Pawan Jury BhilwaraRj
चुनाव आने के साथ ही कु-बुद्धिजीवी और पेड मीडिया कर्मी इस आशय के उपदेश प्रसारित करने लगते है कि -- सोच समझ कर मतदान करें , ईमानदार प्रत्याशी चुने , अपनी सूझ बूझ का इस्तेमाल करें , स्वच्छ छवि के प्रत्याशी को वोट करें , आदि आदि।
.
ऐसे उपदेश देने वाले को भी पता है कि वह कोरी बकवास कर रहा है , और सुनने वाले भी जानते है कि वह बकवास कर रहा है। दोनों जानते है कि कितना भी सोच समझ कर ईमानदार आदमी को वोट करने से कोई लाभ होने वाला नहीं है , क्योंकि यदि अमुक ईमानदार व्यक्ति हार गया तो ईमानदार ही बना रहेगा लेकिन जीत गया तो जीतने के अगले दिन ही भ्रष्ट हो जाएगा। और एक बार वह जीत गया तो फिर आपके पास 5 साल तक उस भ्रष्ट व्यक्ति को हटाने की कोई प्रक्रिया नहीं है। और जब इन उपदेशको से पुछा जाता है कि -- ईमानदार आदमी भी यदि जीतने के बाद भ्रष्ट हो जाए तो हम क्या करें ? तो इन उपदेशको का मुंह घोड़े जैसा लटक जाता है। ये लोग यह कभी नहीं बताएँगे कि इस समस्या का समाधान राईट टू रिकॉल है।
.
दरअसल , राईट टू रिकॉल ऐसी प्रक्रिया है जो बेईमान आदमी को भी ईमानदार बना देती है , और राईट टू रिकॉल के अभाव में ईमानदार आदमी भी पद पर जाने के साथ ही भ्रष्ट हो जाता है। तो आइन्दा जब आपको इन बुद्धिजीवियों से ऐसी बकवास सुनने को मिले तो उन्हें जरुर बताए कि यह बकवास सुनाने की जगह बेहतर होगा कि नागरिको को राईट टू रिकॉल कानूनों के बारे में बताएं।
.
पवन कुमार शर्मा - भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से राइट टू रिकॉल के उम्मीदवार
चुनाव चिन्ह - प्रेशर कुकर
evm पर क्रमांक - 15
==========