Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

post 064 ; A082.064 ; sonu_sood_permission
.
कैसे सोनू सूद को मजदूरों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजने की अनुमति मिल गयी, जबकि बाकि अन्य अनुमतियाँ नहीं जुटा सकें।
.
27-मार्च-2020 को और उसके बाद भी, दिल्ली और भारत के अन्य शहरों से लाखों मजदूरों ने कहा कि वे अपने-2 घर पैदल चलकर जाएंगे, यदि सरकार बसों और ट्रेनों की सुविधा नहीं देगी तो। ठीक उसी दिन, बहुत से प्राइवेट ट्रक और बस मालिकों ने अपने वाहन देने की इच्छा जताई, जो मजदूरों को एक शहर से उनके घर तक फ्री में ले जाते और साथ में खाना भी फ्री में देते।
.
लेकिन पीएम और सीएमस ने पूरे भारत में पुलिस को सभी वाहन रोकने के आदेश दिए और नए कानून छापे गए कि लोगो को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए विशेष परमिट्स की जरुरत होगी। और फिर पीएम और सीएमस ने टेढ़े-मेढ़े नियम छापे कि विशेष परमिट्स लेने के लिए दसों दस्तावेजों और बहुत सी शपथ की जरुरत लगेगी। तो बहुतों ने परमिशन के लिए आवेदन नहीं किया और जिन्होंने किया वे सवालों-जवाबों से परेशान होकर थक गए।
.
लेकिन सोनू सूद, सभी परमिशन्स कुछ ही दिनों में और कुछ लोग कहते हैं, कुछ घंटों में ही, लेने में सफल हो गए!!!
.
शायद इसलिए, वे कागजी-काम में बहुत अच्छे हैं और बाकि नाकारा, या शायद परमिशन देने वालों ने ऐसा तय किया हो।
.
परमिशन प्राप्त करना एक जटिल काम है। मेरे एक एक्टिविस्ट मित्र फ़रवरी-2011 में 3 दिनों के लिए जंतर-मंतर पर धरना करना चाहते थे। वह केवल 6 घंटे की परमिशन प्राप्त कर पाया। और जब अरविन्द केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर 1 हफ्ते की परमिशन के लिए आवेदन दिया, तो उसे पूरे एक हफ्ते की परमिशन मिली, हर दिन सुबह 8 से रात 8 तक की और रात में मंडप/मंच आदि रखने की भी।
.
----
.
हीरो लोग बहुत से किरदार अदा करते हैं और एक हैं एक्टिविस्ट्स और वोटर्स को भटकाने का और ये शांति और अमन सुनिश्चित करता है। यदि इन हीरो को खड़ा और प्रोजेक्ट ना किया जाए, तो असहाय जनता और कार्यकर्ता किसी जाने या अनजाने व्यक्ति को हीरो बना सकते हैं। और तब क्या यदि नया हीरो आज्ञाकारी नहीं है तो ? तो खाली जगह पूरी या अधूरी भरने के लिए चालाक धनिक लोग हमेशा एक आज्ञाकारी व्यक्ति को हीरो के रूप में खड़ा करते हैं। इसीलिए अंग्रेजों ने महादुरात्मा गाँधी को हीरो बनाया और बाद में दुरात्मा अन्ना और महात्मा अरविन्द गाँधी को भी हीरो बनाया।
.
ये देखकर दुःख होता है कि सोनू सूद ने पीएम/सीएम को पोस्टकार्ड /लेटर /ट्वीट तक नहीं भेजा परमिशन राज आसान करने के लिए जो 21-मार्च-2020 से आया था, जहाँ शहरों से अपने घरों तक लोगों को भेजने के लिए परमिशन्स का ढ़ेर चाहिए था। यदि सोनू सूद ने ऐसा 22-मार्च-2020 को कर दिया होता, तो शायद सभी मजदूर अपने-2 घरों तक फ्री प्राइवेट बसों के जरिये मात्र 2 हफ्ते में ही पहुँच जाते। खैर, जो गुजर गया वो गुजर गया। लेकिन आज तक भी, सोनू सूद ने इस तथ्य पर ध्यान तक नहीं दिया और पीएम /सीएम से परमिशन आसान बनाने के लिए मांग नहीं की।
.
मैं उनसे तब पूछूंगा जब वे आधिकारिक तौर पर राजनीती में आएंगे।
.
तब तक के लिए, मैं उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूँ।
.
और लॉकडाउन समर्थक लोगों को भी सोनू सूदजी का लॉकडाउन समर्थन के लिए धन्यवाद करना चाहिए।