> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2022-07-22

Pawan Jury BhilwaraRj

“असली राजनैतिक मुद्दा खनिजो की लूट है। अन्य सभी मुद्दे इस लूट को चर्चा से बाहर रखने के लिए खड़े किए गए है” — यदि आप इस तथ्य को व्यवहारिक रूप से समझना चाहते है तो निम्नलिखित आँकड़े इकट्ठा करे :
.
(1) आपके ज़िले में ऑन रेकोर्ड कितने प्रकार के खनिजो का कितना यूनिट खनन होता है ।
.
(2) आपके ज़िले में खनन से सरकार को सालाना ऑन रेकोर्ड’ कुल’ कितनी आमदनी होती है ?
.
(3) आपके ज़िले में किन 3 खनिजो का सबसे ज़्यादा खनन होता है ?
.
(4) बिंदु 3 में दिए गए अमुक तीन खनिजो का खनन करने की प्रति यूनिट लागत एवं अमुक तीन खनिजो का बाज़ार मूल्य।
.
(5) आपके राज्य में किए जा रहे खनन से सरकार को ऑन रेकोर्ड ‘कुल’ कितनी आमदनी होती है ?
.
(6) यदि आपके ज़िले में ‘ज़िला धन वापसी’ क़ानून लागू किया जाए तो ज़िले के प्रत्येक नागरिक को अनुमानित कितना पैसा महीने का मिलेगा ?
.
(7) यदि आपके राज्य में ‘राज्य धन वापसी’ क़ानून लागू किया जाए तो राज्य के प्रत्येक नागरिक को कितना पैसा महीने का मिलेगा ?
.
————-
.
कार्यकर्ताओं को चाहिए कि ऊपर दिए गए आँकड़े जुटाने के लिए गम्भीरता से प्रयास करे ।
.
————-