Pawan Jury BhilwaraRj
प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजने वाले नागरिक कृपया ध्यान दें :
.
(1) यदि आप नागरिक कर्तव्य दिवस (महीने की 5 तारीख) पर पीएम को पोस्टकार्ड भेज रहे है, किन्तु इसकी फोटोकॉपी 'My Letters to Pm' नाम से बनाए गए रजिस्टर में नहीं रख रहे है तो पोस्टकार्ड भेजने का कोई असर नहीं होगा, और मूवमेंट आगे नहीं बढ़ेगी।
.
(2) यदि आप पोस्टकार्ड की फोटोकॉपी 'My Letters to Pm' नाम से बनाए गए रजिस्टर में रख रहे है, तो यह भी आवश्यक है कि जब आप चिट्ठी डालने जाए तो यह रजिस्टर आपके हाथ में हो। यदि रजिस्टर आपके साथ नहीं है, तब भी मूवमेंट आगे नहीं बढ़ेगी।
.
(3) अपने रजिस्टर में एक अध्याय इस नाम से जोड़े - "मेरे शहर के नागरिक जो पीएम को पोस्टकार्ड भेजते / नहीं भेजते है"
.
इस अध्याय में एक टेबल बनाए और अपने शहर के अधिकतम 10 परिचितों के नाम जोड़े। और उन नागरिको की उपस्थिति दर्ज करें जो 5 तारीख को 'My Letters to Pm' रजिस्टर के साथ उपस्थित होकर पोस्टकार्ड भेज रहे है।
(4) अपने रजिस्टर में एक अध्याय इस नाम से जोड़े - "मेरे शहर से बाहर के नागरिक जो पीएम को पोस्टकार्ड भेजते / नहीं भेजते है"
.
इस अध्याय में अपनी फेसबुक मित्र सूची में से 10 नाम जोड़े। और उन नागरिको की उपस्थिति दर्ज करें जो 5 तारीख को फेसबुक पर 'My Letters to Pm' रजिस्टर की फोटो पोस्ट कर रहे है।
.
इस अध्याय का फोर्मेट देखने के लिए इस लिंक पर जाए - <https://www.facebook.com/pawan.jury/posts/2217696661681891>
.
-----------------
.
प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड न भेजने वाले नागरिको के लिए :
.
यदि आप प्रधानमंत्री से कोई भी मांग कर रहे है तो प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजें। इससे प्रधानमंत्री को यह मालूम होने की सम्भावना बढ़ जायेगी कि आप कोई मांग कर रहे है !!
.
-----------------