Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
फर्जी रिकालिस्ट के झूठ ज्यादा और ज्यादा आपत्तिजनक होते जा रहे हैं |
.
यह एक झूठ एक फर्जी रिकालिस्ट द्वारा फैलाया जा रहा है – “अमेरिका में जिला स्तर पद जैसे जिला शिक्षा अधिकारी पर गुप्त भ्रष्टाचार इसलिए कम है क्योंकि अमेरिका के पास हमेशा से ही ये या संस्कृति (CULTURE) है जहाँ सरकार की अधिकाँश मीटिंग जनता के खुली हुई रहती थी और सरकारी रिकॉर्ड जनता के लिए आसानी से उपलब्ध होते थे |
.
Culture ki baat एकदम बकवास!! पहली बात, राईट टू रिकॉल कानून अमेरिका में 1810 के लगभग और कई जगह तो 1790 के दौर में आ गया था |
.
क्यों राज्य अधिकारी वोटर्स की नियमित मीटिंग रखते थे, का कारण कोई रिवाज़ या संस्कृति नहीं था लेकिन राईट टू रिकॉल /जूरी प्रक्रियाए के कारण ऐसा करते थे |
.
अधिकारी जानते थे कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कितना अच्छे से कार्य करते है | स्टाफ के द्वारा कुछ गलतियां या अनदेखी या बदमाशी हो सकती है | इसलिए ये मीटिंग्स वोटर्स को जल्द से जल्द इन गलतियों या बदमाशियों को दिखाने में सक्षम करती थी | और इसलिए इन्हें सुधार जा सकता था और इनका शीघ्र निवारण जूरी सुनवाई में दंड मिलने की सम्भावना कम करता था या रिकॉल में भी | और मीटिंग्स में, साथ में नोटिस बोर्ड से भी, पोस्टल मेल द्वारा सभी को विस्तृत रिपोर्ट भेजकर भी (जब वेबसाइट नहीं थी), अधिकारी दंड और रिकॉल की सम्भावना घटाते थे |
.
अन्य शब्दों में, रिकॉल और जूरी प्रक्रियाओं की वजह से स्थानिक और कई बार राज्य अधिकारी भी वोटर्स की मीटिंग रखते थे, जबकि फर्जी रिकालिस्ट इसे संस्कृति या रिवाज़ का जामा पहना रहे हैं !!
.
पेरू और बहुत से अन्य देशों में, रिकॉल कानून बहुत सी त्रुटियों (हस्ताक्षर इकठ्ठा करना, नेगेटिव रिकॉल,व्यक्तित्गत प्रस्तुत ना होना इत्यादि ) के साथ आये, लेकिन वहां अधिकारीयों और कर्मचारियों को दंड देने या बेदखल करने के लिए जूरी सिस्टम नहीं था | पेरू के पास राईट टू रिकॉल महापौर है लेकिन महापौर के पास स्टाफ को निकालने और दंड देने का अधिकार नहीं है और इसलिए स्टाफ दुर्व्यवहार करना और घूस लेना जारी रखता है और इसमें महापौर ज्यादा कुछ कर नहीं पाता | और बदतर स्थिति, महापौर को रोजमर्रा कार्य के लिए स्टाफ का सहयोग चाहिए |
.
अमेरिका में महापौर स्टाफ को निकाल नहीं सकता लेकिन जूरी कर सकती है और इसलिए महापौर अपना कार्य ठीक से कर पाता है | पेरू में महापौर और वोटर्स दोनों ही स्टाफ को दंड नहीं दे सकते इसलिए स्टाफ मनमानी करता है, जबकि वोटर्स ये आशा करते हैं कि महापौर ही सारा जहाँ का कार्य करे | ऊपर से पेरू में नेगेटिव रिकॉल होने के कारण भ्रामक रिकॉल होते रहते हैं | और फर्जी रिकालिस्ट का कहना है कि इन सबकी वजह “एक अच्छा वेबसाइट क्लॉज़” का अभाव है और ना कि जूरी सिस्टम का अभाव और नेगेटिव रिकॉल प्रक्रिया का होना |
.
दिन व दिन फर्जी रिकालिस्ट के झूठ बेशर्म होते जा रहे हैं |