Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
चुनाव लड़ना और चुनावों में अभियान चलाने का सबसे महत्वपूर्ण लाभ है— यदि आपके पास गंभीर एजेंडा है, तब गंभीर लोग आपको और आपके एजेंडा को गंभीरता से लेंगे और आपसे जुड़ सकते हैं, आसपास बिना किसी बड़े समूह के होते हुए भी!!!
.
और एक बार जब गंभीर लोगों का समूह बन जाता है तब कम गंभीर लोग आपके समूह और एजेंडा को ज्यादा गंभीरता से लेंगे |
.
----
.
जब तक हमारे पास “फर्स्ट पास्ट पोल” सिस्टम है, अधिकाँश वोटर्स छोटे साइज़ के समूहों को ख़ारिज करेंगे | यह समस्या कम हो जाएगी एक बार जब हमारे पास प्रेफ्रेंसियल वोटिंग सिस्टम या रेंज वोटिंग सिस्टम या अप्रूवल वोटिंग सिस्टम भी आ जायेगा | पर जब तक “फर्स्ट पास्ट पोल” सिस्टम रहेगा, अधिकाँश वोटर्स छोटे साइज़ के समूहों को ख़ारिज करेंगे |
.
लेकिन उनका कार्यकर्ताओं और गंभीर मतदाताओं का क्या होगा, जो जान चुके है कि सोनिया-मोदी-केजरीवाल आदि फर्जी नेता है और आने वाला धनवापसी भी बड़ा फर्जी है और किसी नए विकल्प के साथ काम करने की मंशा रखते हैं |
.
मेरे विचार में, इन कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को दो चीजें देखना चाहिए – गंभीर प्रस्ताव और क्या अमुक समूहों के सदस्य चुनाव लड़ने के इक्छुक है ?
.
मेरे हिसाब से उन्हें दोनों देखना चाहिए !!!
.
क्योंकि अंत में, यदि बेहतर प्रस्ताव होंगे भी, लेकिन कोई भी इन्हें लाने के लिए प्रयास नहीं करेगा या हाथ खड़ा नहीं करेगा, तब ये उन सैंकड़ो शोध पत्रों के एक दर्जन हिस्से के अलावा कुछ भी नहीं है जो हर वर्ष लोगो की पसंद के विषय पर किसी राजनैतिक विज्ञान जर्नल और गणित जर्नल में आते हैं |
.
और क्यों कांग्रेस/संघ/आप नेता और कार्यकर्ता किसी प्रस्ताव को गंभीरता से लेंगे जब तक वहां वोट खोने का 1% मौका भी नहीं है !!!
.
मेरे विचार में, एम.आर.सी.एम., वेल्थ टैक्स, जूरी सिस्टम आदि कानूनी प्रस्ताव सोनिया-मोदी-केजरीवाल और कांग्रेस/संघ/आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए सीधे सीधे “ना” है !!!
.
तो मेरे विचार, चुनावी प्रत्याशी और चुनावी अभियानकरता दोनों ही किसी आन्दोलन की आधारशिला बनाते है | एक आन्दोलन केवल तभी बढ़ सकता है जब ज्यादा से ज्यादा लोग उस मुद्दे के कानूनी ड्राफ्ट के लिए चुनाव लड़ते है और अभियान चलाते हैं | यही सब ड्राफ्ट्स के लिए आन्दोलन खड़ा करेगा !!!