Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
Juveniles know that max punishment due to juvenile justice act --- passed by vajpayee and supported by modi raga arke -- is at most 3 years in prison.
.
So more and more juveniles are committing crimes
Solution I propose is - repealing this act.
Braj Bhadur:
तेलंगाना के नलगोंडा जिले के कोंडामल्लेपल्ली में निजी स्कूल की प्रिंसिपल रूपा रेड्डी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नाबालिग छात्रों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त को रूपा रेड्डी की उनके घर में चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। उनके शरीर पर चाकू के करीब 27 वार के निशान मिले थे।
मामले की जांच के लिए पुलिस ने पांच टीमें बनाईं और 70 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या से पहले रूपा रेड्डी फोन पर एक रिश्तेदार से बात कर रही थीं। बातचीत खत्म करने से पहले उन्होंने किसी को ‘बाबू’ कहकर संबोधित किया था। पुलिस को जानकारी मिली कि वह अक्सर अपने छात्रों को प्यार से ‘बाबू’ कहती थीं। इसके बाद शक स्कूल के छात्रों पर गया।
जांच में दो 10वीं कक्षा के छात्रों पर शक गहराया। पुलिस के अनुसार, उनके पास से बड़ी मात्रा में नकदी मिली और कुछ नोटों पर खून के निशान थे। फोरेंसिक जांच में खून मृतका का बताया गया। आरोपियों से पूछताछ में कथित तौर पर लूट की साजिश और हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने नकदी, मोबाइल, चाकू, दस्ताने और अन्य सामान बरामद किया है।
#Nalgonda #Telangana #CrimeNews #PrincipalMurder #BreakingNews