> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2021-10-25

Pawan Jury BhilwaraRj

जान लेना जुर्म है, और सही समय पर जान लेना राजनीती – सुभाष नागरे, (हिन्दी फीचर फिल्म सरकार राज का एक चरित्र)
.
इसी तर्ज पर ज्यादा महत्त्व इस बात का नहीं होता कि पेड मीडिया द्वारा उठाया जाने वाला कोई मुद्दा सही / सच्चा है या गलत / झूठा है। राजनीती में महत्त्व इस बात का होता है कि, किस समय (Timing) पर किसी मुद्दे पर उठाया जा रहा है।
.
क्योंकि ऐसे हजारों मुद्दे है जो बरसों से बने हुए है, और उनमें से ज्यादातर सच्चे है। पर चूंकि उन के प्रचार पर निवेश नहीं किया गया अत: उन्हें मीडिया द्वारा उठाया नहीं गया। और पेड मीडिया किसी मुद्दे को सिर्फ तब ही प्रमोट करता है, जब उस पर निवेश किया जाता है। और निवेश करने वाले इसके लिए टाइमिंग का चयन करते है।
.
ठीक यही स्थिति इतिहास के साथ है। इतिहास की पेड पुस्तकों में ऐसा बहुत कुछ है, जो सच नहीं है। किन्तु उस सच को पेड मीडिया द्वारा एक्सपोज नहीं किया जाता। वे किसी सच को सिर्फ तब एक्सपोज करते है जब एक्सपोज करने की टाइमिंग उनके पक्ष में हो। और इस तरह ऐसा सच वर्तमान में समुदाय को नुकसान एवं पेड मीडिया को फायदा देता है।
.
तो राजनीती में सच हमेशा ही लाभप्रद नहीं होता। ऐसे बहुत सारे सच हो सकते है जिनका सामने आना विभाजनकारी हो सकता है। और कार्यकर्ताओ को यह देखना चाहिए कि पेड मीडिया छुपाए गए किसी सच को क्यों सामने ला रहा है।
.
Because sometimes truth is not good enough. Sometimes people deserve more…sometimes peoples deserves to have their faiths rewarded – Batman (Dark Knight)
.
-------------