Pawan Jury BhilwaraRj
क्या 500-1000 के नोटों को रद्द करने से जमीनों की कीमतों में कमी आएगी ?
.
इससे काले धन में थोड़ी सी कमी आएगी। मामूली तौर पर। क्योंकि ज्यादातर काला धन जमीनों में लगा हुआ है। इसीलिए, कुछ ही महीनो में काले धन की अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर लौट कर सुचारू रूप से चलने लगेगी।
.
बहरहाल, एक बड़ा फैसला लिया गया है।
.
इसका काले धन की अर्थव्यवस्था पर क्या असर होता है, यह अगले 3-4 महीनो में देखने को मिलेगा।
.
यदि जमीनों की कीमतों में पर्याप्त कमी नहीं आती है, तो 500-1000 के नोटों को रद्द करना काले धन की अर्थव्यवस्था में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं लाएगा।
.
============
.
जिन लोगो के पास ५०० और 1000 के नोटों के कागज़ में बदल जाने की पूर्व सूचना थी उन्होंने पहले से ही अपने रुपयों को 100 के नोटों में बदल दिया था। तो इस तरह लालू, मुलायम, मायावती जिनके गोदाम 1000-500 के नोटों से भरे पड़े है बेकार हो जाने वाले है।
.
अत: सोनिया, लालू, मुलायम, मायावती आदि को बहुत बड़ा घाटा होने वाला है। यूपी चुनावो में भी। और वे सभी बच गए जिन्हें इस फैसले के बारे में पहले से ही जानकारी थी।
.
---------
.
मुझे सोनिया, लालू, मुलायम और मायावती को हुए घाटे से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन यह यह देखना दुखद है कि जिनके पास यह पूर्व सूचना थी, उन्होंने अपने नोटों को बदल लिया।
.
और जिनके पास सफ़ेद नकदी है -- उन्हें घबराने की जरुरत नहीं है। आपके पास अपने रुपयों को बदलने के लिए 50 दिन है। आप अपना पैसा बेंक में जमा करा सकते है, और हो सकता है कि आयकर विभाग आपसे मामूली पूछताछ करे, लेकिन इसमें कोई बड़ी समस्या की बात नहीं होगी। और ज्यादातर सम्भावना है कि, इस हड़बोंग में आयकर विभाग शायद आपको नोटिस भी नहीं भेजे।
.
_________________________