Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

कैसे लाखों वीवीपैट-ईवीएम मशीनो में छेड़खानी मात्र 2 लोगों की मदद से हो सकती है ?
.
पूरे भारत की लाखों ईवीएम-वीवीपैट मशीनों में करोड़ो वोटों का बदलाव करना संभव है, हेड ऑफिस में केवल 2 लोगों की मदद से !!!
.
एक व्यक्ति जो इस काम के लिए चाहिए वो है कॉडर, जो वीवीपैट का कोड लिखता है या वीवीपैट सीपीयू (जो कि अमेरिका में बना है) का माइक्रोकोड लिखता है और दूसरा व्यक्ति चाहिए चुनाव आयोग में जो बिटमैप बनाता है।
.
वोटर्स भी उनके द्वारा वोट किये गए चिन्ह को देखेंगे!! उदहारण - मान लीजिये किसी जगह 1000 वोटर्स हैं और 500 ने उम्मीदवार -1 को वोट किया और शेष 500 ने उम्मीदवार के लिए। तो जिन 500 वोटर्स ने उम्मीदवार-1 के लिए वोट किया है वे “1", “1" का नाम और चिन्ह देखेंगे और अन्य 500 वोटर्स जिन्होंने उम्मीदवार -2 के लिए वोट किया है वे “2", “2” का नाम और चिन्ह देखेंगे ।
.
लेकिन जब ईवीएम पर काउंटिंग होती है मान लीजिये उम्मीदवार -1 700 वोट प्राप्त करेगा और उम्मीदवार-2 300 वोट प्राप्त करेगा। और यदि पेपर पर्ची को काउंट किया जाएगा तब वे भी ईवीएम के वोटों के साथ मिलान करेंगी, अर्थात वहां उम्मीदवार -1 के लिए 700 पर्चियां और उम्मीदवार -2 के लिए 300 पर्चियां होंगी। अन्य शब्दों में, भले ही 500 वोटर्स ने उम्मीदवार-2 का चिन्ह देखा हो, प्रिंटर का आउटपुट अलग -अलग होगा, मतलब 200 वोट चोरी हो जायेंगे या बदल दिए जायेंगे !!
.
और लाखों ईवीएम में करोड़ो वोटों की हेरफेरी केवल 2 लोगों के जरिये हो सकती हैं, मेरे बताये तरीके का उपयोग करके!!!
.
निम्न स्टेप्स के उपयोग करके वर्तमान वीवीपैट में छेड़खानी की जा सकती हैं --
.
(1) अभी के लिए, कनेक्शन कुछ इस प्रकार है
.
(1a) बैलट यूनिट वीवीपैट से जुडी है
.
(1b) वीवीपैट कण्ट्रोल यूनिट से जुडी है
.
(1c) उम्मीदवारों के नंबर्स के साथ जुड़े हुए चिन्हो के बिटमैप बेल/ईसीआई के तकनीशियन द्वारा चुनाव से 15 दिन पूर्व ही वीवीपैट में डाउनलोड कर लिए जाते हैं। बेल /ईसीआई दोनों सरकारी इकाई है जो ईवीएम बनाती हैं।
.
(1d) कंप्यूटर में दर्ज किसी चिन्ह की प्रत्येक बिटमैप फाइल में लगभग कुछ 100 से कुछ 1000 इनटेजेर्स 0 से लेकर 65535 होतें हैं। चुनाव चिन्हों की फाइल साइज कुछ ऐसे लगभग 2000 इनटेजेर्स होती हैं।
.
(2) वोटिंग, प्रिंटिंग और वोट स्टोरेज होता है कुछ इस प्रकार
.
(2a) वोटर बैलट यूनिट पर दर्ज उम्मीदवार के नंबर को दबाता है और बैलट यूनिट वीवीपैट को सिग्नल भेजता है |
.
(2b) वीवीपैट थर्मल पेपर रोल पर चिन्ह, उम्मीदवार का नाम और नंबर प्रिंट करता है फिर रोलर घूमता है, पेपर आगे बढ़ता है, एक लाइट जलती है जिससे वोटर पेपर देख सके, फिर लाइट बंद हो जाती है, फिर पेपर एक आंतरिक कटर द्वारा काट दिया जाता है और पेपर स्लिप एक पेटी में गिरती है जिसे लॉक और सील किया गया होता है |
.
(2c) वीवीपैट कण्ट्रोल यूनिट को उम्मीदवार का नंबर भेजता है | कण्ट्रोल यूनिट प्रत्येक उम्मीदवार के वोट अपनी मेमोरी में स्टोर कर लेता है |
.
(3) अब मान लीजिये यहाँ 1 से लेकर 4 चार उम्मीदवार हैं | मान लीजिये उनके चिन्ह हैं --सेव, केला, नारियल और खजूर | तो चुनाव आयोग में बैठा तकनीशियन सेव, केला, नारियल और खजूर के लिए बिटमैप फाइलस बनाएगा | अमुक बिटमैप फाइल्स को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बेल) के कुछ 1000 तकनीशियनो को दिया जायेगा और चुनाव से कुछ 15 दिनों पहले, बेल के तकनीशियन अमुक 4 बिटमैप फाइल्स को ईवीएम के अन्दर उस विशेष क्षेत्र के लिए प्रविष्ट करेगा| और बेल तकनीशियन कोड्स भी प्रविष्ट करेगा कि बटन-1 चिन्ह ‘सेव’ के साथ जुड़ा हो और ऐसे ही आगे भी |
.
(3a) अब वोटों से छेड़छाड़ के लिए, चिप प्रोग्रामर निम्नलिखित कोड चिप में रखेगा | मान लीजिये चिन्ह “केले” के साथ जुड़े उम्मीदवार को अधिकतम 20% से लाभ पहुचाना है अर्थात सभी उम्मीदवारों के 20% वोट कट जाने चाहिए और चिन्ह “केले” को ट्रान्सफर हो जाए |
.
(4) कॉडर कोड ऐसा रखेगा जिससे जब बिटमैप फाइल के एक-एक इनटेजेर्स जुड़ते हैं और जब कुल योग की अंतिम 10 अंक है मान लीजिये S= 3,050,080,765 (केवल उदहारण के लिए) केवल तब और तब ही अमुक चिन्ह को वीवीपैट द्वारा लाभ पहुचाया जायेगा |
.
(5) चुनाव आयोग का कलाकार जो बिटमैप फाइल्स बनाता है फाइल कुछ इस प्रकार बनाएगा जिससे केवल चिन्ह “केले” के बिटमैप के नंबर जुड़कर S= 3,050,080,765 पहुंचे |
.
अब चुनाव के दिन पर असली छेड़छाड़ कुछ इस प्रकार होगी
.
(6) मान लीजिये प्रथम वोटर ने अपना वोट “उम्मीदवार-2 केला” पर दर्ज किया, तब वीवीपैट वोटर को “उम्मीदवार-2, केला” दिखाएगा, फिर वह पेपर कटेगा, स्लिप पेटी में गिराएगा और कण्ट्रोल यूनिट को “उम्मीदवार नंबर 2” भेजेगा | तो यह ईमानदार वोट काउंटिंग थी |
.
(7) मान लीजिये दुसरे वोटर ने अपना वोट “उम्मीदवार-1 सेव” पर दर्ज किया | तब वीवीपैट वोटर को “उम्मीदवार-1, सेव” दिखाएगा, लेकिन वह पेपर स्लिप नहीं कटेगा, उसे वैसे ही रखेगा, लाइट बंद करेगा और कण्ट्रोल यूनिट को “उम्मीदवार-1” भेजेगा |
.
(8) मान लीजिये तीसरे वोटर ने अपना वोट “उम्मीदवार-1 सेव” पर दर्ज किया | तब वीवीपैट सेव की ठीक वैसी ही स्लिप तीसरे वोटर को दिखाएगा जो उसने दूसरे वोटर को दिखाई थी और फिर कण्ट्रोल यूनिट को “उम्मीदवार-2” भेजेगा!! तो तीसरे वोटर का वोट उम्मीदवार-1 के लिए था लेकिन ये तीसरा वोट उम्मीदवार -2 को मिलेगा और ना कि उम्मीदवार -1 को | और वीवीपैट फिर “उम्मीदवार-1 सेव” की पेपर स्लिप कटेगा और “उम्मीदवार-2 केला” की स्लिप प्रिंट करेगा और इस स्लिप को भी कटेगा |
.
(9) तो अब दो वोटर्स ने “उम्मीदवार-1 सेव” के लिए वोट किया था और दोनों ने सेव की स्लिप देखी थी !! और एक वोटर ने “उम्मीदवार-2 केला” के लिए वोट किया था और उसने केला की स्लिप देखी थी |
.
(10) लेकिन वीवीपैट ने “उम्मीदवार-2 केला” की दो स्लिप प्रिंट की और “उम्मीदवार-1 सेव” की केवल एक स्लिप |
.
(11) और कण्ट्रोल यूनिट के पास भी उम्मीदवार-2 के 2 वोट हैं और उम्मीदवार-1 का एक वोट !! इसलिए वीवीपैट के परिणाम कण्ट्रोल यूनिट से मेल खाएंगे |
.
(12) तो बदलाव का तरीका काम करेगा कुछ इस प्रकार –
.
(12a) मान लीजिये उम्मीदवार-2 को लाभ पहुचना है
.
(12b) जब दो वोटर एक के बाद एक उम्मीदवार-1 के लिए वोट करेंगे (या उम्मीदवार-3 के लिए करेंगे), तब वीवीपैट दोनों वोटर्स को उम्मीदवार-1 की एक जैसी एक ही स्लिप दिखाएगी |
.
(12c) और फिर वीवीपैट उम्मीदवार-1 के लिए 1 स्लिप प्रिंट करेगी और 1 स्लिप उम्मीदवार-2 के लिए |
.
(12d) और वीवीपैट कण्ट्रोल यूनिट को “उम्मीदवार-1” का 1 वोट और “उम्मीदवार-2” का 1 वोट भेजेगी |
.
(12e) वीवीपैट में बना कोड ये तय करेगा कि उम्मीदवार को लाभ देना चाहिए या नहीं जो कि चिन्हों की बिटमैप फाइल के अन्दर “सीक्रेटली एम्बेडेड इनफार्मेशन” पर निर्भर करेगी |
.
(13) बदलाव का यह तरीका काम करता है क्योंकि वोटर के पास ये जाने का कोई रास्ता नहीं है कि जो स्लिप वह देख रहा है वो वही स्लिप है जो पुराने वोटर के लिए प्रिंट हुई थी या स्लिप वह देख रहा है जो केवल उसके लिए प्रिंट हुई है !! वोटर केवल एक पेपर स्लिप देखता है जिसमे ठीक वही उम्मीदवार है और ठीक वही चिन्ह है जिसका उसने बटन दबाया था |
.
(14) वोट ट्रान्सफर का उपरोक्त तरीके में मात्र एक कमी है – कि यदि वोटर्स ऐसे वोट करते हैं “ सेव-केला-सेव-केला-सेव-केला......” तब वीवीपैट वोट ट्रान्सफर करने में असफल होगी अर्थात यदि प्रत्येक वोट पिछले से अलग है, तब वीवीपैट बदलाव नहीं कर पायेगी | अमुक बदलाव का तरीका केवल तब कारगार होता है जब एक वोट पिछले वोट के जैसा हो |
.
(15) अब असल जिंदगी में, एक बूथ पर लगभग 700 वोटर्स होते हैं और एक ईवीएम/वीवीपैट प्रति बूथ होती है | तो इसकी संभावनाए ज्यादा है, बहुत से मामलों में , दो लगातार वोटर्स एक ही प्रत्याशी को वोट देंगे | और ऐसे मामलें में, वीवीपैट दोनों वोटर्स को एक समान स्लिप दिखा सकती है, लेकिन वोट किये उम्मीदवार के लिए एक प्रिंट करती है, लाभांवित होने वाले उम्मीदवार के लिए एक स्लिप प्रिंट करती है और वोट किये गए उम्मीदवार के लिए कण्ट्रोल यूनिट को ही केवल एक ही वोट भेजती है और दूसरा वोट लाभांवित होने उम्मीदवार के लिए भेजती है |
.
-----
.
अन्य शब्दों में, एक कोड को लागू करके कि दो निरंतर वोटर्स जब एक ही उम्मीदवार के लिए वोट करते हैं, दोनों को एक ही वीवीपैट पर्ची दिखाई दे, एक वोटर का वोट किसी अन्य लाभांवित होने वाले उम्मीदवार को ट्रान्सफर हो सकता है | और कि क्या एक उम्मीदवार को लाभांवित होना चाहिए और किस विशिष्ट उम्मीदवार को लाभांवित होना चाहिए, चिन्हों की बिटमैप फाइल के अन्दर “छुपे” सिग्नल डाले जा सकते हैं | तो केवल दो लोगों—वीवीपैट कॉडर और चिन्हों की फाइल बनाने वाला, का इस्तेमाल करके, पूरे भारत में लाखों ईवीएम के अन्दर करोड़ों वोटों को ट्रान्सफर किया जा सकता हैं !!
.
---------
.
उपाय?
.
प्रस्तावित उपाय है-- बैलट पेपर पर वापस आना !!
.
----
.
यदि आप चाहते है कि मतदान के लिए केवल और केवल बैलट पेपर का इस्तेमाल होना चाहिए तो प्रधानमंत्री जी को ये ट्वीट करें -- @PMOIndia , #CancelEVM , #BringBallotPaperBack , newindia.in/cancelEVM
.
और साथ में प्रधानमंत्री कार्यालय पर एक पोस्टकार्ड भी भेजें जिसमे अपने नाम और वोटर आई.डी. नंबर के साथ ये सन्देश लिखा होना चाहिए -- @PMOIndia , #CancelEVM , #BringBallotPaperBack , newindia.in/cancelEVM