Pawan Jury BhilwaraRj

कोंग्रेस शासन में 2004-2014 के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक :
.
(१) सोनिया / मनमोहन सिंह आदि ने पेड मिडिया के माध्यम से यह स्टेटमेंट जारी किया है कि 2009 से 2014 के बीच तीन बार सर्जिकल स्ट्राइक्स की गयी। ( खबर का लिंक -- https://goo.gl/WxqsOZ )
.
(२) कोंग्रेस ने 2004 से 2009 के बीच किसी सर्जिकल स्ट्राइक होने का दावा नहीं किया है।
.
(३) एक पूर्व DGMO तथा सेना के शीर्ष अधिकारी ने कोंग्रेस के इस दावे को झूठा बताया है। इनका कहना है कि कोंग्रेस शासन के दौरान ऐसी कोई सर्जिकल स्ट्राइक नही की गयी थी।
.
(४) सोनिया / मनमोहन ने प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री से सार्वजनिक रूप से यह कहने से इनकार कर दिया है कि वे उनके द्वारा किये गए सर्जिकल स्ट्राइक्स के दावे का खंडन या पुष्टि करे या वर्तमान DGMO से कहे कि वे इस सम्बन्ध में स्टेटमेंट जारी करे कि, "क्या कोंग्रेस शासन के दौरान ऐसी स्ट्राइक्स की गयी थी"
.
तो चूंकि, कोंग्रेस के नेताओ ने रक्षा मंत्री से इन स्ट्राइक्स की पुष्टि करने के लिए "सार्वजनिक" आग्रह नहीं किया है अतः यह माना जाना चाहिए कि कोंग्रेस के नेता इस बारे में झूठा दावा कर रहे है। अथवा कोंग्रेस को रक्षा मंत्री से इस तरह की अपील करने के लिए 7 दिनों का समय और दिया जाना चाहिए। यदि 7 दिन निकलने के बावजूद यदि कोंग्रेस के नेता रक्षा मंत्री से ऐसी सार्वजनिक अपील नहीं करते है तो यह तय है कि उनका दावा झूठ है।
.
और सबसे जरुरी बात --- कोंग्रेस ने अपने स्टेटमेंट में यह जिक्र नहीं किया है कि, "इन स्ट्राइक्स के दौरान अमेरिकी सरकार से अनुमति ली गयी थी या नहीं"। इससे यह साफ़ पता चलता है कि, बीजेपी, कोंग्रेस व आम आदमी पार्टी की सबसे ज्यादा रुचि इन स्ट्राइक्स में अमेरिका की भूमिका को छिपाने में है।
.
_____________________