Pawan Jury BhilwaraRj
अभिजीत का ट्विटर एकाउंट बेन --- यह नतीजा है सोनिया-मोदी-केजरीवाल के उस फ़ैसले का जिसके तहत इस तिकड़ी ने ट्विटर जैसी किसी सरकारी वेबसाइट को संचालित न करने का निर्णय लिया !!!!
.
अमेरिकी-ब्रिटिश धनिकों एवं मिशनरीज़ के दबाव के चलते सोनिया जी, मोदी साहेब और श्री केजरीवाल ने एक बहुत ही भयंकर फ़ैसला लिया है --- "भारत सरकार या कम से कम १००% भारतीय द्वारा संचालित ऐसी किसी वेबसाइट को प्रोत्साहित नही करना जो कि ट्विटर का विकल्प हो" ।
.
ऐसी वेबसाइट को प्रोत्साहित करना बहुत आसान है । सरकार अपने १ करोड़ केंद्र/राज्य/पंचायत कर्मचारियों को ऐसे निर्देश जारी कर सकती है कि वे ट्विटर/फ़ेसबुक पर अपना एकाउंट नही बना सकेंगे , लेकिन वे भारत सरकार की वेबसाइट पर अपना एकाउंट खोल सकते है । और जब ये कर्मचारी अपना खाता इस वेबसाइट पर खोलने लगेंगे तो उनके नज़दीकी मित्र एवं पारिवारिक सदस्य भी स्वतः इसी वेबसाईट पर अपना खाता खोलेंगे । और इस तरह एक बाद एक इस पर यूज़र बढ़ते जाएँगे व पूरा भारत इस वेबसाइट पर पहुँच जाएगा ।
.
लेकिन सोनिया-मोदी-केजरीवाल ने शुरुआत से ही इस योजना को ख़ारिज कर दिया है ।
.
और इसीलिए हमें ट्विटर पर छद्म धर्म निरपेक्षता भुगतनी पड़ रही है ।
.
=======