Pawan Jury BhilwaraRj
केरल में यूथ कांग्रेस ने सार्वजनिक रूप से गाय काटी, गौ मांस का वितरण किया। केरल के बीजेपी अध्यक्ष ने घटना का वीडियो ट्विटर पर अपलोड किया -- समाधान ?
.
राज्य सरकार ने आईपीसी की धारा 428 एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। दोनों धाराएं कमजोर है अत: आरोपी आसानी से बच निकलेंगे।
.
!) धारा 428 : जो कोई दस रुपए या उससे अधिक के मूल्य के किसी जीवजन्तु या जीवजन्तुओं को वध करने, विष देने, विकलांग करने या निरुपयोगी बनाने द्वारा रिष्टि करेगा, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि दो वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दण्डित किया जाएगा ।
यह धारा "रिष्टि" होने की दशा में लागू होती है। रिष्टि करना तब कहा जाता है जब कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति की सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाए। इन लोगो ने जो गाय काटी है उसे ये किसी अन्य व्यक्ति से छीन कर तो नहीं लाये थे। गाय इन्ही की रही होगी। खुद की संपत्ति की रिष्टि नहीं की जा सकती, अत: अदालत में यह धारा उड़ जायेगी।
.
!!) पशु क्रूरता अधिनियम में पहला अपराध करने से सिर्फ जुर्माने का प्रावधान है। वो भी 50 से 150 रुपये। दूसरा या तीसरा अपराध करने से जुर्माना 200 रूपये एवं अधिकतम सजा 3 महीने की है। इस तरह से आरोपी 50 रूपये देकर बरी हो जायेंगे।
.
केरल में गौ वध करना गैर कानूनी नहीं है, इसीलिए इन्हे गौ कशी के जुर्म में भी सजा नहीं दी जा सकती। स्पष्ट है कि कोंग्रेसियो से सब देख भाल कर यह हरकत की है।
समाधान ?
.
यदि इन आरोपियों पर आईपीसी की धारा 295 के तहत केस दर्ज किया जाए तो इन्हे 2 साल की सजा हो जायेगी। किन्तु यह सजा तब होगी जब इन पर पुलिस यह धारा लगाए और जज घूस खाकर इन्हे छोड़ न दे। पुलिस राज्यों के अधीन आती है, अत: केंद्र सरकार तकनीकी रूप से इसमें कोई हस्तक्षेप करके यह धारा नहीं लगवा सकती।
.
केंद्र सरकार कैसे यह सुनिश्चित कर सकती है कि इन सभी आरोपियों को जल्दी से जल्दी 2 साल की सजा हो जाए ?
.
इसके लिए केंद्र सरकार निम्न कदम उठा सकती है :
केंद्र सरकार एक राजपत्र अधिसूचना जारी करे कि पशु क्रूरता अधिनियम तथा आई पी सी की धारा 428 एवं धारा 295 के तहत दर्ज मामलो की सुनवाई नागरिको की ज्यूरी द्वारा की जायेगी।
.
यह अधिसूचना जारी होने के बाद यह मुकदमा ज्यूरी के सामने आ जाएगा। अब ग्रांड ज्यूरी इस मुकदमे की सुनवाई के लिए केरल राज्य के 500 से 1500 नागरिको की ज्यूरी का गठन कर सकती है। ग्रांड ज्यूरी को यह अधिकार होता है कि वह किसी मुकदमे की धाराएं बदल सके। इस तरह ग्रांड ज्यूरी इन आरोपियों पर धारा 295 लगा देगी। ज्यूरी में सुनवाई रोजाना होती है। तथा वीडियो एवं फोटो के रूप में सबूत मौजूद होने से ज्यूरी इन सभी आरोपियों को 2-3 दिन में ही 2 साल की सजा दे देगी।
.
ज्यूरी चाहे तो इन आरोपियों का सार्वजनिक नारको टेस्ट भी ले सकती है। नारको टेस्ट होने से यह सामने आएगा कि इन कार्यकर्ताओं को ऐसा करने के निर्देश कोंग्रेस के किन किन आला नेताओं से मिले थे। इस तरह इस साजिश में शामिल सभी व्यक्ति आरोपी बनेंगे और ज्यूरी इन्हें भी दो दो साल की सजा दे सकेगी। यदि ज्यूरी चाहे तो अपराध में भूमिका के आधार पर सजा को घटा बढ़ा सकती है।
.
यदि धारा 295 के तहत ट्रायल होता है और ज्यूरी सुनवाई करती है तो सजा होना तय है। क्योंकि वीडियो में यह साफ़ नजर आ रहा है कि जब गाय काटी जा रही थी तो ये लोग कई मोबाइल से इसका वीडियो शूट कर रहे थे। इस तरह यह साबित है कि इनका उद्देश्य सिर्फ गाय काटना ही नहीं था बल्कि गाय को बर्बर तरीके से काटते हुए वीडियो बनाना और इसे जनता में फैलाना था। यदि इन्हें सिर्फ कानून का विरोध करना होता था तो ये वीडियो नहीं बनाते थे।
.
आप इन आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए क्या कर सकते है ?
.
यदि आप इन्हें सजा दिलवाने के लिए गंभीर है तो @pmoindia पर ट्विट करे कि इस मामले की सुनवाई ज्यूरी द्वारा करने की राजपत्र अधिसूचना जारी करे।
पीएम को भेजे जाने वाले ट्विट का नमूना -- @pmoindia , please print #JuryTrialForKeralaCowSlaughter , https://web.facebook.com/ProposedLawsHindi/posts/548841788627353
.
=====
.
बीजेपी एवं संघ के कार्यकर्ताओ से इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर उनका कहना है कि -- हमारी रुचि इस तरह की किसी गतिविधि में नहीं है। हमें निर्देश मिले है कि हम इस मामले को इस तरह से फैलाये जिससे कांग्रेस के ज्यादा से ज्यादा वोट कटे और बीजेपी को फायदा हो। इसीलिए हम लोगो को यह बताने में लगे हुए है कि अगर अब भी तुम कांग्रेस को वोट करोगे तो तुम हिन्दू नहीं हो, और यह घटना कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील है, और हम उन्हें यह शपथ दिलवाने में भी लगे हुए है कि, अब भविष्य में कभी कांग्रेस को वोट नहीं करूँगा आदि आदि। और हम उन्हें भड़काने के लिए हिन्दू धर्म के धर्म गुरुओ को इसका दोषी बता रहे है ताकि ध्यान सरकार की और से हट जाए।
.
हमने उनसे कहा कि ये बात बिलकुल जायज है कि कांग्रेस ने जो कृत्य किया है उसके बाद उन्हें वोट करने का का कोई सवाल ही नहीं है, अत: ये सब बिलकुल ठीक है। किन्तु आप साथ ही यह मांग भी करो कि इस आरोपियों की ज्यूरी ट्रायल हो ताकि इन्हे सजा हो सके। तो उनका कहना था कि, नहीं इनको सजा होने से हमें कौनसा फायदा होने वाला है। उलटे लोगो का गुस्सा ठंडा हो जाएगा और मामला शांत हो जाएगा। हम इस आदर्श को सामने रखकर काम कर रहे है कि इस घटना को पूरे देश में इस तरह फैलाया जाए कि अधिकतम लोगो में इससे रोष बढे और जब ये लोग छूट जाएंगे तो हम उस समय भी लोगो तक यह बात पहुंचायेगे। तब इनके रिहा होने से लोगो में रोष और भी फैलेगा और कांग्रेस के और भी वोट कटेंगे। हम वोट के आधार पर चलते है, समाधान से हमारा कोई लेना देना नहीं है। और यह मुद्दा तो इतना बड़ा मुद्दा है कि यदि हमने प्रत्येक हिन्दू तक यह वीडियो पहुंचा दिया तो 2019 में चुनाव हम वैसे ही जीत जाएंगे।
.
यही बात जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ से कही गयी कि आप इन्हे सजा दिलवाने के लिए इनकी ज्यूरी ट्रायल की मांग का ट्वीट भेजने का समर्थन करो तो उनका कहना यह था कि हम इसके निंदा कर देते है। ज्यादा कठोर रुख लेने से हमारे बहुत से गौ भक्षी वोटर हमसे नाराज जो जाएंगे। और ज्यूरी ट्रायल और सार्वजनिक नार्को टेस्ट के तो हम वैसे ही खिलाफ है। क्योंकि अगर नार्को टेस्ट और ज्यूरी ट्रायल का क़ानून देश में आने लगा तो दिल्ली समेत पूरा देश ही केजरीवाल जी का सार्वजनिक नार्को टेस्ट लेने के लिए उमड़ पड़ेगा। इसीलिए इस मामले में हमारा कोई लेना देना है। गाय हमारे एजेंडे में भी शामिल नहीं है। हम उसे अन्य पशुओ के सदृश ही समझते है।
.
------
.
सभी नागरिको ,
आप हिन्दू है या मुसलमान है या मांसाहारी है या शाकाहारी है, या कोंग्रेसी है या भाजपाई है उत्तर भारतीय है या दक्षिण भारतीय है, जो भी है एक भारतीय होने के नाते इस तरह की घटनाओ से देश को एवं देश के हर वर्ग को हर तरफ से नुकसान ही होगा। ऐसी घटनाएं देश में बारूद बिछा देती है और कभी एक चिंगारी इसमें विस्फोट कर देगी। अत: आपसे आग्रह है कि, यदि आप सार्वजनिक रूप से गौ हत्या करके लोगो की भावनाओ को ठेस पहुँचाने वाले इन आरोपियों को सजा दिलवाना चाहते है ताकि भविष्य में ऐसी वारदात न हो तो मेरा आपसे आग्रह है कि मोदी साहेब को @pmoindia पर ऊपर दिया गया ट्वीट भेजे।
.
"वेल्थ टेक्स ग्रुप"
.
_________________________