Pawan Jury BhilwaraRj

कैसे कोई व्यक्ति X अपने 1 करोड़ को 100 रूपये के नोटों में बदल सकता है ?
.
मान लीजिये कि वह के व्यक्ति Y से संपर्क करता है, जिसकी सालाना आय मात्र 1 लाख रूपये है।
.
X 500 के नोटों वाले एक लाख रूपये Y को देता है, तथा Y इन्हें बैंक में जमा करा करके 100-100 के नोटों में फिर से 1 लाख रूपये निकालता है और 5% राशि काट कर शेष 95 हजार फिर से X को लौटा देता है। यदि X और Y में आपसी भरोसा नहीं है तो Y अपनी किसी संपत्ति या FD के बदले में बैंक से एक लाख का लोन लेकर 95 हजार के 100-100 के नोट X को दे सकता है, और X से 500 के नोटों के 1 लाख रूपये ले सकता है। यह पूरा लेनदेन "ऑन द स्पॉट" किया जा सकता है, ताकि धोखाधड़ी की सम्भावना न रहे।
.
ऐसी स्थिति में आयकर विभाग Y पर न तो कोई कार्यवाही कर सकता है और न ही कोई पूछताछ।
.
तो X को अपने 1 करोड़ रूपये बदलने के लिए ऐसे 100 Y की तलाश करनी होगी। यह मुश्किल है, लेकिन असम्भव नहीं है।
.
और X अधिकतम कितना पैसा एक साथ बैंक से बदल सकता है ?
.
X यह दावा कर सकता है कि, उसके पास 100 ग्राम सोना था तथा यह सोना उसने १ नवम्बर 2016 में 3 लाख में बेचा था। और 100 ग्राम सोना रखने पर कर चुकाने का कोई दायित्व नहीं है !!! तो इस तरह से X 3 लाख के 500 के नोटों को 100-100 के नोटों में बदल सकता है !!
.
यदि X एक महिला है, या X की कोई पत्नी या घनिष्ठ महिला मित्र है तो X यह कह सकता है कि उसने १ नवम्बर 2016 से पहले 15 लाख का सोना बेचा था। इस तरह से X 15 लाख के 500 के नोट बैंक में जमा करके 100 के नोट ले सकता है। कोई भी महिला 500 ग्राम तक का सोना रख सकती है, और इसके एवज में उस पर कोई कर दायित्व नहीं आता !!!
.
तो इस प्रकार 500 के नोटों में रखे अपने काले धन को 100 के नोटों में बदलने के कई तरीके है।
.
___________________