Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
पुरानी nov-1966 खबर – क्यों देवी इंदिरा अम्मा ने नवम्बर 1966 में साधुओं पर फायरिंग का आदेश दिया था – संघ द्वारा भड़काए गए साधू संसद भवन, नार्थ ब्लाक (रक्षा मंत्रालय), साउथ ब्लाक (वित्त मंत्रालय) की तरफ कूच कर रहे थे और अधिकतर साधुओं का इरादा इन बिल्डिंगस को जलाने का था | महत्वपूर्ण कागजी दस्तावेजों का नष्ट होना देश के लिए भारी नुक्सान साबित होता (तब उस वक्त फोटोकॉपी और डिजिटल कॉपी नहीं थी) और इसलिए इंदिरा अम्मा ने पुलिस को साधुओं पर पहले आंसू गैस का इस्तेमाल और फिर फायर करने का आदेश दिया | फायरिंग सिर्फ तब शुरू की गई जब साउथ ब्लाक से 200 मीटर की दूरी भी कम रह गई थी |
.
----
.
देवी इंदिरा ने गौहत्या पर निषेध लगाने का वादा किया था और उन्होंने अनेको राज्य स्तर कानूनों को उन राज्यों में पास करवाया जहाँ भी कांग्रेस की सरकार थी | पर उन्होंने कोई भी राष्ट्रीय स्तर कानून नहीं छापा |
.
साधूयों को बोट क्लब के नजदीक बड़ी संख्या में जमा होने के लिए संघ नेताओं ने भड़काया था | संघ नेताओं ने वादा किया था कि ये जमावड़ा शांतिपूर्वक होगा और वे निश्चित सीमा के बाहर कदम भी नहीं रखेंगे | लेकिन अचानक से, बहुत से लोगों ने सांसद भवन, नार्थ ब्लाक (वित्त मंत्रालय) और साउथ ब्लाक (रक्षा मंत्रालय) आदि की तरफ कूच करना शुरू कर दिया | इन सभी बिल्डिंग्स में देश के महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे | संसद भवन में सभी मंत्रालयों के महत्वपूर्ण रिकॉर्ड रूम्स रहते हैं |
.
यहाँ गंभीर सम्भावना थी कि कुछ साधू इन बिल्डिंग्स में आग लगा सकते हैं | तो पहले आंसू गैस का आदेश और फिर फायरिंग का आदेश देवी इंदिरा ने दिया था |
.
----
.
पहले दिन से ही, मैं कहता आया हूँ कि जिन्हें बदलाव चाहिए वे ड्राफ्ट प्रस्तावित करें, उनके लिए अभियान चलायें और चुनाव लड़ें | मैं प्रतीक अनशन, धरना, रैली इत्यादि का समर्थन करता हूँ लेकिन मैं आमरण अनशन और अराजक /आक्रोशित धरना /रैलियों का विरोध करता हूँ |
.
साधुओं को राजनैतिक चुनावी विकल्प खड़ा करने से किसी ने नहीं रोका था | साधू तब तक सही थे जब तक वे शंतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे | लेकिन ऐसे संवेदनशील स्थान पर उनके द्वारा एक अनियोजित आक्रोशित रैली शुरू करना पूर्णत: गलत था |
.
अब जरा इस मजाक और पाखंड पर नजर डालिये | संघ नेता नवम्बर 1966 में सभी साधुओं को भड़काकर हलचल पैदा करवाते हैं और कांग्रेस 1851 से ही, ये साफ़ कर चुकी थी उसकी दिलचस्पी गोरक्षा में शून्य है | देवी इंदिरा ने गोरक्षा का वादा किया और अनेको राज्य स्तर कानून पास करवाए, लेकिन उन्होंने कभी भी किसी राष्ट्रीय स्तर कानून को पास कराने का वादा नहीं किया | और नवंबर 1966 के बाद, उन्होंने ये साफ़ कर दिया था कि वह राष्ट्रीय स्तर कानून नहीं चाहती | और 1925 से ही संघ राष्ट्रीय स्तर कानून की मांग कर रहा है | और 1966 में और आगे से संघ ने इसे एक बड़ा मुद्दा बना दिया | आज, सभ नेता और कार्यकर्ता 4 वर्षों से ऊपर सत्ता में हैं ? अब कहाँ है गोहत्या के खिलाफ राष्ट्रीय कानून ?
.
और क्यों आज साधूगण या उनके भक्त गोहत्या के विरुद्ध राष्ट्रीय स्तर कानून की मांग नहीं करते ? बहुत से साधू 1966 से ही संघ=बीजेपी के लिए प्रचार कर रहे हैं | तो फिर आज क्यों वे 1966 जैसी रैली नहीं करते ? तो फिर आज क्यों वे संसद भवन, साउथ ब्लाक या नार्थ ब्लाक की तरफ आग लगाने के लिए कूच नहीं करते ?
.
------
.
राईट टू रिकॉल पार्टी ने गोहत्या के विरुद्ध कुछ राज्य स्तर कानून प्रस्तावित किये हैं जिससे पूरे भारत में गोहत्या लगभग शून्य के नजदीक हो जाएगी | कृपया ड्राफ्ट https://www.facebook.com/groups/righttorecallparty/permalink/10152747542153103/ पर देखें |
.
साधुयों का आक्रोशित होकर संसद भवन, रक्षा/वित्त मंत्रालय की तरफ कूच करना और इन भवनों को जलाने की मंशा करना, उस वक्त भी गलत फैसला था और आज भी गलत ही है |
.
जो भी गोहत्या रोकना चाहते हैं उन्हें पहले कानूनी ड्राफ्ट्स देने चाहिए और उसके लिए चुनाव लड़ना चाहिए | मैं रैली/अनशन इत्यादि जैसे समाधानों को व्यर्थ मानता हूँ |