> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2018-08-30

Pawan Jury BhilwaraRj

ब्रांडेड यानी जीतने वाले बदतर उम्मीदवार को वोट न देकर हारने वाले नॉन ब्रांडेड यानी अच्छे उम्मीदवार को वोट देने से बुरे उम्मीदवारों की ताकत घटती है और अच्छे उम्मीदवारों का हौंसला बढ़ता है। यह एक बेहद साधारण बात है , किन्तु ज्यादातर मतदाता एक अजीब वजह से अच्छे किन्तु मामूली उम्मीदवारों को वोट देने से कतराते है -- उन्हें लगता है कि छोटे उम्मीदवार को वोट देने से उनका वोट खराब हो जाएगा !! वे अपना वोट खराब नहीं करना चाहते और किसी ब्रांडेड किन्तु बदतर उम्मीदवार को अपना वोट दे देते है।
.
अच्छे उम्मीदवार से आशय -- ऐसा उम्मीदवार जिसने चुनाव पूर्व उन सभी कानूनों के ड्राफ्ट दिए हो जिनके लागू होने से समस्याओ का समाधान होगा।
.
मेरे विचार में जो भी उमीदवार चुनाव से पहले समस्याओ के समाधान के लिए क़ानून ड्राफ्ट नहीं देता वह प्रथम दृष्टया एक फ्रोड उम्मीदवार है।
.
==========