Pawan Jury BhilwaraRj
कोई हैकर किसी कम्प्यूटर ( ऐसा कम्प्यूटर जो कि इंटरनेट से न जुड़ा हो ) को सिर्फ तब हैक कर सकता है जब हैकर को ऐसे कम्प्यूटर का अवलोकन करने का अवसर मिले। इसी तरह कोई हैकर किसी राउटर या पेट्रोल पम्प मशीन आदि को भी हैक कर सकता है बशर्ते उसे उसी कम्पनी के उसी मॉडल का अवलोकन करने का अवसर दिया जाए ताकि वह रिवर्स इंजीनियरिंग करके उसकी तकनीक को समझ सके।
.
कोई हैकर किसी कम्प्यूटर या राउटर को सिर्फ घूर कर हैक नहीं कर सकता। इसके लिए सच्चे जादूगर की आवश्यकता होती है, जो कि वास्तविक जगत में नहीं पाए जाते।
.
हैकर्स का कहना है कि यदि हमें एक evm की तकनीक को समझने का अवसर मिले तो हम इसे समझ कर इसी तरह की अन्य evm को हैक करके दिखा सकते है। लेकिन चुनाव आयोग ने हैकर्स को अवलोकन के लिए एक भी evm का सेम्पल देने से मना कर दिया है। क्योंकि चुनाव आयोग को भय है कि यदि हैकर्स को evm लेब में ले जाने का अवसर दिया गया तो वे रिवर्स इंजीनियरिंग से इसकी तकनीक को समझ लेंगे और तब वे किसी भी evm को हैक करके दिखा सकेंगे।
.
==========