Pawan Jury BhilwaraRj
सभी कार्यकर्ताओ के लिए विशेष सूचना :
.
इस पोस्ट में Redo = रेडो नामक क़ानून ड्राफ्ट के बारे आवश्यक सूचनाएं दी गयी है.
.
(1) प्रस्तावित Redo क़ानून थानों-अदालतों-स्कूलों-अस्पतालों की दशा को बेहतर बनाने के लिए लिखा गया है. इस प्रस्तावित क़ानून के गेजेट में प्रकाशित होने के बाद प्रत्येक भारतीय नागरिक को एक वोट वापसी पासबुक मिलेगी। और तब नागरिक यह बता सकेंगे कि वे मौजूदा जिला शिक्षा अधिकारी, जिला चिकित्सा अधिकारी एवं जिला जज की नौकरी चालू रखना चाहते है, या उन्हें निकाल कर किसी अन्य व्यक्ति को लाना चाहते है। साथ ही शिक्षा-चिकित्सा एवं जिला न्याय विभाग से सम्बंधित शिकायतों की सुनवाई करने तथा दंड देने की शक्ति जजो के पास नही, बल्कि आम नागरिको की ज्यूरी के पास रहेगी।
.
(2) इस क़ानून का हेश टेग - #Redo105 , #VoteWapsiPassBook , #P20180436105
.
(3) मुख्यमंत्री इस क़ानून को अधिसूचना के रूप में राज्य सरकार के गेजेट में सीधे छाप सकते है। इसे प्रधानमंत्री द्वारा भी केंद्र सरकार के गेजेट में छापा जा सकता है।
.
(4) यह क़ानून वोट वापसी पासबुक पर टिका हुआ है, और यह बिना किसी वेबसाईट, सर्वर, इंटरनेट आदि के काम कर सकेगा.
.
-------------------------
.
इस क़ानून का समर्थन करने का तरीका निचे दिया गया है :
.
यदि आप इस क़ानून का समर्थन करते है, तो पहला कदम उठाने के लिए यह क़ानून प्रधानमंत्री को भेजे. इसके लिए आपको इस क़ानून की बुकलेट छपवानी होगी. बुकलेट के पीडीऍफ़ का लिंक -
.
<https://www.facebook.com/groups/823035381428996/permalink/824469107952290/>
.
बुकलेट में 4 पेज ( = 8 पृष्ठ ) होंगे और यह बुकलेट 2 रूपये की कीमत में छपेगी. तो पहले कदम के रूप में आपको 1000 की संख्या में यह बुकलेट छपवानी होगी, जिस पर आपको 2000 रूपये का खर्च आएगा. यदि आप किसी शहर में 2-3 कार्यकर्ता है तो यह बुकलेट छपवा सकते है, और इस नागरिको में बाँटते रह सकते है. यह बुकलेट पेम्पलेट भी है, और बुक पोस्ट भी है. इसी से नागरिको को ड्राफ्ट के बारे में सूचना दी जायेगी और यदि नागरिक इसका समर्थन करता है तो वह इस पर 4 रूपये के टिकेट चिपका कर पीएम को बुक पोस्ट कर देगा. जब तक आप इसे नहीं छपवाते तब तक आप मुझसे यह बुकलेट मंगा सकते है. मैं आपको इसकी कुछ कोपियाँ कोरियर करूँगा. जिन्हें भी ये बुकलेट चाहिए वे कमेन्ट में “हाँ” या “मुझे भेजें” लिखे.
.
दूसरा तरीका यह है कि आप इस ड्राफ्ट का लेटर पीएम को भेज सकते है. लेटर भेजने के लिए आपको इसके ड्राफ्ट का print out निकालना होगा. लेटर यहाँ से डाउनलोड करे -
.
<https://www.facebook.com/groups/823035381428996/permalink/824469944618873>
.
लेटर फोर्मेट 1 पेज ( = 2 पृष्ठ ) का है. आप दो पृष्ठों का print out निकाल ले और फिर एक पेज पर इसकी आगे पीछे इसकी फोटो कोपी करवाकर यह एक पेज लिफाफे में डालकर पीएम को पोस्ट कर दें. लिफाफे को चिपकाना नहीं है, और इस पर बुक पोस्ट लिखकर 4 रूपये के टिकेट चिपकाने है. एक बार print out निकालने के बाद आप एक पेज के आगे पीछे फोटो स्टेट करवाकर इसे अन्य को भी दे सकते है. इस तरह 2 रूपये + 4 टिकेट + 1 रूपये लिफाफा = 7 रूपये में ये लेटर आप पीएम को भेज सकते है. बुकलेट छपवाने पर भी यह 2 रूपये बुकलेट + 4 रूपये टिकेट = 6 रूपये में पड़ेगा.
.
------------------
.
मोबाइल पर पढने के लिए एवं व्हाट्स एप पर भेजने के लिए पीडीऍफ़ यहाँ से डाउनलोड करें -
. <https://www.facebook.com/groups/823035381428996/permalink/823053544760513/>
.
मोबाईल पर यह क़ानून आप इस लिंक पर भी पढ़ सकते है, और चेंज डॉट ओआरजी पर इस पिटीशन को वोट कर सकते है -
.
<http://chng.it/LJK7jXQW>
.
-----------------------
.
इस एल्बम को फोलो करें. मैं इस क़ानून के बारे में अन्य जानकारियां भी इस एल्बम में रखता रहूँगा.
.
=============
- https://www.facebook.com/groups/823035381428996/permalink/824469107952290/
- https://www.facebook.com/groups/823035381428996/permalink/824469944618873
- https://www.facebook.com/groups/823035381428996/permalink/823053544760513/
- https://l.facebook.com/l.php?u=http%3A%2F%2Fchng.it%2FLJK7jXQW&h=AUAzQXYot0WdQd5JH2IqVfZcBOpznaCBJuWLExpPdsWGMU1iSQbwcE3NC1sKRMMrRoTcqwpwspyjPOnnd_bF-4KZ4a5mYDB5m79BiN1SWexUE30rAk55Y51ney5T4rrYJsyq6Yo-aKVNIXTIPNCPH29Ghea69tPq4gFvX1Ug3Qbs2U-v&s=1
- https://www.facebook.com/hashtag/redo105?__eep__=6
- https://www.facebook.com/hashtag/votewapsipassbook?__eep__=6
- https://www.facebook.com/hashtag/p20180436105?__eep__=6