Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
(translation by a friend of mine)
यह पोस्ट भाजपा के उन कार्यकर्ताओं के लिए है जो कि हरियाणा में भाजपा के टिकटों से दुखी हैं।
आप से आग्रह है कि कृपया राजनाथ सिंह जी को तथा भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं को मोबाइल द्वारा एसएमएस भेजकर अपनी पसंद के उम्मीदवार को टिकट देने का मांग करें। ध्यान रहे कि यह एसएमएस URL के साथ हो, वर्ना यह बेकार हो जायेगा।
हरियाणा के कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुझे बताया कि सोनीपत से भाजपा का टिकट किसी रमेश कौशिक को दिया गया है। मैंने गूगल पर सर्च किया और पाया कि ये मि. रमेश कौशिक ३- ४ माह पूर्व तक कांग्रेस सरकार में मंत्री थे। दूसरी ओर लम्बे समय से भाजपा कार्यकर्त्ता तथा जिला अध्यक्ष भी रह चुके प्रदीप सांगवान को टिकट नही दी गयी। अब मैं तो भाजपा का समर्थक हूँ नही, और इसलिए इस मुद्दे पर शिकायत दर्ज कराना न तो मेरा काम है न ही अधिकार। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए मेरे कुछ सुझाव हैं:
1. मि. प्रदीप सांगवान से अनुरोध करें कि वह एक फेसबुक स्टेटस डालें: "कृपया रमेश कौशिक की उम्मीदवारी कैंसिल कर सोनीपत से भाजपा की टिकट प्रदीप सांगवान को दें (cancel ticket of Ramesh Kaushik and pls give Sonipath BJP ticket to Pradeep Sangpan)”
2. फेसबुक पर इस स्टेटस का एक URL उपलब्ध हो जायेगा।
3. अब भाजपा कार्यकर्त्ता इस प्रकार एसएमएस भेजें- " कृपया रमेश कौशिक की उम्मीदवारी कैंसिल कर सोनीपत से भाजपा की टिकट प्रदीप सांगवान को दें (cancel ticket of Ramesh Kaushik and pls give Sonipath BJP ticket to Pradeep Sangpan), URL= …..." .
भाजपा नेता एसएमएस को बेकार समझ कर डिलीट कर सकते हैं।
लेकिन यदि वह चाहें तो सिम को कंप्यूटर से जोड़कर प्रत्येक URL का कुल योग देख सकते हैं। अर्थात यदि कोई भाजपा नेता १०,००० एसएमएस प्राप्त करते हैं तो तो यह जरूरी नहीं कि वे सारे एसएमएस पढ़ें। कम्प्यूटर पर सिम को कनेक्ट करके देखने पर उन्हें URL तथा उस URL के साथ भेजे गए एसएमएस की कुल संख्या पता चल जायेगी। अतः उम्मीदवार चयन के लिए एसएमएस द्वारा आदेश भेजने का तरीका रचनात्मक हो यह जरूरी है, न कि एक शोर की तरह। यह पद्धति न सिर्फ हरियाणा या सोनीपत के लिए बल्कि सम्पूर्ण भारत के लिए महत्वपूर्ण है।
हालाँकि मैं यह एसएमएस नही भेजूंगा, क्योंकि मैं भाजपा का कार्यकर्त्ता या मतदाता नही हूँ। मैंने न तो कभी भाजपा को वोट दिया है और न ही आगामी चुनाव में देने जा रहा हूँ। अतः मैं उनसे यह नही कह सकता कि कौन सा उम्मीदवार उन्हें चुनना चाहिए। लेकिन मेरे विचार से जो लोग भाजपा के लिए हरियाणा आदि जगहों पर काम करते आये हैं, उन्हें कुछ ठोस पहल करनी चाहिए। बाकी उनके स्वयं के निर्णय पर निर्भर करता है।