Pawan Jury BhilwaraRj

क्या कांग्रेस / संघ / आपा के कार्यकर्ता GST का समर्थन करते है ? क्या कांग्रेस / संघ / आपा के कार्यकर्ता मोदी साहेब के इस फैसले का समर्थन करते है कि, जर्मन सांडो का आयात करके बड़े पैमाने पर भारत की देशी प्रजाति की गायों का गर्भाधान करवा देने के लिए पशुपालको को प्रेरित किया जाए ताकि भारतीय गायों की देशी नस्ल नष्ट हो जाए ? आदि आदि ( संघ = बीजेपी )
.
दरअसल मोदी साहेब पीएम रहते हुए जितने भी निर्णय लेते है / ले रहे है, इन सभी फैसलों का संघ के कार्यकर्ताओ द्वारा समर्थन किया जाता है , और इनमे से ज्यादातर फैसलों का समर्थन कांग्रेस / आपा के कार्यकर्ता भी करते है। उदाहरण के लिए, भारतीय रेल में एफडीआई की अनुमति देना और रेलवे स्टेशन निजी कम्पनियो के हवाले कर देना, तथा जर्मन सांडो का आयात करके देशी गायो की प्रजाति को नष्ट कर देने जैसे फैसलो का कांग्रेस / आपा के कार्यकर्ता समर्थन कर रहे है।
.
लेकिन जब कभी हम इस "तथ्य" को कहीं पर लिखते है या कहते है तो कांग्रेस / संघ / आपा के कार्यकर्ता भड़भड़ाकर निकल कर आते है और हमे झूठा ठहराने की कोशिश करते है। और हर बार इनका घोटा घटाया तर्क यही होता है कि ---- इन मुद्दों को हमारी मीटिंग्स में कभी डिस्कस ही नहीं किया गया।
.
------
.
इस स्थिति में मेरा सभी कार्यकर्ताओ से आग्रह है कि वे इन लागो से कहे कि वे अपनी फेसबुक वॉल पर इस बात को स्पष्ट रूप से लिखे कि , "हमारी पार्टी / संगठन की सभाओ में इस तरह के मुद्दों को डिसकस करने पर कभी समय ख़राब नहीं किया जाता"। दूसरे शब्दों में यदि वे हमें झूठा कह कर पुकारते है तो उन्हें ऐसा कहने दें, किन्तु उनसे आप लगातार यह कहते रहें कि वे सार्वजनिक रूप से इस बात को स्वीकार करे कि उनकी पार्टी /संगठन में इस तरह के विषयो पर बातचीत करके समय बर्बाद नहीं किया जाता। इससे इन लोगो का असली रंग मतदाताओं के सामने निकलकर आयेगा। नागरिक जान जायेंगे कि इन्हे देश के गंभीर विषयो, समस्याओ एवं उनके समाधान से कोई लेना देना नहीं है। और वे सिर्फ सत्ता में बने रहने और सत्ता से लाभ प्राप्त करने के लिए पूरे देश में धूम मचाते घूम रहे है। I
.
सच्ची बात यह है कि -- एफडीआई से लेकर मॉरीशस ट्रीटी तक के सभी आर्थिक-सामरिक विषयो को संघ की शाखाओ में विस्तार से डिस्कस किया जाता है और 80% से अधिक कार्यकर्ताओ के अनुमोदन के बाद ही मोदी साहेब किसी फैसले को लागू करने का निर्णय लेते है।
.
लेकिन संघ के कार्यकर्ता इतने चालाक और अनैतिक है कि वे जनता के सामने हमेशा यह झूठ बोलते है कि --- हमारी शाखाओ में इस तरह के विषय कभी डिस्कस नहीं किये जाते !!
.
तो उन्हें यह झूठ फैलाने दीजिये। लेकिन साथ ही संघ / कांग्रेस / आपा के इन कार्यकर्ताओ से यह आग्रह करे कि वे अपनी फेसबुक वॉल पर इस बात को स्पष्ट रूप से लिखे कि -- उनके संघठन / पार्टी की स्थानीय सभाओ में इन विषयों पर कोई चर्चा नहीं की जाती।
.
"वेल्थ टेक्स ग्रुप"
.
========