Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
गोरक्षा /गोसेवा शायद सबसे महत्वपूर्ण कारन रहें हैं कि क्यों भारत में 1500 BC से गुलाम प्रथा कभी भी नहीं रही !!
.
भारत में जाति प्रथा थी जो कि भारतीय समाज का नेगेटिव पॉइंट है लेकिन अन्य देशों में गुलामी की प्रथा थी जो कि भारत में 1500 BC से कभी भी नहीं रही। मेरे विचार में कारन था -- बैलों का उपयोग, लेकिन मेरे नजरिये से , ये सब गोरक्षा या गोसेवा के कारन संभव हो पाया।
.
अन्य समाजों ने मात्र गायों और बैलों को क़त्ल किया और इसलिए उन्हें खेती के लिए बड़ी मात्रा में कम आय और कम कुशल मजदूरों की जरुरत पड़ी और इसलिए उन्हें गुलामी देखनी पड़ी। लेकिन भारतियों ने खेती के लिए बैलों के इस्तेमाल में महारत हासिल कर ली थी और इसलिए गुलामों की जरुरत नहीं थी।
.
गाय और बैल बहुत ही बुद्धिमान और भावुक जीव हैं। बैल ख़राब तरीके से काम करेगा यदि बैल से ख़राब बर्ताव किया जाता है अथवा साथी बैल और गायों को कत्ल कर दिया जाता है। इसलिए भारतीय संस्कृति ने मान्यताये बनायीं जिससे गोवंश के प्रति सम्मान पैदा हो और इसने गोवंश को उनके आसपास के मानवो के साथ बेहतर जोड़ने लायक बनाया और खेती के लिए उपयोग करने योग्य बनाया
.
तो मेरे विचार में, कारण कि प्राचीन भारत में गुलामी नहीं थी क्योंकि बैल उत्पादक थे और पालने में आसान थे और ये सब इसलिए था क्योंकि संस्कृति ने भारत में गोरक्षा और गोसेवा की मान्यताएं पैदा की।