> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2021-09-20

Pawan Jury BhilwaraRj

मॉरीशस ट्रीटी के प्रस्तावित कानून के बारे में सूचना :
.
मॉरीशस ट्रीटी, सिंगापुर ट्रीटी, फिजी ट्रीटी के तहत विदेशियों दी जाने वाली कर छूटों को समाप्त करने वाले प्रस्तावित ड्राफ्ट की धाराओं को प्रस्तावित वोइक (WOIC) कानून में सम्मिलित कर दिया गया है। वोइक में ये प्रावधान धारा संख्या 14 एवं 15 में जोड़े गए है। अब से मॉरीशस ट्रीटी का पुराना क़ानून चलन में नहीं रहेगा। निचे ये दोनों धाराएं दी गयी है।
.
(14) करो से सम्बंधित सभी विधियां एवं संधियाँ जो किसी भी विदेशी ईकाई या विदेशी पूँजी पर उत्पत्ति या स्त्रोत के आधार पर पूंजीगत, वस्तुगत या सेवागत करो में किसी भी प्रकार की छूट देती है या कम कराधान का प्रावधान करती है, उन्हें अब से निरस्त किया जाता है। चाहे ऐसी पूँजी इस कानून के लागू होने की दिनांक से पहले व्युतपन्न हुयी हो या बाद में। सभी विदेशी इकाइयों पर भारतीय इकाइयों के समान ही करों की दरें लागू होगी।
.
(15) मॉरीशस संधि, फिजी संधि, सिंगापुर संधि एवं इस प्रकार की सभी संधिया जो विदेशी पूँजी पर कम दर से आयकर, या कम दर से पूंजीगत लाभ कर लगाती है, अब से निरस्त की जाती है। चाहे ऐसा लाभ (पूंजीगत लाभ को शामिल करते हुए) इस कानून के लागू होने की दिनांक से पहले व्युतपन्न हुआ हो या बाद में। सभी प्रकार की विदेशी पूँजी एवं उन पर अर्जित पूंजीगत लाभ को शामिल करते हुए सभी प्रकार का लाभ भारतीय इकाइयों पर लगाए गए करो की दर के समान ही कर योग्य होगा।
.
वोइक का पूरा ड्राफ्ट यहाँ देखें - facebook.com/pawan.jury/posts/3088232837961598
.
वोइक का पीडीऍफ़ यहाँ से डाउनलोड करें - tinyurl .com/RrpD06
.
#Woic
.
--------------