> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2019-01-18

Pawan Jury BhilwaraRj

संघ* के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़नवीस को एडवांस में धन्यवाद। सुप्रीम कोर्ट के भ्रष्ट जजों ने मुंबई में डांस बार फिर से शुरू कराने का आदेश दिया है, और फड़नवीस जी इस आदेश को पलटने के लिए अध्यादेश लाने पर विचार कर रहे है।
.
( यह अंतिम धन्यवाद नहीं है। मैं उन्हें अंतिम धन्यवाद तब दूंगा जब वे यह अध्यादेश ले आयेंगे एवं यह भी सुनिश्चित करेंगे कि मुंबई में कोई डांस बार न खुले। कल डांस बार को खोलने के लिए सुप्रीम कोर्ट का अंतिम आदेश आया है, और फड़नवीस जी ने इसे पलटने के लिए अध्यादेश लाने की बात कही है। यह एक अच्छा फैसला है , और मैं इस फैसले का समर्थन करता हूँ। )
.
मेरे द्वारा प्रस्तवित समाधान :
.
(1) डांस बार एवं व्यवसायिक वैश्यावृति आदि के मामले की सुनवाई 25-500 नागरिको की जूरी द्वारा की जानी चाहिये। क्योंकि हमारे देश में सबसे ज्यादा भ्रष्ट अगर कोई है तो वह जज ही है।
.
(2) यदि मैं जूरी में रहता हूँ तो मैं डांस बार के मालिक पर दंड लगाऊंगा दर्शको और नर्तकियो पर नहीं। और यदि ज्यादातर जूरी सदस्य ऐसा करने लगेंगे तो जल्दी ही सभी डांस बार बंद हो जायेंगे। यदि कमान जजों के हाथ में रही तो वे महिला सशक्तिकरण और दैहिक स्वतंत्रता के नाम पर इन्हें जारी रखवाने का पूरा प्रयास करेंगे।
.
(3) व्यावसायिक वैश्यावृति की दशा में यदि मामले में अवयस्क शामिल नहीं है , नग्नता का सार्वजनिक प्रदर्शन नहीं है , दबाव का इस्तेमाल नहीं किया गया है , हिंसा भी नहीं की गयी है तो मैं दंड के पक्ष में मत नहीं दूंगा। अन्य जूरी सदस्य चाहे तो दंड देने का फैसला ले सकते है। यह व्यक्तिगत राय पर निर्भर है कि प्रत्येक जूरी सदस्य मामले को कैसे देखता है।
.
जब सुप्रीम कोर्ट के जजों ने डांस बार को कानूनी घोषित किया तो सोनिया-मोदी-केजरीवाल एवं इनके सभी कार्यकर्ताओ ने इस फैसले का समर्थन किया था, और इनमे से किसी ने भी तब न तो सुप्रीम कोर्ट के भ्रष्ट जजों को नौकरी से निकालने का समर्थन किया और न ही अध्यादेश लाकर इनके फैसले को पलटने का समर्थन किया। तब से यह मामला अधर में लटका हुआ था। और अब सुप्रीम कोर्ट ने डांस बार के लाइसेंस जारी करने के आदेश दिए है और चूंकि चुनाव सिर पर है तो अपना वोट बैंक बचाने के लिए महाराष्ट्र की संघ सरकार के पास अध्यादेश लाने के सिवाय कोई चारा नहीं है।

तो सबसे पहले तो हमें वोट बैंक पॉलिटिक्स का धन्यवाद करना चाहिए कि चुनावो ने उन पर यह अध्यादेश लाने के लिए दबाव बनाया है , लेकिन चूंकि यह फैसला एक अच्छा फैसला है अत: मोदी साहेब , फड़नवीस जी और संघ के सभी कार्यकर्ता भी इसके लिए धन्यवाद के पात्र है।
.
हालांकि ज्यादातर से भी ज्यादा सम्भावना है कि इलेक्शन ख़त्म होने के साथ ही संघ की सरकार डांस बार फिर से शुरु करवाने का फैसला ले लेगी। लेकिन ये सब बाद की बात है। फिलहाल संघ के मंत्रियो ने एक अच्छा फैसला लिया है , और वे धन्यवाद के पात्र है।
.
जब फड़नवीस जी यह अध्यादेश ले आयेंगे तो मैं इस मुद्दे पर और भी रखूँगा। संघ के कार्यकर्ताओ को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि फड़नवीस जी जल्दी से जल्दी यह अध्यादेश जारी करे।
.
(* मेरी मान्यता है कि संघ एवं बीजेपी में वही अंतर है जो कि गंगाधर एवं शक्तिमान में है। )
.
=========