Pawan Jury BhilwaraRj
महिला दिवस पर मोदी सरकार की निर्भया को श्रधांजली :
मोदी साहेब ने जुवेनाइल एक्ट में संशोधन करने के प्रस्ताव को खारिज़ कर दिया है ।
.
नतीजा : 16 दिसंबर की विभत्स घटना का मुख्य आरोपी दिसंबर 2015 में सुधार गृह से रिहा कर दिया जाएगा ।
.
मोमबत्तियां जलाइये, नारे लगाइये, दरिंदो के लिए फांसी की मांग करिए, पेड टीवी चेनल्स पर महिला सुरक्षा पर हो रही बहस का लुत्फ़ लीजिये, महिला दिवस की बधाईयाँ और संकल्पों को दोहराइए, टीवी एड बनाइये, वारदात और सनसनी के चटखारे लीजिये, महिला दिवस को हेश टेग कीजिये, स्त्री सुरक्षा की कसमें खाइये, न्याय की गुहार लगाइये, भावुक हो जाइये, अन्याय के नाम पर सिर धुनिये, धुनते रहिये, जंतर मंतर पर गले फाड़ कर चीखिये, नेताओं की जय जय कीजिये, राखियाँ बन्धवाइये, फेरे लीजिये, जश्न मनाइये, आह भर कर बद्दुआएँ दीजिये, सिस्टम को लानत भेजिए, प्रवचन दीजिये, उपदेश लीजिये, दर्शन झाडिये, टोपी पहनिए, झाडू उठा कर सड़के बुहारिये, शायरी करिए, कविताएँ गढ़िये, नैतिक हो जाइये, अपीले कीजिये, संसद पर थूकिये, अदालतों में सर झुकाइये, स्त्री रक्षा के भासण और स्पीचो पर तालियाँ बजाइये, और खूब बजाइये ।
ताकि जुवेनाइल एक्ट में संशोधन की मांग इन नगाड़ो के शोर में दब जाए ।
.
आपको क्या करना चाहिए ?
आप अपने क्षेत्र के सांसद को SMS भेज कर मांग कर सकते है कि जुवेनाइल की तय उम्र सीमा को संशोधित कर 16 वर्ष किया जाए ।
( SMS का नमूना कमेन्ट बॉक्स में देखें )
__________________
right to recall group.