Pawan Jury BhilwaraRj

हम किस पर भरोसा करे ? मेरे विचार में हमें भारतीय सेना के बयान पर ही भरोसा करना चाहिए, न कि पेड मिडिया पर।
.
भारतीय सेना ने कहा है कि -- "भारत ने पाकिस्तानी सीमा में स्थित आतंकी केंप्स पर सर्जिकल स्ट्राईक की ।
.
बीबीसी का कहना है कि --- " भारत की सेना ने कहा, "सर्जिकल स्ट्राईक" । लेकिन सेना ने यह स्पष्ट नही किया है कि, "क्या भारत ने यह कार्यवाही करने के लिए सीमा पार की या नही"
.
भारतीय पैड मीडिया का कहना है कि, "भारत ने यह कार्यवाही करने के लिए सीमा पार की तथा ३ से ५ किमी तक अंदर प्रवेश किया" !!
.
मतलब, सेना ने कभी नही कहा कि भारत ने सीमा पार की । बीबीसी का भी यही कहना है । पाकिस्तान ने भी यही कहा कि, "भारत ने स्ट्राईक किया , लेकिन हमला unprovoked था । और इस दौरान भारतीय सेना ने सीमा पार नही की । यह 'क्रॉस बोर्डर फ़ायरिंग' थी" ।
.
तो भारत, पाकिस्तान और बीबीसी इस बात पर एक मत नज़र आ रहे है कि, भारत ने सीमा पार नही की । लेकिन भारतीय मीडिया का कहना है कि भारत की सेना ने सीमा पार की ।
.
क्योंकि पाकिस्तान और मीडिया पैदाइशी मक्कार है और उन पर भरोसा नही किया जा सकता, अतः आर्मी या सरकार को यह स्पष्टिकरण देना चाहिए कि, क्या भारत ने इस ओपरेशन के दौरान सीमा पार की या नही ।
.
=====
.
आर्मी ने अपने अधिकृत बयान में यह ज़िक्र नही किया कि इस ओपरेशन में कितने आतंकी और पाकिस्तानी सैनिक मारे गए ।
.
पाकिस्तान ने माना है कि, भारत द्वारा की गयी स्ट्राईक में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए ।
.
बीबीसी का कहना है कि, "इंडियन आर्मी ने यह नही बताया कि कितने आतंकी मारे गए । जबकि पाकिस्तानी सरकार ने यह स्वीकार किया है कि, उनके दो जवान गोलीबारी में मारे गए" ।
.
भारतीय मीडिया का कहना है कि, "लगभग ४० से ५० आतंकी मारे गए" !!
.
पाकिस्तान और मीडिया का भरोसा नही किया जा सकता । सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि, क्या ओपरेशन के दौरान आतंकी मारे गए, और यदि मारे गए तो उनकी संख्या का अनुमान क्या है ।
.
====
.
आर्मी ने अपने अधिकृत बयान में यह नही कहा कि, ओपरेशन के दौरान हेलीकोप्टर का प्रयोग किया गया ।
.
बीबीसी का कहना है कि, "प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया" का दावा है कि, "उन्हें सूत्रों के हवाले से ख़बर मिली है कि, हेलिकोप्टर्स का प्रयोग किया गया, तथा भारतीय मीडिया अपुष्ट ख़बरों का हवाला देकर यह दावा कर रहा है कि, सेना ने ओपरेशन के दौरान सीमा पार की" ।
.
====
.
कुल मिलाकर काफ़ी कुछ तथ्यों का स्पष्टिकरण होना अभी शेष है ।
.

बीबीसी का न्यूज लिंक -- http://www.bbc.com/news/world-asia-37504308

DGMO लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह का पूरा बयान यहाँ देखें -- https://goo.gl/c13Ywa

और भारतीय मिडिया का रुख जानने के लिए कोई भी चेनल लगा लीजिये।
.
___________________________