> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2018-04-01

Pawan Jury BhilwaraRj

एससी एसटी एक्ट के तहत की जाने वाली तुरंत गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक ;
.
यथा स्थिति भी बदतर है एवं सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग भी इसे बदतर ही बनाये रखेगी। असल मुद्दा यह है कि हम ऐसे विवादों के निपटान के लिए किस प्रक्रिया का उपयोग कर रहे है। हमें निष्पक्ष एवं त्वरित न्याय प्रणाली चाहिये।
.
प्रस्तावित समाधान
.
एससी एसटी एक्ट के तहत दर्ज किये गये विवादों का निपटान नागरिको की ज्यूरी द्वारा किया जाए। ज्यूरी ट्रायल के अलावा इस क़ानून में चाहे आप कोई बदलाव करें या न करें, दोनों ही सूरतो में स्थिति जस की तस यानी बदतर ही रहेगी।
.
यह देखना दुखद है कि , विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के साथ साथ ज्यादातर दलित एवं सामान्य वर्ग के कार्यकर्त्ता भी समाधान पर काम करने की जगह एक दुसरे के खिलाफ जातिगत वैमनस्य बढ़ाने वाला जहर उगल रहे है।
.
======