Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

नोटबंदी नॉनसेंस
.
यदि नोटबंदी अच्छी थी, तो इसे दोहराया क्यों नहीं गया ?
.
अब ये साफ़ है कि नोटबंदी से जजों, पुलिस, अधिकारी आदि में 1% भी भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ और शीर्ष स्तर का भ्रष्टाचार युगों से 100% सफ़ेद ही रहा है | और अप्रत्यक्ष टैक्स विभागों में भ्रष्टाचार जीएसटी की वजह से कम हुआ है लेकिन क्योंकि जीएसटी का ढांचा छोटे और मध्यम उद्योंगो और निर्माणकर्ताओं को ख़त्म करने के लिए बनाया है |
.
उदहारण-1: टाटा के स्वामित्व की एक संपत्ति पर ध्यान दे | अंग्रेजों ने टाटा को 1946 में झारखण्ड की एक कोयला खदान (भारत में सर्वश्रेष्ठ में से एक) तोहफे में 999 साल की लीज पर दी | टाटा भाई इस पर सरकार को रु.1 प्रति एकड़ प्रति वर्ष की दर से रोयल्टी देते हैं | जी हाँ, प्रति एकड़ ना कि प्रति टन और यहाँ कोई भी टाइपिंग एरर नहीं है | और किसी भी प्रधानमंत्री ने आज तक इसे बढ़ाने की हिम्मत नहीं की | यहाँ तक शास्त्री जी और इंदिरा जी ने भी | टाटा भाई को ये तोहफा अंग्रेजों के लिए उनकी वफ़ादारी के बदले में मिला और ताकत टाटा के पास जवाहर गाज़ी से लेकर सभी प्रधानमंत्रीयों के ऊपर रही है | क्या यह कोयला खदान “अवैध” प्राप्त संपत्ति है या “वैध” प्राप्त संपत्ति ?
.
उदहारण-2: मुंबई में 16 करोड़ वर्ग फीट जमीन की कीमत कितनी होगी ? आज के बाजार मूल्य के हिसाब से शायद लगभग रु. 5 लाख करोड़ होनी चाहिए | एक सज्जन गोदरेज भाई अकेले मुंबई में इतनी जमीन के मालिक है !! और संभवतः पूरे भारत में वे इससे 10 से 20 गुना ज्यादा जमीन के मालिक होंगे | और प्रधानमंत्री इस जमीन पर कितना वेल्थ टैक्स लगाते हैं ? रु 0 !!! एक बार फिर गोदरेज भाई को भी ये जमीन अंग्रेजो की वफ़ादारी के एवज में प्राप्त हुई |
क्या यह “अवैध” प्राप्त संपत्ति है या “वैध” प्राप्त संपत्ति ?
.
“अवैध” प्राप्त संपत्ति है या “वैध” प्राप्त संपत्ति का मुद्दा यहाँ इसलिए प्रासंगिक है क्योंकि नोटबंदी के समर्थकों ने ये दावा किया था कि नोटबंदी केवल “अवैध कमाई” करने वालो की कमर तोड़ देगी और “वैध कमाई” करने वालो को कोई नुक्सान नहीं पहुंचाएगी |
.
वैसे बड़े संपत्ति जमाखोर अपनी संपत्ति कैश में नहीं बल्कि खनिज खदानों, विदेशी बैंकों, सोने और जवाराहत, प्लॉट्स इत्यादि में जमाकरते हैं | नोटबंदी काली कमाई के इन प्रकार में से किसी को भी नहीं छूती |
.
कैश जमा करने वाले अधिकतर छोटे/मध्यम उद्योगपति या निर्माणकरता होते है क्योंकि इनके लेनदेन ज्यादातर कैश में होते हैं | और मेरे विचार में, ये ही भारत में सबसे बड़े रोजगार उत्पादक है !! और नोटबंदी ने सबसे ज्यादा इन्हें नुक्सान पहुँचाया है और ये अपनी ताकत खो चुके हैं और बड़े उद्योगपति और निर्माणकर्ता लाभान्वित हो रहे हैं | और इन बड़े उद्योगपतियों में अधिकतर विदेशी हैं | तो कुल मिलाकर, नोटबंदी भारतीय निर्माणकर्ताओं के लिए घाटे का सौदा रही जबकि विदेशियों के लिए ये मुनाफा बनी |
.
अब नोटबंदी के सभी जख्म भर चुके हैं, लेकिन छोटे/मध्यम उद्योगपति को असली घाव जीएसटी का प्रभाव और वेल्थ टैक्स का अभाव दे रहा है | प्रस्तावित समाधान है कि कार्यकर्ताओं को जीएसटी रद्द करवाने और वेल्थ टैक्स को लागू करवाने के लिए आन्दोलन खड़ा करना चाहिए | यदि आप वेल्थ टैक्स के समर्थक है तो https://newindia.in/causes/WealthTax2 पर जाकर वोट करे और इसे लाने के उठाये जाने वाले कदमों के लिए https://www.facebook.com/mehtarahulc/posts/10155649121061922