Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

भ्रम: राईट टू रिकॉल तो विदेशी कानून है और इसे लाने से भारत बर्बाद हो जायेगा |
.
खंडन:- मेरा बुद्धि स्तर (IQ लेवल) संतुलित है | और इसलिए मेरा मानना है -- कानून ना विदेशी होता है और ना स्वदेशी होता है | कानून या तो अच्छा होता है या बुरा होता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसकी पैदाइश कहाँ की है - देशी या विदेशी | अच्छे कानून देश में त्वरित न्याय और आर्थिक और सामाजिक विकास तेजी से करते हैं जिससे देश समृद्ध बनता है और साथ में देश की सेना को भी मजबूत करते है |
.
पहली बात -- भारत की रेल से लेकर प्लेन एवं आपके मोबाइल से लेकर फेसबुक तक सब विदेशी है , तो पहले आप इन सब का त्याग कीजिये। वोट देने का अधिकार भी विदेश से ही आया है। अत: आप अपना मतदाता पहचान पत्र रद्द करवाइए और घोषणा कीजिये कि आप आइन्दा वोट नहीं करेंगे। क्योंकि वोट देना एवं अपने जनप्रतिनिधियों को चुनना भी एक विदेशी कोंसेप्ट है। पर आप ऐसा नहीं करेंगे। क्योंकि आप वोट करने का अधिकार चाहते है। हमने इसमें बस इतना जोड़ा है कि आपके पास वोट देने के साथ ही अपना वोट फिर से लौटा देने का अधिकार भी हो। इस तरह हम आपके अधिकारों में कानूनी वृद्धि कर रहे है। इसमें स्वदेशी विदेशी कुछ नहीं है।

दूसरी बात - महर्षि दयानंद सरस्वती जी ने 19वीं शताब्दी में लिखी गयी अपनी पुस्तक सत्यार्थ प्रकाश में राजा के प्रजा अधीन होने की अवधारणा प्रस्तुत की थी, और उन्होंने यह विचार वेदों से लिया था। क्या वेद एवं सत्यार्थ प्रकाश विदेशी है ? महात्मा सच्चिन्द्र नाथ सान्याल एवं महात्मा चंदशेखर आजाद ने 1925 में अपनी पार्टी के मेनिफेस्टो में राईट टू रिकॉल कानूनों की मांग की थी। क्या ये क्रांतिकारी भी विदेशी थे ? राजिव भाई दीक्षित भी इन कानूनों की मांग कर रहे थे, क्या आप राजीव भाई को भी विदेशी मानते है ?