Pawan Jury BhilwaraRj
किस किस्म के लोग इस तरह की सलाह देते है कि -- हमें कारो और मोटरसाइकिल्स का उपयोग बंद कर देना चाहिए। घोड़े सबसे उपयुर्क्त सवारी है।
.
ऐसी बौद्धिक सलाह वे ही समझदार लोग देते नजर आते है जिनका कहना है कि -- हमें बंदूके नहीं चाहिए। सिर्फ लाठियां एवं तलवारे ही काफी है।
.
जाहिर है ऐसे लोगो का आई क्यू लेवल 1500 के पार होता है।
.
और 107 अंको का आई क्यू लेवल धारण करने वाले मेरे जैसे सामान्य बुद्धि के व्यक्ति मानते है कि --- घोड़े की सवारी में अच्छा रोमांच है , किन्तु दूरी तय करने के लिए हमें बाइक और कारो का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इसी तरह समय काटने एवं मनोरंजन के लिए तलवारे एवं लाठी चलाना अलग बात है , किन्तु जब बात आत्म रक्षा की हो तो यह जरुरी है कि हमारे पास बंदूके हो।
.
कोंग्रेस / संघ (*) एवं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक भारतीय के लिए बन्दुक रखना अनिवार्य बनाने के क़ानून का विरोध करते है। ( स्विट्जर्लेंड में ऐसा क़ानून 1880 से है )
.
( * संघ = संघ + बीजेपी , गंगाधर = गंगाधर + शक्तिमान। और यह मुझे यह बात समझ नहीं आती कि संघ के कार्यकर्ता तब क्यों आपे से बाहर हो जाते है जब उन्हें बीजेपी का कार्यकर्ता कह कर पुकारा जाता है। उन्हें ऐसा लगता है कि जैसे उन्हें कोई गाली दी जा रही है। भइयो , क्या तुम्हारे हिसाब से बीजेपी इतनी गयी गुजरी पार्टी है ? )
.
और इस क्रम में लोगो को मूर्ख बनाने के लिए वे तलवार एवं लाठी को प्रोत्साहित करते है।
.
बंगाल एवं देश के अन्य कई हिस्सों में भी बांग्लादेशी घुसपेठीये बन्दुक एवं कारतूस बनाना सीख रहे है।
.
लेकिन इन लोगो का आई क्यू लेवल 1500 अंको से भी ज्यादा ऊँचा हो चुका है , अत: ये भारतीयों को बंदूक की जगह सिर्फ लाठी, भाटे एवं तलवारो तक ही सीमित रखना चाहते है !!
.
देश में राईट टू रिकॉल पार्टी एक मात्र राजनैतिक पार्टी है जो प्रत्येक भारतीय को बंदूक रखना अनिवार्य करने के क़ानून का समर्थन करती है।
.
कोंग्रेस-बीजेपी-आपा के सभी कार्यकर्ता हथियार बंद नागरिक समाज की रचना के लिए आवश्यक क़ानून का विरोध करते है। जाहिर है , वे भारतीयों को कमजोर एवं निहत्था रखना चाहते है। ताकि भारतीय दुश्मनों से बचने के लिए खुद को पश्चिमी देशो के हवाले कर दे। और जब भारत का युद्ध चीन / पाकिस्तान से होगा या हमें गृह युद्ध का सामना करना पड़ेगा तब हमें इस बात का अहसास होगा कि हमने प्रत्येक भारतीय को बंदूक न देकर पूरे देश को दांव पर लगा दिया था।
.
हथियार बंद नागरिक समाज की रचना के लिए प्रस्तावित कानूनी ड्राफ्ट :
<https://web.facebook.com/ProposedLawsHindi/posts/549842378527294>
.
===========