अधिकार मिलना चाहिये कि यदि चुना गया नेता यदि भ्रष्ट हो जाए तो नागरिक बहुमत का प्रदर्शन करके उसे नौकरी से निकाल कर किसी दुसरे व्यक्ति को नौकरी पर रख सके।
.
मेरा सभी मतदाताओ से आग्रह है कि वे अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों को राईट टू रिकॉल कानूनों को अपने एजेंडे में शामिल करने को कहे , और यदि वे इन्हें शामिल करने से इनकार कर देते है, तो उन्हें वोट न करे। ऐसे किसी उम्मीदवार को वोट करे जिसने राईट टू रिकॉल कानूनों ड्राफ्ट्स को अपने एजेंडे में शामिल किया हो। यदि आप राईट टू रिकॉल के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे छोटे उम्मीदवारों को वोट करना शुरु करेंगे सिर्फ तब ही हम बड़ी पार्टियों के उम्मीदवारों को बाध्य कर सकेंगे कि वे इन कानूनों का समर्थन करें। उनके वोट काटने के अलावा अन्य कोई तरीका नहीं है जिससे उन्हें राईट टू रिकॉल कानूनों का समर्थन करने के लिए बाध्य किया जा सके। इस तरह राईट टू रिकॉल कानूनों के समर्थक एक छोटे उम्मीदवार को वोट करने से आपका वोट खराब नहीं होता बल्कि यह बड़े उम्मीदवारों पर दबाव बनाने का काम करता है।
.
पवन कुमार शर्मा - भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से राइट टू रिकॉल के उम्मीदवार
चुनाव चिन्ह - प्रेशर कुकर
evm पर क्रमांक - 15

==========