Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
स्मृति ईरानी प्रत्यक्षतः कॉलेज स्नातक भी नही हैं, तथा उनकी वार्षिक आय 4 लाख रूपये से भी कम है !! उन्होंने चुनाव नामांकन के समय अपने एफिडेविट में भी इतनी गंभीर गलतियां की जिससे कि उनका नामांकन रद्द हो सकता था !!!
.
कृपया प्रथम लिंक में स्मृति ईरानी का एफिडेविट देखें। उनकी वार्षिक आय 4 लाख रूपये से भी कम दर्शाई गयी है !! यह प्रति वर्ष की आय है न कि प्रति माह की। अभी वह राज्य सभा की सांसद हैं, तथा उनका करयोग्य वेतन 50000 रूपये प्रतिमाह है। (देखें लिंक- 2) . इस प्रकार यह 6 लाख रूपये प्रतिवर्ष है। उनके पास अतिरिक्त आय का कोई अन्य श्रोत नही है? यहाँ तक कि ब्याज से होनेवाली आय भी नही?
.
इनकी शैक्षणिक योग्यता है- "बी कॉम पार्ट- 1, दिल्ली विश्वविद्यालय", जिसका सीधा मतलब है कि बी कॉम की पढाई पूरी नही हुई है।
.
उन्होंने अपने सौतेले बेटे का जिक्र भी अपने आश्रित के तौर पर नही किया है!! कानूनी भाषा में कहें तो, पति के सभी बच्चे आश्रित की श्रेणी में आते हैं। पुत्री यदि 18 वर्ष से ज्यादा उम्र की हों तो भी वह जब तक अविवाहित है तब तक आश्रित मानी जाती हैं। इस प्रकार अपने एफिडेविट में उन्होंने गलत सूचनाये दी हैं, जो कि उनका नामांकन रद्द करने का पर्याप्त आधार बनता था।
.
मैं न्यायालय की सक्रियता में विश्वास न करके जनता की सक्रियता पर भरोसा करता हूँ। अतः मैं कोई पीआईएल दायर नही करूंगा। किन्तु उन्होंने अपनी आय कम करके मात्र 4 लाख रूपये प्रति वर्ष बताई, जो कि गलत है।