Pawan Jury BhilwaraRj
कृपया राईट टू रिकॉल कानूनों के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को आर्थिक सहयोग करे अथवा स्वयं चुनावों में हिस्सा लें।
.
साथ ही यह भी ध्यान रखे कि आपके इस आर्थिक सहयोग को भुला दिया जाएगा।
.
----
.
कई रिकालिस्ट्स की आर्थिक स्थिति इतनी माकूल है कि उन्हें प्रचार करने या चुनाव लड़ने के लिए आर्थिक सहयोग की जरूरत नहीं रहती है। किन्तु कतिपय कारणों के चलते इनमे ज्यादातर रिकालिस्ट्स चुनाव लड़ने में रुचि नहीं दिखाते। और कुछ कार्यकर्ता ऐसे भी है जो इन कानूनों पर चुनाव लड़ते है, किन्तु उनकी आर्थिक स्थिति उतनी बेहतर नहीं है।उदाहरण के लिए, मेरी जानकारी में ऐसे कार्यकर्ता है जो 20 हजार माहवार वेतन पर काम करते हुए 4 सदस्यीय परिवार का पालन करते है एवं चुनाव लड़ने पर अपना समय तथा धन भी खर्च करते है।
.
तो जो रिकालिस्ट्स समर्थ है उन्हें ऐसे प्रत्याशियों को आर्थिक सहयोग करना चाहिए जो चुनावों में भाग ले रहे है।
.
----
.
कृपया अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर एक एल्बम बनाए और जब भी आप किसी चुनावी कार्यकर्ता को आर्थिक सहयोग दें तो इस राशी को इस एल्बम पोस्ट में दर्ज करें, ताकि रिकॉर्ड के लिए इस अंशदान के अभिलेख आसानी से जुटाए जा सके।
.
=======