Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
यदि किसी ने भी “राईट टू रिकॉल पार्टी” के नाम से, जैसे कि दिल्ली राईट टू रिकॉल पार्टी” इत्यादि, फेसबुक पेज या ग्रुप शुरू किया है, तब
.
(1) कृपया सुनिश्चित करें इस ग्रुप में सभी पोस्ट्स किसी व्यक्ति के सही नाम से डाली गई हो और ना कि “दिल्ली राईट टू रिकॉल” वगेरह आदि नामों से | कहने का मतलब है कि पोस्ट डालने वाला एक मानव प्रोफाइल होना चाहिए और ना कि कोई संगठन या पेज | और उस स्थिति में जब फेसबुक पेज का नाम पोस्ट करने वाले के रूप में रखता है तब लेखक का नाम और उसकी प्रोफाइल की लिंक पहली 2-3 लाइनों में होना चाहिए |
.
(2) कृपया पेज या ग्रुप के “about” सेक्शन में पेज के रचियता और मुख्य एडमिन के बारे में डाले |
.
कुल मिलाकर, मुझे राईट टू रिकॉल पार्टी के ऐसे फेसबुक पेज या ग्रुप नहीं चाहिए जिसमे उसे चलाने वाले व्यक्तियों के नाम ना हों |