> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2018-05-20

Pawan Jury BhilwaraRj

(B089) आरक्षण को कम करना एवं क्यों मैं जातीय आरक्षण के पक्ष में हूँ।
.
सभी कार्यकताओ से मेरा आग्रह है कि वे अपनी फेसबुक वाल पर "(B020) why I [suport/oppose]" शीर्षक से एक एल्बम बनाये।
.
शीर्षक में यह बात स्पष्ट होनी चाहिए कि आप आरक्षण का समर्थन करते है या विरोध करते है या इसमें कोई बदलाव सुझाते है।
.
मैंने उन कानूनों का प्रस्ताव किया है जिनके लागू होने से आरक्षण में प्रभावी रूप से कमी आएगी और इसका ढांचा संतुलित हो जाएगा। लेकिन मैं जातिगत आधार पर आरक्षण दिए जाने का समर्थन करता हूँ। वजह - मौजूदा स्थिति यह है कि
यदि आरक्षण को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाए तो ज्यादातर सम्भावना है कि मुख्यधारा से बाहर जीवन यापन कर रहे दलितो को मिशनरीज लपक लेगी। कोई व्यक्ति यह कह सकता है कि, "यदि वे हिन्दू धर्म छोड़कर जाना चाहते है, तो
इससे मुझे क्या फर्क पड़ता है" !! लेकिन वे इसकी भयावह ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से परिचित नहीं है। भारत में जातीय आधार पर आरक्षण 1880 में भारतीय राजाओं ने लागू किया था !!! उन्होंने देखा कि इस्लामिस्ट और मिशनरीज हिन्दू धर्म में
इस मुद्दे पर तेजी से विभाजन लाने में सफल हो रहे है तो उन्होंने यह रास्ता चुना। और आरक्षण के कारण इस्लामिस्ट एवं मिशनरीज का मार्ग अवरुद्ध हो गया।
.
इस एल्बम में 4 बिन्दुओ के बारे में लिखा गया है।
.
(a) दलितों / ओबीसी के समर्थन से आरक्षण को घटाकर 5% तक करने के लिए प्रस्तावित कानून ड्राफ्ट्स।

(b) क्यों मैं जातीय आधार पर आरक्षण का समर्थन करता हूँ।

(c) क्यों मौजूदा आरक्षण नीति दोषपूर्ण है और इससे क्या नुकसान हो रहा है।

(d) क्यों "आर्थिक आधार पर आरक्षण" नितांत बकवास प्रस्ताव है।
.
(e) कैसे सोनिया-मोदी-केजरीवाल एवं अन्य शीर्ष नेता मिशनरीज के आदेश पर आरक्षण नीति का इस्तेमाल करके हिन्दुओ में एक स्थाई विभाजन करने की नीति पर काम कर रहे है।
.
कृपया इस बात पर ध्यान दें कि इस एल्बम का शीर्षक आरक्षण पर आपके रूख के अनुसार होना चाहिए। अत: इस एल्बम का शीर्षक कॉपी न करे , अपने रूख के अनुसार आप अपना शीर्षक स्वयं बनाए, एवं इसका डिस्क्रिप्शन भी स्वयं
लिखे।
.
===========