Pawan Jury BhilwaraRj
(1) क्रोना के टीके पर मेरा स्टेंड :
.
जिसे यह टीका लेना है, वह टीका ले, जिसे टीका नहीं लेना है वह न ले।
.
जहाँ तक मेरी बात है, मैं यह टीका नहीं लूँगा। क्योंकि मुझे यह टीका लेने की कोई वजह नजर नहीं आती।
.
टीके के बारे में पीएम से मेरी मांग है कि, टीकाकरण अनिवार्य नहीं किया जाना चाहिए। ताकि व्यक्ति को अपना विकल्प चुनने की स्वतंत्रता रहे। और इस बारे में मैंने पीएम को कई हफ्तों पहले ट्विट भेज दिया था।
.
(2) क्रोना पर मेरा स्टेंड :
.
क्रोना पर मेरा कोई स्टेंड नहीं है। जो इसे महामारी मानता है माने, जो इसे साधारण बीमारी मानता है माने। मुझे इस बारे में किसी की मान्यता से कोई दिक्कत नहीं है।
.
(3) लॉकडाउन पर मेरा स्टेंड :
.
लॉकडाउन पर मेरा स्टेंड है कि -- क्रोना संक्रमण को रोकने का लॉकडाउन से कोई लेना देना नहीं है। अत: सरकार को लॉकडाउन पूर्णतया समाप्त कर देना चाहिए। और इस बारे में अपने मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को मैं कई बार ट्विट एवं पोस्टकार्ड भेज चुका हूँ।
.
--------------