> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2022-01-02

Pawan Jury BhilwaraRj

डायरेक्ट सेलिंग को रेगुलेट करने के लिए जो क़ानून लागू किया गया है उसके परिणामस्वरूप छोटी कंपनियों की लागत अतिरिक्त रूप से बढ़ेगी जिससे छोटी कंपनियां बाजार खो देगी, और बड़ी कम्पनियों का हिस्सा बाजार में बढ़ जाएगा।
.
इस कानून की प्रायोजक Amway है। इस कानून में जानबूझकर बहु स्तरीय नेटवर्क (पिरामिड) को प्रतिबंधित करने वाली 2 धाराएं जोड़ी गयी है। ज्यादातर से भी ज्यादातर सम्भावना है कि पिरामिड नेटवर्क पर प्रतिबन्ध लगाने वाली इन 2 धाराओं को अद्यतन नोटिफिकेशन में से निकाल दिया जाएगा, या इन्हे लागू नहीं किया जाएगा।
.
यदि ये धाराएं नहीं जोड़ी जाती तो छोटी कंपनियों द्वारा इस कानून का विरोध किया जाता और पूरा क़ानून ही रद्द करना पड़ सकता था। अत: Amway ने इस कानून में पिरामिड स्किम को प्रतिबंधित करने वाली धाराएं जोड़ी। इन धाराओं के कारण सभी कंपनियों / वितरकों को अपना धंधा पूरी तरह से बंद होने की आशंका है।
.
अब यदि Amway ये दो धाराएं निकलवा देती है तो इस कानून की शेष धाराएं लागू होगी और ये शेष धाराएं लागू होने का सबसे बड़ा फायदा Amway को होगा। साथ ही Amway को यह क्रेडिट भी मिलेगा कि उन्होंने भारत में नटवर्क मार्केटिंग को बेन होने से बचा लिया है !!
.
पूरा कानून पढ़ने के लिए लिंक कमेंट बॉक्स में देखें।
.
-------------
.
(हमारा प्रस्ताव है कि, डायरेक्ट सेलिंग सिस्टम में विदेशी निवेश की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। क्योंकि विदेशी कम्पनियां एकाधिकार बनाने के लिए यह टारगेट लेकर काम करती है कि छोटी इकाइयों को बाजार से बाहर किया जा सके। और इसके लिए वे हमेशा क़ानून का इस्तेमाल करते है। जल्दी ही प्रस्तावित वोइक कानून में इस आशय की धारा जोड़ी जायेगी।)
.
-------------