Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
(translation by a friend of mine)
भाजपा के वैसे कार्यकर्त्ता जो चाहते हैं कि सोनीपत से भाजपा की टिकट रमेश कौशिक की जगह प्रदीप सांगवान को दी जाये, वे राजनाथ सिंह जी तथा भाजपा आलाकमान को निम्नलिखित एसएमएस मोबाइल द्वारा इस पोस्ट पर दिए गए URL के साथ भेज सकते हैं (कृपया इस पोस्ट का URL अथवा इसी प्रकार के किसी अन्य पोस्ट का URL अवश्य दें)।
=============== एसएमएस का आरम्भ ==========
प्रिय श्री राजनाथ सिंह जी, मैं आपसे अनुरोध/ मांग करता हूँ कि कृपया हरियाणा के सोनीपत से रमेश कौशिक की उम्मीदवारी कैंसिल करें तथा उनकी जगह प्रदीप सांगवान को टिकट दी जाये। URL= https://www.facebook.com/mehtarahulc/posts/10151945657281922
=============== एसएमएस समाप्त =============
कृपया ध्यान दें:
(a) मैं, राहुल चिमनभाई मेहता, यह स्टेटस हरियाणा के सोनीपत में रहनेवाले मेरे कुछ परिचितों के अनुरोध पर लिख रहा हूँ। मैं न तो भाजपा का कार्यकर्त्ता हूँ न ही भाजपा का मतदाता।
(b) जो लोग मानते हैं कि सोनीपत की टिकट रमेश कौशिक की जगह प्रदीप सांगवान को दी जानी चाहिए, यह एसएमएस श्री राजनाथ सिंह जी तथा अन्य भाजपा नेताओं को भेज सकते हैं।
(c) एसएमएस में URL अवश्य होना चाहिए। यदि आपको उपर्युक्त URL मेरे प्रोफाइल का जिक्र होने की वजह से नापसंद हो तो आप प्रदीप सांगवान या किसी अन्य भाजपा नेता या कार्यकर्त्ता से इसी प्रकार का स्टेटस अपने फेसबुक वाल पर पोस्ट करने को कह सकते हैं। इससे आपको नया URL प्राप्त हो जायेगा। किन्तु बिना URL के मैसेज न भेजें, क्योंकि तब यह अव्यवस्थित एवं शोरगुल कि तरह होगा, और इस पर कार्यवाही सम्भव नही होगी।
(d) राजनाथ सिंह जी तथा अन्य भाजपा नेताओं से अनुरोध है कि:
• वे एक नया सिम लें जिस पर भाजपा कार्यकर्त्ता एसएमएस द्वारा अपनी मांग अनुरोध भेज सके।
• यह आप पर निर्भर करता है कि उन एसएमएस को आप बेकार समझ कर गटर में डाल देते हैं या अपने कंप्यूटर से कनेक्ट करके देखते हैं। एसएमएस में जिक्र किये गए प्रत्येक URL के साथ भेजे गए कुल एसएमएस की संख्या कम्प्यूटर पर आ जायेगी। अतः आपको हजारों एसएमएस पढ़ने की जरूरत नही। केवल आपको उनमें दिए गये १०- १५ URL ही देखने होंगे।