Pawan Jury BhilwaraRj
काले धन का निवेश किस मद में अधिक है ? सोने में या नकदी में ? अनुपात 4:1 का है !!!
.
भारत में कुल नकदी = 17000 बिलियन रुपये ( कृपया RBI money supply" पर गूगल करें )
.
17,000,000 मिलियन = 17,00,000 करोड़ = 17 लाख करोड़ रूपये।
.
----
.
सोने में धन में का संग्रहण :
.
भारत में कुल सोना = 20000 टन ( अनुमानित - कृपया गूगल करे )
.
= 20000 * 1000 किलो = 20,000,000 किलोग्राम
.
= 2 करोड़ किलोग्राम
.
= 2 करोड़ किलोग्राम * 30 लाख प्रति किलो
.
= 600 लाख करोड़ रूपये
.
600 / 17 = 35, मतलब भारत में जितना नकद पैसा है, उसका 35 गुना ज्यादा धन सोने में संगृहीत है !!!
.
और सोने के भाव रातो रात 10% की दर से बढ़ रहे है !!!
.
------
.
अमुद्रिकरण के बाद कितना पैसा फिर से घूम कर बाजार में लौट के आ सकता है ?
.
कुल नकदी = 17000 बिलियन रुपये ( कृपया "RBI money supply" अपर गूगल करे )
.
= 17000,000 मिलियन रूपये = 17,00,000 करोड़ रूपये = 17 लाख करोड़ रूपये।
.
= मतलब 13000 रूपये प्रति नागरिक ( कुल जनसँख्या 130 करोड़ )
.
= लगभग 20,000 रूपये प्रति व्यस्क
.
कोई ऐसा व्यस्क नागरिक जिसकी आय 1 लाख रूपये सालाना या इससे कम है, आसानी से 1 लाख के रद्द हुए नोटों को कानूनी रूप से बैंक में जमा करवाकर नए नोट प्राप्त कर सकता है।
.
तो इस तरह से देश के सिर्फ 20% व्यस्क नागरिको के माध्यम से देश की सारी नकदी नये नोटों में बदली जा सकती है !!! यह आसान नहीं है, लेकिन दुष्कर भी नहीं है। नुकसान सिर्फ यह होगा कि काला धन रखने वालो को 10% राशि गवांनी होगी। यानी थोड़ी सी उठापठक के बाद 10% के बट्टे पर रद्द हुयी करेंसी को ज्यादातर नए नोटों में बदला जा सकता है।
.
दरअसल, कोई व्यस्क नागरिक जिसकी सालाना आय 1 लाख से कम है वह, 1 लाख नकद आय के हवाले से और 3 लाख सोना बेचने का हवाला देकर जमा करा सकता है। उसे सोने का विक्रय 1 नवम्बर २०१६ से पहले दिखाना होगा। इस तरह से एक व्यस्क व्यक्ति 4 लाख तक के रद्द हुए नोटों को कानूनी रूप से नये नोटों में बदल सकता है। और उसे किसी प्रकार की टेक्स इन्क्वारी का सामना नहीं करना होगा !!/
.
कोई व्यक्ति, जिसकी आयु 80 वर्ष से अधिक है तथा आय 1 लाख सालाना से कम है, कानूनी रूप से 4 लाख रूपये के रद्द नोट बैंक में जमा कराकर नए नोट प्राप्त कर सकता है !!! इसके लिए इस व्यक्ति को यह आय अपनी "अतिरिक्त आय" की मद में दिखानी होगी !!!
.
और कोई भी महिला जिसकी आय 1 लाख से कम है, अपनी अतिरिक्त आय का दावा कर सकती है तथा 500 ग्राम सोने का बेचान दिखा सकती है। मतलब कोई महिला 500* 3000 रूपये = 15 लाख सोने के नाम पर और 1 लाख अतिरिक्त आय के नाम पर 16 लाख रूपये के रद्द नोट कानूनी रूप से बैंक में जमा करवाकर नए नोट ले सकती है !!! और उसे किसी प्रकार की कर विषयक पूछताछ का सामना नहीं करना पड़ेगा !!!
.
इस प्रकार भारत की जनसँख्या का सिर्फ 5% व्यक्तियों का इस्तेमाल करके रद्द किये गए सभी नोटों को नए नोटों में बदला जा सकता है !!!
.
-----
.
काले धन के निवेश की तुलना -- नकदी और जमीनों के परिप्रेक्ष्य में
.
भारत में जितनी नकदी है, उसका 50 गुना अधिक निवेश जमीनों में है -- 50 : 1 !!!
.
भारत में कुल नकदी = Rs 17 लाख करोड़
.
दिल्ली की कुल जमीन की सिर्फ 5% जमीन की कीमत कितनी है ? .
.
दिल्ली का क्षेत्रफल = 1200 वर्ग किलोमीटर
.
दिल्ली की कुल भूमि का 5% = 60 वर्ग किलोमीटर = 60 करोड़ वर्गफुट
.
कीमत = 30,000 रू प्रति स्क्वायर फुट ( सिर्फ जमीन,न कि फ्लेट्स )
.
दिल्ली की कुल जमीन की 5% जमीन की कीमत = 60 करोड़ स्क्वायर फुट * 10,000 per स्क्वायर फुट = Rs 600,000 करोड़ = 6 लाख करोड़ = भारत में उपलब्ध कुल नकदी का 30% !!!
.
अब यदि मुंबई, दिल्ली, बेंगलोर, गुडगाँव, नोएडा, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, चेन्ने, कोलकाता और राष्ट्रिय राजमार्गो के किनारे की भूमि में निवेश किये गए काले धन का जोड़ लगाया जाए तो आंकड़े चोंकाने वाले होंगे।
.
30 दिसम्बर तक यह मालूम होगा कि, रद्द किये गए कितने नोट फिर से बाजार में नए नोटों के रूप में लौट आये है।
.
----------
.
"I dont oppose this step, but it seems govt and paid media again conducted a MASSIVE surgical strike on black money" !!!
.
______________________________