Pawan Jury BhilwaraRj
2 अक्टूबर पर विशेष : जब तक मोहन के पास राष्ट्रपिता का तमगा रहेगा तब तक गाँधीवाद नए असूचित कार्यकर्ताओ को फंसा कर उनका टाइम पास करता रहेगा। हमें मोहन की जगह अहिंसामूर्ती महात्मा सुभाष चन्द्र बोस को राष्ट्रपिता घोषित करने की जरूरत है। साथ ही हमें पीएम से यह भी कहना शुरू करना चाहिए कि वे 2 अक्टूबर की जगह 23 जनवरी* को राष्ट्रिय पर्व घोषित करें।
.
(*) 23 जनवरी, अहिंसामूर्ती महात्मा सुभाष चन्द्र बोस की जयंती है और इस दिन को राष्ट्रिय अवकाश घोषित नहीं किया गया है !! दुःख का विषय है कि, जिस महात्मा ने आजादी दिलाने के लिए देश से निर्वासित होकर फ़ौज खड़ी की उनकी जगह हम आज भी स्वतंत्रता आन्दोलन को तोड़ने वाले आदमी के जन्म दिवस को राष्ट्रिय पर्व के रूप में मना रहे है !!
.
(1) यदि आप सुभाष चन्द्र जी बोस को राष्ट्रपिता घोषित करने का समर्थन करते है तो प्रधानमंत्री को कहें कि – वे इस सम्बन्ध में आवश्यक गेजेट नोटिफिकेशन जारी करें। प्रधानमंत्री को इसीलिए कहना है कि, क्योंकि भारत में गेजेट नोटिफिकेशन निकालने की शक्ति पीएम के पास होती है, और यह आदेश सिर्फ तब लागू होगा जब यह पीएम इसे गेजेट में छापेंगे।
.
पीएम को यह बात “कहने” के लिए आपको जो भी तरीका सूट करता है, आप उस तरीके का इस्तेमाल कर सकते है। किन्तु तरीके का चयन करते समय इस बात पर ध्यान दें कि तरीका ऐसा होना चाहिए जिससे ज्यादा से ज्यादा नागरिक इसका प्रयोग कर सके। क्योंकि प्रधानमंत्री सिर्फ तब इस मांग को मानेंगे जब ज्यादा से ज्यादा नागरिक उन्हें यह आदेश निकालने को कहें।
.
(2) हमारा सुझाव है कि पीएम को कहने के लिए पोस्टकार्ड का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। पोस्टकार्ड इसीलिए क्योंकि पोस्टकार्ड भेजना सस्ता, सुलभ एवं सरल है, और ज्यादा से ज्यादा नागरिक इस तरीके का इस्तेमाल कर सकते है। आपको पोस्टकार्ड का तरीका ठीक न लगे तो आप कोई दूसरा तरीका भी इस्तेमाल कर सकते है। यह आपकी इच्छा है। मूल विषय पीएम को “कहने” का है।
.
कोंग्रेस के कार्यकर्ता इस प्रस्ताव के खिलाफ है, और उनका मानना है कि, राष्ट्रपिता मोहन को ही रहना चाहिए, सुभाष जी को नहीं।
.
RSS के कार्यकर्ताओ का इस बारे में स्टेंड काफी इंट्रेस्टिंग है। उनका कहना है कि हम मोहन की जगह सुभाष बाबू को राष्ट्रपिता बनाने का समर्थन करते है, किन्तु हम यह बात पीएम को नहीं बोलेंगे। हम फेसबुक, व्हाट्स एप आदि पर अपने मित्रो आदि को तो हम यह बात दिन में 3 बार बोल सकते है, किन्तु पीएम को नहीं !!
.
(3) यदि आप मोहन की जगह पर अहिंसामूर्ती महात्मा सुभाष चन्द्र बोस को राष्ट्रपिता घोषित करना चाहते है तो निम्नलिखित कदम उठाए :
.
(3.1) 2 अक्टूबर को पीएम को पोस्टकार्ड भेजे,
.
(3.2) भेजे गए पोस्टकार्ड की फोटोकॉपी कराएं तथा फोटोकॉपी को “My Letters to Pm” नाम से बनाए गए रजिस्टर में चिपकाएँ
.
(3.3) यदि आप ट्विटर पर है तो पीएम को ट्विट भी करें
.
(3.4) पोस्टकार्ड में क्या लिखना है - पोस्टकार्ड एवं ट्विट में आपको अपनी मांग को सिर्फ हेश के रूप में लिखना है। पोस्टकार्ड में भी वही हेश लिखी जायेगी, जो ट्विट में लिखी जायेगी। निचे हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों की हेश दी गयी है। आप इसमें से कोई भी हेश लिख सकते है :
.
#सुभाषजी_को_राष्ट्रपिता_घोषित_करे
#Honor_Subhash_Boseji_as_Rashtrapita
.
#End_Oct_02_as_Holiday
#jan_23_national_holiday
.
(4) यदि आप लॉकडाउन के खिलाफ है और यदि आपने अब तक पीएम को लॉकडाउन समाप्त करने को नहीं कहा है तो आप लॉकडाउन पूर्णतया समाप्त करने का पोस्टकार्ड भी इसके साथ भेज सकते है।
.
(5) मोहन की जगह सुभाष बाबू को राष्ट्रपिता बनाने की मांग का यह पोस्टकार्ड अब से हर वर्ष 2 अक्टूबर को भेजा जायेगा। नागरिक कर्तव्य दिवस यानी 5 तारीख को भेजे जाने वाले पोस्टकार्ड के अतिरिक्त यह एक अतिरिक्त पोस्टकार्ड जोड़ा गया है। चूंकि 2 अक्टूबर को गाँधी जयंती मनाई जाती है, अत: इस मांग का पोस्टकार्ड हर वर्ष 2 अक्टूबर को अवश्य भेजा जाना चाहिए।
.
यह उन कार्यकर्ताओ को एक्सपोज करेगा जो मोहन गाँधी के छद्म विरोध का ड्रामा करते है किन्तु मोहन को राष्ट्रपिता बनाए रखने एवं अहिंसामूर्ती महात्मा सुभाष चन्द्र बोस को राष्ट्रपिता घोषित करने का विरोध करते है। और इसीलिए वे पीएम इस मांग को सिर्फ अपने आस पडौस के मित्रो में उठाते है लेकिन पीएम के सामने नहीं।
.
---------------------
- https://www.facebook.com/hashtag/%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A4%9C%E0%A5%80_%E0%A4%95%E0%A5%8B_%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A4%BE_%E0%A4%98%E0%A5%8B%E0%A4%B7%E0%A4%BF%E0%A4%A4_%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87?__eep__=6
- https://www.facebook.com/hashtag/honor_subhash_boseji_as_rashtrapita?__eep__=6
- https://www.facebook.com/hashtag/end_oct_02_as_holiday?__eep__=6
- https://www.facebook.com/hashtag/jan_23_national_holiday?__eep__=6