Pawan Jury BhilwaraRj

सभी रिकालिस्ट्स के लिए महत्त्वपूर्ण सूचना :
.
कृपया अपने किसी भी पोस्ट में नॉन फेसबुक लिंक यूज न करे। फेसबुक का सिस्टम नॉन फेसबुक लिंक्स या http लिंक्स को स्पेम की तरह देखता है। और ऐसे पोस्ट्स को वक्त वक्त पर डिलीट करते रहता है। यदि आप अपने स्टेटस में नॉन फेसबुक लिनक्स यूज करेंगे तो फेसबुक इन पोस्ट्स को कुछ समय बाद डिलीट कर देगा और आपको कुछ समय के लिए पोस्ट करने से या कमेंट्स करने से प्रतिबंधित कर देगा।
.
कुछ दो वर्ष पहले मुझे या जानकारी नहीं थी। अत: मेरे द्वारा लिखे गए पुराने स्तंभों में जिन क़ानून ड्राफ्ट्स के लिंक रखे गए है वे नॉन फेसबुक लिंक्स है। तब मैं क़ानून ड्राफ्ट्स के लिए tinyurl के लिंक्स रखता था। ये tinyurl के लिंक्स एक निजी वेबसाइट्स के लिंक्स है और फेसबुक इन्हें स्पेम की तरह देखता है और उन सभी स्तंभों को समय समय पर डिलीट कर देता है, जिनमे ये लिंक्स है। इसी वजह से मेरे कई पुराने स्तम्भ फेसबुक डिलीट कर चुका है। अब मैं इन्हें एडिट नहीं कर सकता, क्योंकि फेसबुक मुझे ऐसा करने की अनुमति नहीं देता। पिछले दो साल से मैं क़ानून ड्राफ्ट्स के लिए सिर्फ फेसबुक लिंक्स ही उपयोग में लेता हूँ।
.
मैं कार्यकर्ताओ को समय समय पर लगातार यह कह रहा हूँ कि क़ानून ड्राफ्ट्स के लिए सिर्फ अपने स्वयं के फेसबुक लिंक्स ही उपयोग में लाये। लेकिन कुछ कार्यकर्ता इस बात को अब तक समझ नहीं सके है और वे लगातार इन स्पेम लिंक्स को सर्कुलेट कर रहे है। इस तरह ये tinyurl लिंक्स सभी रिकालिस्ट्स की वाल पर फैलते जा रहे है।
.
यदि आप मेरी या किसी अन्य की वाल से कोई पुराना पोस्ट कोपी करते है तो इनमे मौजूद tinyurl एवं http से शुरू होने वाले लिंक्स को स्टेटस के साथ कोपी न करे। इनकी जगह अपनी वाल पर रखे गए क़ानून ड्राफ्ट के फेसबुक लिंक्स रखे।
.
जो कार्यकर्ता अपने स्टेटस में नॉन फेसबुक या http के लिंक रखता है उन्हें इस बारे में आगाह करे और फेसबुक लिंक्स यूज करने के लिए कहे।
.
कुछ कार्यकर्ता आकर आपको यह अपरिपक्व सलाह दे सकते है कि -- "आपको फेसबुक लिंक्स यूज करने की कोई जरूरत नहीं है। आप नॉन फेसबुक लिंक ही यूज करिए और लिंक को तोड़ने के लिए इसके बीच में स्पेस डाल दीजिये" !! तो मेरे विचार में आपको ऐसी खुराफाती सलाह को खारिज कर देना चाहिए।
.
--- पवन जूरी
.
"वेल्थ टेक्स ग्रुप"
.
=======