Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
आप सभी की जानकारी के लिए --- राईट टू रिकॉल पार्टी ने अब तक कोई भी मैगज़ीन शुरू नहीं की है | साथ में, मेरा या राईट टू रिकॉल पार्टी या अन्य किसी का “राईट टू रिकॉल” शब्द के ऊपर किसी भी प्रकार का कॉपीराइट नहीं है | तो मेरे विचार में, कोई भी व्यक्ति “राईट टू रिकॉल” शब्द को अपनी मैगज़ीन के नाम में शामिल करके उसे शुरू करने के लिए स्वतंत्र है |
.
लेकिन कृपया बिना अनुमति के “राईट टू रिकॉल पार्टी” शब्दों का इस्तेमाल ना करें | यदि “राईट टू रिकॉल पार्टी” शब्द मैगज़ीन के शीर्षक में हैं और यदि अमुक मैगज़ीन में कुछ आपत्तिजनक पाया जाता है तब मैं उसे कानूनी नोटिस भेज सकता हूँ | मेरे पास इसके लिए समय और पैसा नहीं है |
.
तो कृपया बिना अनुमति के “राईट टू रिकॉल पार्टी” शब्दों का इस्तेमाल ना करें | यदि आप ऐसा करते हैं, तब मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचेगा सिवाय कानूनी कदम उठाने के |
.
लेकिन मैगज़ीन के शीर्षक आदि में “राईट टू रिकॉल” शब्दों का उपयोग करना मेरी तरफ से कोई आपत्ति नहीं है |
.
------
.
यदि कोई रिकालिस्ट मैगज़ीन छाप रहा है, तब वह मूल्य के बारे में – पेज का प्रकार और उसका मूल्य (जो कि मुख्य है ), प्लेट मूल्य, कटिंग/स्टेपल मूल्यों इत्यादि, पूरी जानकारी दे |
.
आमतौर पर, विज्ञापन लेने में ऐसा कुछ भी नहीं है क्योंकि अधिकतर कॉपियां मुफ्त में जाती हैं और इसलिए पेपर चलाने के लिए किसी स्त्रोत की जरुरत पड़ती है | लेकिन मैगज़ीन जिसे मैं जल्द ही शुरू करूंगा, में, मैं कोई विज्ञापन नहीं लूँगा | लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है जो मैं सभी लोगो से फॉलो करने के लिए कहता हूँ, क्योंकि पर्चे आदि मुफ्त में बाँटना सब नहीं कर सकते |