Pawan Jury BhilwaraRj

चूंकि अब श्री मान सचिन तेंदुलकर जी भारत के सांसद बन चुके है अत: मैं सचिन साहेब के सभी प्रशंषको से अनुरोध करूँगा कि वे सचिन जी से सार्वजनिक रूप से यह पूछे कि, क्या वे बीसीसीआई को दी जा रही कर राहतो का विरोध करते है या नहीं। और यदि वे विरोध करते है तो ऐसी कौनसी वजह है जो उन्हें राज्य सभा में ऐसा निजी बिल प्रस्तुत करने से रोकती है जिससे बीसीसीआई को दी जा रही कर राहतो को समाप्त किया जा सके ?
.
बीसीसीआई एवं क्रिकेट क्लबों को दी जा रही कर राहतो से भारत सरकार को अच्छे खासे राजस्व की हानि होती है। और इस तरह की हानि देश के अन्य करदाताओं पर टेक्स का बोझ बढ़ता है तथा सरकार के महत्त्वपूर्ण अंगो जैसे सेना, पुलिस एवं अदालतों के संचालन के लिए कोष में कमी आती है।
.
जब तक श्री मान सचिन जी तेंदुलकर एक खिलाडी थे तब तक उनसे यह प्रश्न नहीं पुछा जा सकता था, और हमने कभी उनसे इस संबध में पूछा भी नहीं। पर अब सचिन जी देश के क़ानून बनाने वालो की पांत में शामिल है अत: बीसीसीआई को दी जा रही टेक्स राहत का प्रश्न देश हित में उनसे पूछा जाना वाजिब है।
.
तो सचिन के प्रिय प्रशंषको -- चूंकि आप अपने भगवान् को ज्यादा बेहतर ढंग से जानते हो अत: अपने भगवान् से सार्वजनिक रूप से यह पूछे कि देश एवं क्रिकेट से जुड़े इस बेहद महत्त्वपूर्ण विषय पर उनका क्या दृष्टिकोण है। और यदि आप उनसे यह प्रश्न पूछेंगे तो आप जान जाएंगे कि आपके भगवान् किंतने पानी में है।
.