Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
राईट टू रिकॉल पार्टी में चुनाव फंडिंग और अन्य सहयोग कैसे मैनेज किये जाते हैं—प्रत्येक दानकर्ता से विनती हैं कि वे पैसा सीधे प्रत्याशी या पम्फलेट वितरक या अखबार विज्ञापन देने वाले या रैली प्रायोजक या ऑफिस प्रबंधक इत्यादि को भेजें |
.
छोटी मीटिंग्स ज्यादा खर्चीली नहीं होती – कार्यकर्ता आपस में खर्च का बंटवारा कर सकते हैं |
.
लेकिन कुछ खर्चे बड़े होते हैं- चुनाव जमाराशि, पम्फ्लेट्स, अखबार विज्ञापन, बड़ी रैली आयोजन, एक अर्ध-स्थायी ऑफिस चलाना इत्यादि बड़े खर्च हैं और मैं आशा नहीं करता कि सभी कार्यकर्ता और प्रत्याशी इतने माकूल हैं कि वे स्वयं से इसके लिए पूरा फण्ड दे पायें |
.
हम यहाँ राईट टू रिकॉल पार्टी में, प्रत्येक दानकर्ता से विनती करते है कि वे अपना पैसा सीधे एक्टिविटी इंचार्ज को भेजें !!
.
संघ=बीजेपी, कांग्रेस, आप पार्टी, और अन्य सभी भ्रष्ट पार्टियाँ दानकर्ताओं से एक सेंट्रल अकाउंट में पैसा देने के लिए कहती हैं और इस पैसा का उपयोग वे अपने 1-2 बड़े नाम वाले नेताओं की महिमा का प्रचार करने में बर्बाद करती हैं जैसे कि कांग्रेस में सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी और बीजेपी में नरेन्द्र मोदी आदि और ठीक ऐसे आप में अरविन्द केजरीवाल और सिसोदिया आदि के लिए पूरा पैसा खर्च किया जाता है | किसी अन्य नेता को बढ़ने नहीं दिया जाता और इन सबका एजेंडा एक ही है – अपने कल्कियों (यानि भगवान रूपी नेताओं) का प्रचार करना
.
राईट टू रिकॉल पार्टी #RtrDeo3, #RtrPm2, #Minerals3, #RtrSccj जैसे अच्छे कानूनों के प्रचार के बारे में हैं और सभी कानूनों के ड्राफ्ट्स प्रधानमंत्री जी की वेबसाइट newindia.in पर अपलोड किये गए हैं (जैसे यहाँ देखें-- https://newindia.in/causes/Minerals3 ) और कार्यकर्ताओं और प्रत्यशियों से इन कानूनी ड्राफ्ट्स के प्रचार के लिए कहा जाता है |
.
तो हम दानकर्ताओं और सहयोगकर्ताओं से विनती करते हैं कि वे राईट टू रिकॉल पार्टी के कार्यकर्ताओं को तलाशें जिन्हें वे जानते हो कि वे ईमानदारी काम कर रहे हैं | वे आपके आस पास के लोग भी हो सकते हैं या आप उन्हें फेसबुक आदि के जरिये जानते हो या वे आपके पुराने मित्र या स्कूल/कॉलेज के मित्र या संबंधी भी हो सकते है | वे जरुरी नहीं कि स्थानिक ही हो | और दानकर्ता पैसा सीधे एक्टिविटी इंचार्ज को भेज सकता है |
.
दानकर्ताओं से आग्रह हैं कि पैसा 1 से अधिक – साधारण तौर पर 5 व्यक्तियों को भेजें | और यदि धनराशी बड़ी है तो उसे ज्यादा से प्रत्याशियों और एक्टिविटी इन्चार्ज्स को भेजें | और जहाँ तक संभव हो सके, पैसा चेक या पेटीएम आदि के जरिये ही भेजें और ना कि नकद | और ये ध्यान रखें कि आप अपने अंशदान का उल्लेख फेसबुक पर जरुर करें और पैसा प्राप्त करने वाला भी इसका उल्लेख फेसबुक पर कर रहा है या नहीं | बाद में, हम एक एथेरियम आधारित रिकॉर्ड कीपर बनायेंगे जिससे कोई भी भूतपूव एंट्रियों को बदल ना सके |
.
तो इस प्रकार फंडिंग गतिविधियों हेतु दसों और सैंकड़ों मिनी नेटवर्क्स राईट टू रिकॉल पार्टी के अन्दर बन जाएंगे और पर्त्येक एक्टिविटी इंचार्ज अपने दानकर्ताओं द्वारा ही ऑडिट किया जाएगा, ना कि किसी सेंट्रल अथॉरिटी या पार्टी हाई कमांड द्वारा |
.
सभी दानकर्ताओं और प्रत्याशियों से विनती है कि वे “Election Contribution I have taken/given” नामक एल्बम अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर बनाये और इसमें जो भी दान दिए या लिए गए उसका उल्लेख करें | उदहारण के लिए यहाँ देखें-- https://www.facebook.com/mehtarahulc/media_set?set=a.10154872560866922&type=3